दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं. बस थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी हो जाएगा.
#WATCH | PM Narendra Modi arrives at the party Headquarters in Delhi.
PM Modi will shortly release the party’s ‘Sankalp Patra’ for the upcoming Lok Sabha elections#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/ewsLLdtl3W
— ANI (@ANI) April 14, 2024
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज भाजपा अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी करेगी. इसको लेकर बीजेपी के कई नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं. भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ पार्टी मुख्यालय पहुंचे.
मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है. बांद्रा के गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 4 राउंड फायर करने की जानकारी पुलिस को मिली है. आज सुबह करीब 5 बजे के आसपास की घटना है. मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है. क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची है.
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज सुबह 9 बजे अपना घोषणा जारी करेगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहेंगे.
ईरान द्वारा इजराइल पर हमले किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा, “इजराइल पर हमला हो रहा है! ये कभी नहीं होना चाहिए था. अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता. उन्होंने कहा कि अमेरिका इजारइल के समर्थन में खड़ा है.
इजरायली सेना रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार ईरान द्वारा इजराइल की तरफ लॉन्च किए गए ड्रोन मार गिराए गए हैं. अमेरिका और ब्रिटेन की सहायता से इजरायली क्षेत्र के बाहर 100 से ज्यादा ड्रोन रोके गए हैं.
ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में के अनुच्छेद 51 का हवाला देते हुए कहा कि सीरिया के दमिश्क में, उसके दूतावास पर इजराइल ने जो हमला किया था ये उसी का जवाब है. ईरान का कहना है, ”हमले के साथ ही मामले को खत्म माना जा सकता है.” हालांकि, उन्होंने इजारइल को धमकी भी दी है कि इजरायली शासन ने एक और गलती की, तो ईरान की प्रतिक्रिया काफी गंभीर होगी.
Conducted on the strength of Article 51 of the UN Charter pertaining to legitimate defense, Irans military action was in response to the Zionist regimes aggression against our diplomatic premises in Damascus. The matter can be deemed concluded. However, should the Israeli
— Permanent Mission of I.R.Iran to UN, NY (@Iran_UN) April 13, 2024
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजराइल पर ईरान के हमले की निंदा करते हुए इसे “लापरवाह” बताया है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इजराइल की सुरक्षा के लिए खड़ा रहेगा. सुनक ने कहा कि ब्रिटेन अपने सहयोगियों के साथ, स्थिति को स्थिर करने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं.
इजराइली सेना का कहना है कि ईरान ने इजराइल की ओर कई ड्रोन लॉन्च किए हैं. सेना के प्रवक्ता रियर एडम डेनियल हगारी ने कहा कि विमान को आने में कई घंटे लगेंगे. उन्होंने कहा कि इजराइल तैयार है.
इजराईली विमानन अधिकारियों का कहना है कि वे देश के हवाई क्षेत्र को सभी उड़ानों के लिए बंद कर रहे हैं. ये फैसला ईरानी ड्रोन हमले की आशंका के चलते लिया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलूरु में लगभग दो घंटे का रोड शो करेंगे. इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं. पीएम की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने त्रिस्तरीय कड़े सुरक्षा प्रबंध किये हैं. विशेष तौर पर लगभग 1,800 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मोबाइल फोन के एक डिब्बे के अंदर लगाये गये आईईडी का पता चला है. इस इसे नष्ट कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद से संबंधित एक मामले में जारी जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर कार्रवाई की गई थी. पुलिस को बुद्धल के ऊपरी इलाके द्रज गांव में लगभग 700 ग्राम वजन का आईईडी मिला है.
भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी. इस घोषणापत्र को बीजेपी मुख्यालय में सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और नेता भी मौजूद रहेंगे.
भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी करेगी. इस घोषणापत्र को बीजेपी मुख्यालय में सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद वो मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और होशंगाबाद में रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी कर्नाटक के मैसूर में पहुंचेंगे जहां, शाम साढ़े छह बजे मैंगलोर में रोड शो करेंगे. आम आदमी पार्टी बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के खास दिन बीजेपी के खिलाफ ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ’ अभियान चलाएगी. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है. बीजेपी से पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे. शाह राजनांदगांव लोकसभा सीट के खैरागढ़ में चुनावी सभा करेंगे. देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर का यहां अपडेट पढ़ें…
Published On – Apr 14,2024 12:00 AM
