click this icon for latest updates
Updated: April 15, 2024 12:41 PM IST
By Tanuja Joshi
Rahul Gandhi Wayanad Rally: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार पूरे चरम पर है. पहले फेज की वोटिंग में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं. ऐसे में नेताओं ने पूरा ताकत झोंक रखी है. आज देश के दो बड़े नेता पीएम मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के चुनावी रण में उतरे हैं. दोनों नेताओं की एक ही दिन रैली हुई है.
वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘आज मुख्य लड़ाई आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ है. बीजेपी के लोग, प्रधानमंत्री, वे कहते हैं एक राष्ट्र, एक लोग, एक भाषा, एक नेता. भाषा कोई ऊपर से थोपी हुई चीज़ नहीं है.’
कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘भाषा वह है जो व्यक्ति के अंदर से, व्यक्ति के हृदय के अंदर से निकलती है, केरल के किसी व्यक्ति को यह कहना कि आपकी भाषा हिंदी से कमतर है, केरल के लोगों के लिए ये अपमान है. यह विचार कि भारत में केवल एक ही नेता होना चाहिए, हर युवा भारतीय का अपमान है.’
राहुल गांधी ने जनसभा से पहले वायनाड में रोड शो भी किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Elections 2024: वायनाड में राहुल गांधी ने उठाया भाषा का मुद्दा, बोले- ‘ये कोई थोंपने की चीज नहीं’
केरल में PM: ‘इस साल केरल यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए’
सलमान के घर के बाहर फायरिंग का मामला- अमेरिका में तैयार हुआ था प्लान, रोहित गोदारा के शामिल होने का शक : एजेंसी
Today’s Top News LIVE: अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे भगवंत मान
Lok Sabha Election LIVE Updates: युवा, महिला, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकता, BJP के घोषणापत्र को लेकर बोले CM योगी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
