Breaking News Live Updates: आज EVM की वोटों और VVPAT पर्चियों की वेरिफिकेशन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई – News24 Hindi

Spread the love

—विज्ञापन—
Breaking News Live Updates: आज नवरात्रि अष्टमी है। आज कंजक पूजन करके कुछ लोग अपने नवरात्रि व्रत खोलेंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग की तैयारियां हैं। 19 अप्रैल को 102 सीटों पर देशभर में मतदान होगा, लेकिन आज चुनाव, मतदान और वोटिंग से जुड़ी बेहद अहम याचिका पर सुनवाई होगी। इसके अलावा आज देश में, बाकी दुनिया में और लोगों के आस-पास क्या घटनाक्रम, हादसे, कार्यक्रम हो रहे हैं, इस बारे में जानने के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
गृहमंत्री अमित शाह के ऑफिस में तैनात सुरक्षा अधिकारी संजय भदौरिया की बेटी ने सुसाइड कर लिया है। बीए एलएलबी कर रही छात्रा ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की दीवार से कूदकर जान दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मैनपुरी से शिव प्रसाद यादव, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, गाजीपुर से डॉ. उमेश कुमार सिंह, बदायूं से मुस्लिम खान, बरेली से छोटेलाल गंगवार को, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडे, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा शमसुद्दीन, बलिया से ललन सिंह यादव, वाराणसी से अतहर जमाल लारी उम्मीदवार होंगे।
जैन समाज को आज नए आचार्य मिलेंगे। देश के सबसे बड़े जैन संघ में 52 साल बाद आचार्य का पदारोहण होगा। मुनि श्री समय सागर महाराज जैन समाज के नए आचार्य बनेंगे और दोपहर 2 बजे के करीब पद पर विराजित होंगे। मध्य प्रदेश के दमोह में कुंडलपुर गांव में पदारोहण कार्यक्रम होगा। बता दें कि गत 17 फरवरी को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने समाधि ली थी और उसके बाद से आचार्य का पद रिक्त था। इसके बाद 19 अप्रैल को होने वाले महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में आज वोटों और पर्चियों की क्रॉस चेकिंग से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी। एक अप्रैल को हुई पिछली सुनवाई जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन और सेंट्रल गवर्नमेंट को नोटिस जारी करके मामले पर जवाब मांगा था।
दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए डलने वाली वोटों और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों की वेरिफिकेशन की मांग की गई है। सोशल एक्टिविस्ट अरुण कुमार अग्रवाल ने पिछले साल अगस्त महीने में याचिका दायर की थी। दलील दी गई थी कि वेरिफिकेशन होने से चुनाव में गड़बड़ होने की आशंका खत्म होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के गया-पूर्णिया, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और असम में चुनावी जनसभा करेंगे। प्रियंका गांधी असम के जोरहाट में और अगरतला में रोड शो करेंगी। अमित शाह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रोड शो करेंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
BAG FILMS & MEDIA LTD
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source

Previous post यूपी में INDIA को बड़ी राहत, कांग्रेस-एसपी के बीच इतनी सीटों को लेकर समझौता – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Elections 2024: वायनाड में राहुल गांधी ने उठाया भाषा का मुद्दा, बोले- 'ये कोई थोंपने की चीज नहीं' – India.com हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *