Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार से ब्रेक लेकर मिठाई खरदीने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: April 13, 2024 7:07 AM IST
By Shivani sharma
Rahul Gandhi Viral Video: देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियों तेज हो गई हैं. इसी को लेकर सभी चुनावी पार्टियां अपने प्रचार अभियान में जुट गई हैं. शुक्रवार (13 अप्रैल) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में अपना चुनावी प्रचार किया वहां  रैली की जिसके बाद उन्होंने वहां लोगों को संबोधित किया. प्रचार प्रसार के बिजी शेड्यूल के बीच राहुल गांधी सड़क किनारे कोयंबटूर में एक दुकान पर मिठाई खरीदने पहुंच गए. राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में राहुल गांधी सड़क किनारे दुकान पर मिठाई खरीदते नजर आ रहे हैं.

तमिलनाडु के कोयंबटूर में जिस दुकान पर मिठाई लेने पहुंचे राहुल गांधी, उसी दुकान के मालिक बाबू ने कहा कि राहुल गांधी उनकी दुकान पर आए. हम सभी हैरान थे. वे शायद एक बैठक के लिए कोयंबटूर में हैं. उन्हें जामुन पसंद है इसलिए उन्होंने 1 किलो जामुन खरीदा. उन्होंने और मिठाइयां भी चखीं. हमारा स्टाफ भी राहुल को देखकर काफी खुश हुआ. हमें नहीं पता था कि वह यहां आएंगे.
#WATCH | Coimbatore, Tamil Nadu: Congress MP Rahul Gandhi visited a sweet shop in Singanallur. (12.04)
CCTV Footage Source: Sweet Shop pic.twitter.com/r1v3e7c4Dy
— ANI (@ANI) April 12, 2024


वीडियो में  कांग्रेस नेता राहुल गांधी सड़क पर बने डिवाइडर को कूदकर पार करते हैं. वहीं उनके साथ कांग्रेसी नेता भी सड़क पार करके मिठाई की दुकान में जाते हैं. वहीं राहुल गांधी को देखकर दुकान का स्टॉफ हैरान हो जाता है. वहां मौजूद शख्स उन्हें मिठाई खिलाता है. मिठाई चखने के बाद राहुल गांधी ने मिठाई पैक भी करवाई. बाद में राहुल गांधी ने मिठाई के पैसे दिए. फिर वहां लोगों और दुकान के स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार से ब्रेक लेकर मिठाई खरीदने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो
Sarkari Naukri: 4000 सरकारी नौकरी, सैलरी 1.50 लाख तक, तुरंत करें आवेदन
200 से ज्यादा बार चुनाव हारने के बाद भी नहीं मानी हार, जानिए क्या है ‘के पद्मराजन’ की Inside Story
Sarkari Naukri: असिस्टेंट सर्जन के 2500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस के बीच फाइनल हुआ गठबंधन, जानिए कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 Highlights: उत्तराखंड में पीएम मोदी बोले- यहां आता हूं तो यादें ताजा कर लेता हूं – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Chunav 2024: BJP की राह चले अखिलेश यादव! इस प्लान में लाई जा रही तेजी, जानें क्या है मसकद? – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *