West Bengal : लोकसभा चुनाव के बाद कार्शियांग के विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है भाजपा
West Bengal : कथित तौर पर शाहजहां शेख ने ED पर हमला कांड को लेकर मांगी माफी: सूत्र
Breaking News: समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट, दो उम्मीदवारों का किया ऐलान
West Bengal : विकास भवन ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को भेजा पत्र
West Bengal : अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल प्रतिनिधिमंडल आज शाम राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
Trending Tags:
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने झारखंड में गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी व धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया है. इससे पहले कांग्रेस की ओर से तीन अन्य लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे. रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है.
Lok Sabha Election 2024: रांची: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी. गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है. रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है. इससे पहले कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों खूंटी, लोहरदगा व हजारीबाग से उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में कुल सात सीटें आयी हैं. इनमें से अब तक छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं.
Congress releases another list of 3 candidates in Jharkhand for the upcoming Lok Sabha elections.
Deepika Pandey Singh to contest from Godda
Krishna Nand Tripathi from Chatra
Anupama Singh from Dhanbad #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/Ai9cUqWKzP
ALSO READ: झारखंड कांग्रेस के 3 प्रत्याशी : खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल
झामुमो के चार प्रत्याशी पहले से घोषित
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पिछले दिनों दूसरी सूची जारी कर दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की थी. राजमहल से जहां विजय हांसदा को टिकट दिया गया है, वहीं सिंहभूम से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है. इससे पहले भी झामुमो ने दो लोकसभा सीटों दुमका व गिरिडीह पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. इस तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले से चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत कुल 14 लोकसभा सीटों पर झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले चुनाव लड़ रही हैं.
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.
