Lok Sabha Election 2024: BSP अध्यक्ष पश्चिमी यूपी में आज से शुरू करेंगी रैली – TOTAL TV

Spread the love

Total Tv
totaltv.in
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती आज यानी रविवार 14 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में रैली करेंगी। मायावती इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) अभियान शुरू करेंगी।
Read Also: Jammu Kashmir: श्रीनगर में वोटरों को जागरूक करने के इरादे से किया गया नुक्कड़ नाटक
बता दें कि BSP अध्यक्ष मायावती 14 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, गाजियाबाद, बागपत, अमरोहा, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मेरठ और हापुड़ सीट पर बीएसपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

पश्चिमी यूपी की बिजनौर, नगीना, सहारनपुर और अमरोहा सीटें उन 10 सीटों में से हैं, जिन पर 2019 में बीएसपी के उम्मीदवार जीते थे। इस साल पहले चरण के चुनाव में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा है। पार्टी के कार्यक्रम के मुताबिक, मायावती 14 अप्रैल को मुजफ्फरनगर से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगी और 16 अप्रैल तक पहले चरण की सीटों पर हर दिन दो रैलियां करेंगी।
2019 में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। बीएसपी ने 10 सीटें जीतीं और कुल वोटों में से 1,66,59,754 वोट (19.42 फीसदी) हासिल किए थे। और सहयोगी समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें जीती थीं और उसे 1,55,33,620 वोट (18.11 फीसदी) मिले थे। हालांकि, अब 2024 में बीएसपी अकेले चुनाव लड़ रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Live: केरल के अलाथुर में पीएम मोदी ने रोड शो किया, तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी – ABP न्यूज़
Next post मुरादाबाद में आज जनसभा को संबोधित करेंगी बसपा मुखिया मायावती – UP LIVE UPDATES – ETV Bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *