Lok Sabha Elections 2024 Highlights: उत्तराखंड में पीएम मोदी बोले- यहां आता हूं तो यादें ताजा कर लेता हूं – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों का प्रचार चरम पर है. देश की 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरण में चुनाव होने हैं और अधिकतर सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है. इस चुनाव में असली मुकाबला सत्ताधारी एनडीए गठबंधन और विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के बीच है. 

पीएम मोदी आज 2 राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे. वह उत्राखंड के ऋषिकेश में जनसभा करेंगे. इसके बाद राजस्थान के धौलपुर के करौली में जनसभा करेंगे. वहीं, गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे. राहुल गांधी बीकानेर और जोधपुर में जनसभा करेंगे.
लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है. इसके लिए उम्मीदवारों का नामांकन पहले ही पूरा हो चुका है. पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होना है. मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो चुके हैं. वहीं, मणिपुर की बाहरी मणिपुर सीट पर 2 चरण में मतदान होना है. यहां पिछले साल काफी हिंसा हुई थी. इस वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2 चरण में मतदान कराए जा रहे हैं.
2019 में बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. इस बार पीएम मोदी ने 400 सीटों का लक्ष्य रखा है. वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ गठबंधन किया है. बीजेपी 400 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और 370 सीटें जीतना चाहती है. वहीं, कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 
केंद्रीय गृह मंत्री ने मध्य प्रदेश के मंडला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…ये कांग्रेस वाले कहते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान को कश्मीर से क्या लेना-देना?… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को 5 अगस्त 2019 के दिन समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ कर दिया. ये कांग्रेस पार्टी आज भी कहती है कि धारा 370 हटाकर क्या करना था? मैं आज कांग्रेस पार्टी को कह देता हूं कि सपने में भी आप सत्ता में नहीं आ सकते, लेकिन अगर कभी आ भी गए तो धारा 370 को हाथ मत लगाना, वो बीजेपी के कार्यकर्ताओं का फैसला है. ये कश्मीर, इसे भारत से कोई छीन नहीं सकता… पूरे देश भर में 10 साल तक कांग्रेस का शासन था. आए दिन पाकिस्तान से आलिया-मालिया-जमालिया घुस जाते थे, बम धमाके करते थे, लेकिन मनमोहन सिंह उफ्फ नहीं करते थे. लेकिन आपने 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया… आतंकवादियों ने पुलवामा पर हमला किया. 10 दिन में हमने पाकिस्तान में घुसकर वहां सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके उनका सफाया करने का काम किया…”
मऊगंज, मध्य प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हम(भाजपा) जो कहते हैं वो करते हैं… जब चुनाव होता है तो हम सोच-समझ कर और नाप-तोल कर घोषणापत्र तैयार करते हैं… 2014 में जब वे(पीएम मोदी) प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बने थे तो मैं ही राष्ट्रीय अध्यक्ष था. उन्होंने मुझसे कहा था कि घोषणापत्र में कुछ ऐसा ना हो कि जिसे हम कह दें और फिर कर ही ना पाएं… 1984 से लगातार भाजपा अपने घोषणापत्र में कहती चली आ रही है कि हमारी सरकार बनेगी, संसद के दोनों सदनों में हमें बहुमत मिलेगा तो अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोग पाएगी… हुआ है अदालत के फैसले से लेकिन अवसर हम लोगों को मिला है…भगवान राम अपनी झोपड़ी से निकलकर अपने महल में स्थापित हो चुके हैं. मुझे लगता है कि भारत में ये राम राज्य आने का शुभ संकेत है.”
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…मुद्दे की बात होनी चाहिए, हम तो मुद्दे की बात करना चाहते हैं, हम बेरोजगारी, महंगाई के बारे में बात कर रहे हैं…भाजपा के लोगों ने एक बार भी बोला हो कि हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे?…बिहार का भविष्य कैसे बहतर करेंगे, इस बारे में तो उन्होंने कुछ नहीं बोला…”
उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने पहले राम मंदिर का विरोध किया…राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे गुनाह माफ करके उन्हें निमंत्रण(प्राण प्रतिष्ठा का) दिया लेकिन उन्होंने उसका भी बहिष्कार कर दिया…अब कांग्रेस ने प्रण लिया है और सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि हिंदू धर्म में जो ‘शक्ति’है, वे उसका विनाश करेंगे…”
भारतीय जनता पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार बनाया है. 
उत्तराखंड के ऋषिकेश में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा “मैं उतराखंड आता हूं तो पुरानी यादें ताजा कर लेता हूं. मैं कभी भी उतराखंड के प्यार को भूल नहीं सकता. कल मैं तमिलनाडु में था वहां भी लोग कह रहे हैं अबकी बार मोदी सरकार. आज भारत में मजबूत सरकार है, आतंकवादी को घर में घुसकर मारा जाता है. जनता ने स्थिर सरकार देखी है. कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी भी लागू नहीं होता. कांग्रेस की सरकार के समय जवान को बुलेटप्रुफ जैकेट नहीं मिलता थी. बीजेपी ने सैनिकों को बुलेटप्रुफ जैकेट दिया. ये मोदी है जो वन रैंक वन पेंशन लागू किया . उत्तराखंड के बाद पीएम मोदी राजस्थान में जनसभा करेंगे.
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “…उनका घोषणापत्र जनता के सामने एक मजाक की तरह है. जिनका खाता खुलेगा या नहीं, ये भी नहीं पता वो चुनाव का घोषणापत्र जारी कर रहे हैं. उन्हें अपना घोषणापत्र जारी करने की जगह ये कहना चाहिए की हम कांग्रेस पार्टी के सामने साष्टांग हैं और हम कांग्रेस पार्टी से कहेंगे कि यदि संसद में उनके कुछ सदस्य पहुंच जाएं तो वो ये विषय उठाएं. उनके घोषणापत्र को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है. उनका घोषणापत्र बस चुनाव के दौरान एक दिन मीडिया में जगह पाने का एक प्रयास है.”
बहुजन समाज पार्टी के सांसद मलूक नागर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए हैं. वह राज्य के सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं. चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पार्टी बदलने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा है कि वह पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हैं.
गंगटोक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “जो पहले की सरकारें थीं वो अलगाव और अज्ञानता में विश्वास करती थीं. इन लोगों को अलग रखों और अज्ञानता में रखों और अपना वोट बैंक बढ़ाओ लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बने तो उन्होंने कहा, ‘पूर्व की ओर देखें, पूर्व की ओर कार्य करें, तेजी से कार्य करें और पहले कार्य करें’. इसलिए उन्होंने(पीएम मोदी) कहा कि यदि हमारे देश का उत्तरपूर्वी भाग कमजोर रहेगा तो भारत आगे नहीं बढ़ेगा.”
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “कोई भी अगर दंगा करने आता है तो आप चुप-चाप रहिए, अपना माथा ठंडा रखिए… यदि कोई ब्लास्ट होता है तो वे(बीजेपी) NIA को भेज देते हैं कि सबको गिरफ्तार कर लो. सबको गिरफ्तार करते-करते आपका देश ही सूना हो जाएगा. हम सुंदर आसमान चाहते हैं जिसके लिए सभी का साथ रहना जरूरी है.”

source

Previous post Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: Can BJP Repeat Its Winning Performance At Ghaziabad? – India.com
Next post Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार से ब्रेक लेकर मिठाई खरदीने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो – India.com हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *