Lok Sabha Election 2024 Live: केरल के अलाथुर में पीएम मोदी ने रोड शो किया, तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है. ऐसे में सभी दल जमकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और लोगों से वोट मांग रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में बीजेपी का फोकस पूरी तरह से दक्षिण भारत है. यह ही कारण है बीजेपी के सभी दिग्गज नेताओं ने दक्षिण भारत में प्रचार- प्रसार कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दक्षिण भारत में लगातार प्रचार कर रहे हैं. वह यहां ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. इसी क्रम में वह सोमवार (12 अप्रैल) को केरल और तमिलनाडु के चुनावी दौरे पर रहेंगे. वह केरल में दो और तमिलनाडु में एक जनसभा करेंगे.
सुबह त्रिशूर में जनसभा करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी सुबह 11 बजे केरल के त्रिशूर में जनसभा करेंगे. इसके बाद वह दोपहर तिरुवनंतपुरम जाएंगे और 2.15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह शाम 4.15 बजे तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में लोगों को संबोधित करेंगे.
केरल जाएंगे राहुल गांधी
वहीं, कांग्रेस के पूर्व राहुल गांधी भी आज तमिलनाडु और केरल के चुनावी दौरे पर रहेंगे. वह तमिलनाडु के नीलगिरि में चाय बागान के श्रमिकों से बातचीत करेंगे. केरल के वायनाड में जनसंपर्क करेंगे. इसके बाद वह बिशप हाउस जाएंगे. इसके अलावा वह कोझिकोड तट पर जनसभा भी करेंगे.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ‘अच्छी नींद के लिए एक्स्ट्रा पेग लगाएं’, कर्नाटक बीजेपी नेता ने महिला मंत्री को दिया सुझाव, भड़की कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पोरबंदर लोकसभा सीट से नामांकन किया. नामांकन से पहले वह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और फिर एक सभा को संबोधित किया और रोड शो करते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे
जम्मू कश्मीर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जम्मू-कश्मीर की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी.
कांग्रेस ने चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसको कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कि यहां जुटे हमारे सभी समर्थक देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं और यह लड़ाई बड़ी है.
बीजेपी नेता सीटी रवि ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत दावा किया है. उन्होंने कहा, “पूरे देश में मोदी लहर है. पीएम मोदी की वजह से हम देश में 400 सीटें पार करेंगे और कर्नाटक में हम सभी 28 सीटें जीतेंगे. 
यूपी के सीएम योगी बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने औरंगाबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी ने 500 साल के इंतजार के बाद भगवान राम को भव्य मंदिर में प्रवेश करते देखा है, यह सब अयोध्या में हुआ था, लेकिन खुशी और उत्साह बिहार में भी था.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए त्रिपुरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अगरतला में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “…पीएम मोदी ने आदिवासियों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है. कांग्रेस और कम्युनिस्ट वर्षों तक शासन करते रहे, लेकिन एक भी आदिवासी बेटे या बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया गया.” आजादी के 75 साल बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को सम्मान देने का काम किया है.
मसूरी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम उस समय को देख रहे हैं, जब हम पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख, केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मैंने जो विकासात्मक कार्य किए हैं, उसके कारण मैं 100% आश्वस्त हूं.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिवा किया है कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है, असम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं.
 मंडी से  उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की. मुलाकात के बाद कंगना ने कहा, “यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगी. मुझे लगता है कि उनकी उपस्थिति में होना असाधारण है.”

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: 'अच्छी नींद के लिए एक्स्ट्रा पेग लगाएं', कर्नाटक बीजेपी नेता ने महिला – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: BSP अध्यक्ष पश्चिमी यूपी में आज से शुरू करेंगी रैली – TOTAL TV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *