PM Modi Meet Gaming Community: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली एकमात्र महिला गेमर पायल धारे, भिलाई से पूरी – Nai Dunia

Spread the love

नईदुनिया, भिलाई। भिलाई के रुंगटा कॉलेज में पढ़ी पायल धारे देश की एकमात्र आनलाइन गेमर महिला है। पायल धारे भिलाई में अपने नाना-नानी के घर पर रहती थी। पायल के मामा का नाम आशीष चौधरी है।

विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ भारतीय ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले आनलाइन गेमर में पायल धारे भी शामिल हैं। वह मूलत: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के छोटे से गांव उमरानाला की निवासी है। फिलहाल मुंबई में निवासरत है। इंस्टाग्राम पर पायल धारे के फॉलोअर्स की संख्या 31 लाख है।

naidunia_image

वहीं यूट्यूब पर उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 37 लाख है। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में ऑनलाइन गेमर पायल धारे के अलावा नमन माथुर,अनिमेश अग्रवाल,मिथिलेश पाटणकर,अंशु बिष्ट,तीर्थ मेहता और गणेश गंगाधर भी शामिल है। ये वो लोग है, जो ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं।

इंटरनेट मीडिया पर भी इनके फॉलोअर्स की अच्छी-खासी संख्या है। इन लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री में आने वाली चुनौतियों, गेमिंग-गैंबलिंग में अंतर और दूसरे विषयों पर चर्चा की है। इस मुलाकात का एक टीजर वीडियो भी रिलीज किया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी और इन गेमर्स के बीच हुई चर्चा का पूरा वीडियो 13 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

अपनी यात्रा के बारे में पायल ने बताया कि मैं भिलाई में पढ़ रही थी। यह मेरे इंजीनियरिंग कालेज का पहला साल था। सब कुछ नया था। मेरे एक मित्र ने मुझे पब्जी खेल से परिचित कराया। धीरे-धीरे मेरी मुलाकात कुछ मशहूर गेमर्स और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स से हुई। वर्ष 2019 में मैंने पायल गेमिंग नाम से यूट्यूब चैनल बनाया था। लेकिन इसके पहले गेमिंग पर ध्यान केंद्रित करना एक जोखिम भरा विकल्प लगता था।

🚀❤️ https://t.co/q7vCxWRefx
— Payal Gaming (@Payal_Dhaare) April 10, 2024

source

Previous post ममता बनर्जी से ज्यादा नरेंद्र मोदी के काम से खुश बंगाल की जनता, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे – ABP न्यूज़
Next post Gold Price Today In Varanasi: सोने की कीमत में लगातार उछाल जारी, चांदी फिसली, यहां जानें ताजा रेट – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *