Gold Price Today In Varanasi: वेडिंग सीजन में सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी में भी बड़ी तेजी, चेक करें आज… – News18 हिंदी

Spread the love


अभिषेक जायसवाल /वाराणसी
: वेडिंग सीजन का दौर शुरू हो गया है. वेडिंग सीजन की शुरुआत के साथ सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है. यूपी के वाराणसी में 17 अप्रैल (बुधवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 900 रुपये का उछाल आया है. वहीं बात चांदी की करें, तो उसकी कीमत में भी 1000 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली है. बताते चलें कि सोने-चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती-बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 17 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 900 रुपये उछलकर 68100 रुपये हो गई है. वहीं 16 अप्रैल को इसकी कीमत 67200 रुपये थी. इससे पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 66650 रुपये था. वहीं 14 अप्रैल को इसकी कीमत 67350 रुपये थी. 13 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. इससे पहले 12 अप्रैल को इसकी कीमत 66350 रुपये थी. वहीं 11 अप्रैल को इसका भाव 66250 रुपये था. इससे पहले 10 अप्रैल को इसकी कीमत 65900 रुपये थी.
990 रुपये उछला 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें, तो बुधवार को इसकी कीमत में 990 रुपये का इजाफा हुआ है. जिसके बाद इसकी कीमत 73580 रुपये हो गई है. वहीं 16 अप्रैल को इसका भाव 72590 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया कि अप्रैल महीने में सोने की कीमतों में लगातार तेजी का दौर देखा जा रहा है. वेडिंग सीजन में इसमें और तेजी आ सकती है.
चांदी में 1000 रुपये हुई महंगी
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें, तो बुधवार को इसकी कीमत में 1000 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है. जिसके बाद चांदी का भाव 87000 रुपये हो गया. वहीं 16 अप्रैल को इसकी कीमत 86000 रुपये थी. इसके पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 85500 रुपये था. वहीं 14 अप्रैल को इसकी कीमत 86500 रुपये रही. 13 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. वहीं 12 अप्रैल को इसकी कीमत 85000 रुपये थी. इससे पहले 11 अप्रैल को इसका भाव 85500 रुपये था.
.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18

Raveena Tandon ने खोला 90 के दशक के सिनेमा का राज, बोलीं- तब हमारी हालत ऐसी थी, फिल्म का हीरो जितना…
प्रकट भए कृपाला…रामभक्त महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, अयोध्या से पहुंचे हैं 8 पुजारी
UPSC Results 2024: बचपन से जिद्दी, 4 बार असफल रही, आखिरी प्रयास में गिरिशा बनीं IPS अफसर
राजस्थान के पुरूराज सिंह सोलंकी को UPSC में मिली 21वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हुए सफल, बोले- एकाग्रता…
भगवान कृष्ण की दुल्हन बनेगी B.Com पास शिवानी, लगी लड्डू गोपाल के नाम की मेहंदी, शादी के बाद जाएगी वृंदावन
सिर्फ सैलरी और बैंक बैलेंस ही नहीं, इन 5 बातों को भी रखना चाहिए सीक्रेट, जानिए काम की जानकारी
भगवान राम का अनोखा मंदिर, सेक्रेटरी भोलेनाथ, सुरक्षा अधिकारी हैं यमराज, दर्शन करने पूरी करनी होती है एक शर्त
PICS: लुआंचड़ी-डोरा, चेहरे पर मुस्कान…यमराज के मंदिर में कंगना रनौत, यहीं से जाता है स्वर्ग-नरक का रास्ता
UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव का है कानपुर से खास कनेक्शन, ऐसे बदली राह

source

Previous post Lok Sabha Election Live: पुडुचेरी में जेपी नड्डा ने किया रोड शो; भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाया भेदभाव का आरोप – अमर उजाला
Next post लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी व धनबाद से अनुपमा सिंह को – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *