Surya Tilak on Ram Lalla : पीएम मोदी ने देखा सूर्यतिलक – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

West Bengal : संदेशखाली कांड मामले में आरोपी शेख शाहजहां को 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा गया
Breaking News Live: के कविता की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
West Bengal : लोकसभा चुनाव के बाद कार्शियांग के विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है भाजपा
West Bengal : कथित तौर पर शाहजहां शेख ने ED पर हमला कांड को लेकर मांगी माफी: सूत्र
Breaking News: समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट, दो उम्मीदवारों का किया ऐलान
Trending Tags:
Surya Tilak on Ram Lalla प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सूर्य तिलक का लाइव प्रसारण देखा. वे इस दौरान काफी भावुक नजर आए.
Surya Tilak on Ram Lalla : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में हुए भगवान राम के सूर्य तिलक को अपने आईपैड पर देखा. पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा -असम के नलबाड़ी में रैली करने के बाद मैंने राम लला का सूर्य तिलक देखा. उन्होंने लिखा करोड़ों भारतीयों की तरह मेरे लिए भी यह बहुत ही भावुक क्षण था. अयोध्या में इस बार की रामनवमी भव्य और ऐतिहासिक है. मैं उम्मीद करता हूं कि भगवान राम का यह सूर्य तिलक हमारे जीवन में नव ऊर्जा का संचार करे और देश के गौरव को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान राम के सूर्य तिलक को अपने आईपैड पर लाइव देखा. लाइव प्रसारण देखते हुए वे काफी भावुक तो थे ही भक्ति भावना से ओत-प्रोत भी दिखाई दे रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने जूतों को खोलकर रखा है और वे बीच-बीच में कुछ मंत्रों का उच्चारण करते हुए भी नजर आ रहे हैं. साथ ही वे भगवान राम की स्तुति करते और उन्हें नमन करते भी नजर आ रहे हैं. भगवान राम के सूर्य तिलक को देखने के लिए पीएम मोदी कई बार अपने आईपैड के स्क्रीन को जूम इन भी करते नजर आए हैं.
After my Nalbari rally, I watched the Surya Tilak on Ram Lalla. Like crores of Indians, this is a very emotional moment for me. The grand Ram Navami in Ayodhya is historic. May this Surya Tilak bring energy to our lives and may it inspire our nation to scale new heights of glory. pic.twitter.com/QqDpwOzsTP
ज्ञात हो कि आज रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में सूर्य की किरणों से राम लला का सूर्य तिलक किया गया. इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों ने भगवान राम के जयकारे किए और मंत्रमुग्ध होकर इस अनुपम और अद्‌भुत दृश्य को देखा. इस अद्‌भुत दृश्य को वैज्ञानिक तरीके से संभव किया गया. इस वैज्ञानिक प्रक्रिया को ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम कहा जाता है, जिसमें आईने और लेंस की सहायता से सूर्य की किरणों को गर्भगृह तक पहुंचाया गया और श्रीराम का सूर्य तिलक संभव हो पाया. यह बहुत ही अनोखा दृश्य था, जिसे देखकर भक्त अचंभित हो गए.
#WATCH | PM Narendra Modi watched the Surya Tilak on Ram Lalla after his rally in Nalbari, Assam

"Like crores of Indians, this is a very emotional moment for me. The grand Ram Navami in Ayodhya is historic. May this Surya Tilak bring energy to our lives and may it inspire our… pic.twitter.com/hA0aO2QbxF
गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं और वहां उन्होंने नलबाड़ी में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. आज रामनवमी के मौके पर अयोध्या में भगवान राम का सूर्य तिलक होगा. पूरे 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम विराजे हैं. पीएम मोदी ने इस मौके पर कई वादे भी किए.
Also Read Surya Tilak Project क्या है, जिसके जरिए रामलला के ललाट तक पहुंचीं किरणें
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post PM Modi In Bihar: 'पूर्णिया और सीमांचल को अवैध घुसपैठ का ठिकाना बनाया…', PM मोदी ने देश की सुरक्षा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post मोदी ने रखा विकसित भारत के निर्माण का ब्लूप्रिंट, देखें इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पीएम का पूरा भाषण – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *