Gold Price Today In Varanasi: सोने की कीमत में लगातार उछाल जारी, चांदी फिसली, यहां जानें ताजा रेट – News18 हिंदी

Spread the love

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: अप्रैल के महीने में सर्राफा बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. यूपी के वाराणसी में 12 अप्रैल (गुरुवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 100 रुपये की तेजी आई है. वहीं बात चांदी की करें, तो उसकी कीमत में 500 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी 85000 रुपये हो गई है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 12 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपये उछलकर 66350 रुपये हो गई. वहीं 11 अप्रैल को इसकी कीमत 66250 रुपये थी. इससे पहले 10 अप्रैल को इसका भाव 65900 रुपये था. वहीं 9 अप्रैल को इसकी कीमत 65800 रुपये थी. इससे पहले 8 अप्रैल को इसका भाव 65500 रुपये था. वहीं 7 अप्रैल को इसकी कीमत 64300 रुपये थी. 6 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. इसके पहले 5 अप्रैल को इसकी कीमत 64750 रुपये थी.
110 रुपये उछला 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें, तो शुक्रवार को इसकी कीमत 110 रुपये उछलकर 71610 रुपये हो गई. इससे पहले 11 अप्रैल को इसका भाव 71500 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी नितिन अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल महीने में सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है.
चांदी 500 रुपये फिसली
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें, तो शुक्रवार को इसकी कीमत में कमी आई है. बाजार खुलने के साथ चांदी 500 रुपये प्रति किलो फिसलकर 85000 रुपये हो गई. इसके पहले 11 अप्रैल को इसकी कीमत 85500 रुपये थी. वहीं 10 अप्रैल को इसका भाव 84500 रुपये था. 9 अप्रैल को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं 8 अप्रैल को इसका भाव 83500 रुपये था. इसके पहले 7 और 6 अप्रैल को इसकी कीमत 81700 रुपये थी. वहीं 5 अप्रैल को इसका भाव 82000 रुपये था.
.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18

काशी के राम: लकड़ी पर उकेरा गया राम दरबार, कैसे पहली बार इस मुस्लिम देश से आया ऑर्डर, दिलचस्प है कहानी
PHOTOS: इस चिड़िया के अंदर कोबरा वाला जहर, छू भी लिया तो जाएगी जान; देती है हार्ट अटैक
पहले दिखाई एक्ट्रेस की कुंडली, फिर किया रिजेक्ट, इंडस्ट्री में 'विच हंट' का शिकार हुईं विद्या बालन
गर्मियों में क्यों पीना चाहिए नींबू पानी? 90% लोगों का हो सकता सवाल, एक्सपर्ट ने बताई 6 हैरान कर देंने वाली वजहें
Rewa News: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने में जुटी SDRF-NDRF की टीम, पहुंचा गया ऑक्सीजन, 18 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
साउथ की टॉप एक्ट्रेस, बॉलीवुड में आई तो मिली अंडरवर्ल्ड से धमकियां, डर कर छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री, हुई गुमनाम
60-70 के दशक की फिल्में करना चाहती हैं प्राची देसाई, इंदौर में खोला ख्वाहिशों का पिटारा
बेशकीमती है इस ड्राईफूट्स का पानी, सेहत के लिए अमृत समान, 1 माह भी कर लिया सेवन तो सेहत को होंगे 5 बड़े लाभ
बुखार से लेकर पेट दर्द…बीमारियों के लिए काल है ये आयुर्वेदिक पौधे, घर के आसपास जरूर लगाएं

source

Previous post PM Modi Meet Gaming Community: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली एकमात्र महिला गेमर पायल धारे, भिलाई से पूरी – Nai Dunia
Next post CSDS-Lokniti Survey: क्या राम मंदिर से बीजेपी को होगा फायदा? मतदाताओं ने बताए लोकसभा चुनाव 2024 के तीन बड़े मुद्दे – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *