Lok Sabha Election 2024: पिपरिया में बोले PM मोदी- गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो कांग्रेस ने फैलाई अफवाह… – News18 हिंदी

Spread the love

नर्मदापुरम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पिपरिया में चुनावी सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी सेना के 3 हेलीकॉप्टर से नर्मदापुरम के पिपरिया के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दूर-दूर से लोग हमें आशीर्वाद देने आए हैं. मुझे बताया गया कि कल बारीश हुई थी, लेकिन आपने मेहनत करके इतना शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया है. अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था. होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था. आज देश के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है. आज बाबा साहब की जयंती. बीजेपी ने उनका सम्मान करने का सौभाग्य मिला है. कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित किया है. उनके संविधान के कारण ही आज इस गरीब मां का बेटा आपसी तीसरी बार सेवा का आशीर्वाद मांग रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब के संविधान के कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी है. जिस समाज को सबसे अंत में पूछा गया उस समाज की बेटी देश की पहली नागरिक हैं. हमने बाबा साहब को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा है. डिजिटल पेमेंट की योजना का नाम भीम यूपीआई है, इसका नाम हमने बाबा साहब के नाम पर रखा है. देश की आजाद और निर्माण में आदिवासी समाज का बड़ा योजदान रहा है.
ये भी पढ़ें: Weird Place: ऐसा गांव जहां दिन में रहता है सन्नाटा, रात होते ही नजर आने लगते हैं लोग, जानें क्या है माजरा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को स्वीकार नहीं किया. कमाल देखिए आजादी के बाद कांग्रेस के एक ही परिवार ने रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई है. इसी परिवार ने देश में इमरजेंसी लगाई थी. कांग्रेस ने देशभर में लोकतंत्रिक सरकारों को पत्ते की महल की तरह गिरा देते थे. कांग्रेस ने अपने हिसाब से इतिहास को तोड़ा मरोड़ा. गरीब घर का बेटा पीएम बना तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी, मोदी आया  है, संविधान में खतरा हो जाएगा. अब कांग्रेस का परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी पीएम बने तो देश में आग लग जाएगी. आग, जलन उनके दिलों में लगी है. ऐसे ही जलन रही तो देश उनको कभी मौका नहीं देगा. दुनिया के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली भारत की जरूरत है. जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती वो देश को क्या मजबूत बनाएगी.
पीएम मोदी ने बीजेपी का संकल्प पत्र देश की जनता को समर्पित किया. वहां मोदी की गारंटी के बारे में बताया है. इंडिया गठबंधन की स्थिति देखिए कि वो तय नहीं कर पा रहे हैं कि संकल्प पत्र एक कमिटमेंट होता है. हमने 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने की गारंटी दी है. मुद्रा योजना के तहत दस से बढ़कर बीस लाख का लोन दिया जाएगा. कांग्रेस ऐसी घोषणा कर रही है जो उनको भी समझ नहीं आ रहा है. इस वजह से देश उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है. उन्होंने कहा कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है. मैं आपके लिए ही पैदा हुआ हूं. पूरा देश मेरा परिवार है.
.
Tags: Hoshangabad News, Loksabha Election 2024, Mp news, Pm narendra modi

2. 5 फीट के अजीम ने 3 फीट की बेगम बुशरा संग शामली में किया वोट, तस्वीरें हुई वायरल
सनी देओल की एक्ट्रेस, डेब्यू फिल्म से बनीं स्टार, प्यार में सुपरस्टार से मिला धोखा, शादी रचाई तो कहलाईं ‘होम ब्रेकर’
अगर चाहते हैं कम पैसों में रॉयल प्री-वेडिंग शूट! तो जल्दी जाएं इन 5 जगहों पर… शादी में लोग बार-बार पूछेंगे लोकेशन…
शराब पीने वाले 30 दिनों तक न पिएं तो शरीर में क्या होगा बदलाव? डैमेज हुई ये 1 अंग होने लगेगी दुरुस्त, जानें चौंकाने वाले फायदे
इस दाल में छिपा है पंजाबी और राजस्थानियों के हट्टे-कट्टे शरीर का राज…मोटापा और तनाव भी करता है कंट्रोल
दूल्हा और दुल्हनों से गुलजार हुए बूथ, बोले-शादी की मेहंदी से कम नहीं वोट की स्याही का रंग, देखें 8 तस्वीरें
जैसे बेटी नहीं, घर आई साक्षात लक्ष्मी, राह में बिछाए फूल, दूध से धुलाए नन्हे पांव, खुशी में पूरा मोहल्ला झूमा
4 फुट के टॉयलेट में रहती ये 66 साल की बुजुर्ग महिला, कहानी पढ़कर आंसू आ जाएंगे
कभी छोटे पर्दे पर करती थीं राज, 9 साल में टूटी एक्ट्रेस की शादी, अब सिंगल मदर बन कर रहीं गुजारा

source

Previous post Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले दौर का मतदान, बंगाल में सबसे अधिक वोटिंग – Aaj Tak
Next post Rahul Gandhi On BJP: बीजेपी को कितनी सीट मिलेंगी? राहुल गांधी ने कर दी भविष्यवाणी, चौंकाने – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *