PM मोदी से मिले ऑनलाइन गेमर्स, गेमर से पूछा- भुज में यह बीमारी कहां से आई… बताया गेमिंग और गैंबलिंग में फ… – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्‍सर ही लीक से हटकर कुछ न कुछ करते रहते हैं. माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स से दिलचस्‍प मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने देश के 7 ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने दिलचस्‍प बातें कीं. एक गेमर गुजरात के भुज के रहने वाले हैं. पीएम मोदी ने हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में पूछा कि भुज में यह बीमारी कहां से आई? उनके इस सवाल पर सभी यंग ऑनलाइन गेमर्स मुस्‍कुरा उठे. साथ ही पीएम मोदी ने उनसे सस्‍ते इंटरनेट की उपलब्‍धता के बारे में भी सवाल किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ऑनलाइन गेम भी खेला. साथ ही गेमिंग और गैंबलिंग में फर्क भी बताया.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वालों में एक युवा गुजरात के भुज के रहने वाले थे. पीएम मोदी को जैसे ही पता चला कि वह भुज से हैं तो उन्‍होंने हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में पूछा- यह बीमारी (ऑनलाइन गेम) भुज में कहां से आई? इसपर युवा गेमर ने पीएम को बताया कि यह तो पूरे देश में फैला हुआ है. इससे पहले पीएम मोदी ने सभी ऑनलाइन गेमर्स से उनका परिचय और ऑनलाइन गेमिंग में इंट्रेस्‍ट के बारे में भी जानना चाहा.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with top Indian Gamers including Animesh Agarwal, Naman Mathur and Payal Dhare. pic.twitter.com/0A64HK6biH
— ANI (@ANI) April 13, 2024

पीएम मोदी के सवाल, गेमर्स के जवाब
ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि आपलोगों को इसके बारे में स्‍कूल-कॉलेज से पता चला? इसपर ऑनलाइन गेमर नमन माथुर ने बताया कि उन्‍होंने YouTube से इसके बारे में सीखा और कॉलेज में सबको इसके बारे में बताया. वहीं, पायल ने बताया कि उन्‍होंने जब ऑनलाइन गेमिंग शुरू की तो उन्‍हें देखकर अन्‍य लड़कियों ने भी ऑलाइन गेम खेलना शुरू किया.
#WATCH | While interacting with Top Indian Gamers, Prime Minister Narendra Modi discusses the differences between Gaming and Gambling.
PM Modi also asks the gamers to send an e-mail mentioning all their problems with exact key points to his office. pic.twitter.com/czto8ydgmj
— ANI (@ANI) April 13, 2024

पैरेंट्स को लेकर सवाल
पीएम मोदी ने पूछा कि आप लोगों को कैसा लगता है जब अभिभावक बोलते हैं कि इससे हमारे बच्चे बिगड़ रहे हैं? इस पर युवा गेमर्स ने बताया कि वे चाहते हैं कि वे इसको लेकर सभी को अलर्ट करें. साथ ही ऑनलइन गेमर्स ने बताया कि गेमिंग के लिए मेंटल स्किल्‍स चाहिए. इस मौके पर पीएम मोदी ने पर्यावरण जैसे मसलों को लेकर भी बात की. साथ ही गेमिंग और गैंबलिंग का फर्क भी बताया.
.
Tags: Online game, Prime Minister Narendra Modi

1983 में मेकर्स ने बनाई थी, साउथ फिल्म की ऐसी धांसू रीमेक, हिल गया था बॉक्स ऑफिस, श्रीदेवी ने पाया था स्टारडम
बेस लवर्स को खूब पसंद आ सकते हैं ये ईयरबड्स, 62 घंटे की लंबी बैटरी के साथ ANC का भी है फीचर
20 भाषाओं में गाए 3000 गाने, जीते 5 नेशनल अवॉर्ड, 1 सॉन्ग के लेती हैं 25 लाख! 22 साल में बनाई अरबों की संपत्ति
गरीबों का प्रोटीन कहलाए गर्मियों का ये सुपरफूड, खाते ही शरीर में आए फौलादी ताकत, एनर्जी का है पावरहाउस, जानें 5 फायदे
पार्किंग को लेकर शुरू हुई लड़ाई, बिगाड़ने लगे एक दूसरे का काम, धांसू है फिल्म का क्लाइमैक्स, सॉलिड है कहानी
खरीफ सीजन में करें मक्के की इन टॉप 5 किस्मों की खेती…90 दिनों में हो जाएंगे मालामाल
अनुष्का शर्मा के करियर की बिगेस्ट फ्लॉप, डायरेक्टर तब से नहीं दे पाए 1 भी हिट, विलेन को छोड़नी पड़ी एक्टिंग
एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, जॉन अब्राहम की ये 6 फिल्में हैं फुल एंटरटेनिंग, तुरंत कर लें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल
पद्मिनी कोल्हापुरे का हीरो, कभी बैक टू बैक दी 8 हिट फिल्में, फिर गिरा करियर ग्राफ, डिप्रेशन ने पहुंचा दिया मेंटल अस्पताल

source

Previous post तमिलनाडु में लगे 'जी पे' के पोस्टर्स: इनमें PM की तस्वीर और QR कोड; स्कैन करने पर एक वीडियो में BJP के भ्रष… – Dainik Bhaskar
Next post Road Accidents in UP: यूपी में दर्दनाक हादसा,जौनपुर में युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत.. – Zee News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *