Lok Sabha Elections 2024: अलीगढ़ पर 2014 से BJP का है कब्जा, क्या इस बार सपा मारेगी बाजी? जानें जिले का सियासी गणित – मनी कंट्रोल

Spread the love

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी अभियान में जोर-शोर से मिशन 2024 में जुट गई हैं। इस बार के लोकसभा चुनावों में 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। आज हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Aligarh Lok Sabha Constituency) की। यह जिला उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। ताला और तालीम के शहर अलीगढ़ को एजुकेशन, कारोबार और राजनीति का संगम भी कहा जाता है।

अलीगढ़ अपने मजबूत तालों के लिए देश-विदेश में मशहूर हैं। जानकारों की मानें तो अलीगढ़ के ताले का इतिहास 200 वर्ष पुराना है। यहां वर्षों पहले ताले हाथ से बनाए जाते थे। इसके अलावा अलीगढ़ को दो विश्वविद्यालय पूरे भारत वर्ष में पहचान दिलाते हैं। दिल्ली-NCR से जुड़ा होने के कारण अलीगढ़ में रोड कनेक्टिविटी भी शानदार है।

सियासी समीकरण

अलीगढ़ की लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी लगातार जीतते आ रहे हैं। 2009 के आम चुनाव BSP ने यह सीट कांग्रेस से छीनी थी। बहुजन समाज पार्टी की राजकुमारी चौहान ने जीत दर्ज की थी। फिलहाल, पिछली दो बार से यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास है। 2014 और 2019 के चुनाव में सतीश कुमार गौतम ने शानदार जीत दर्ज की थी।

बात अगर समाजवादी पार्टी (SP) के महत्व की करें तो पिछले कई चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी इस सीट पर दूसरे या तीसरे स्थान पर आती रही है। इस बार गठबंधन के तहत यह सीट सपा के खाते में गई है। अब देखना होगा कि क्या मोदी-योगी लहर में सपा बीजेपी से यह प्रमुख सीट छीन पाने में सफल होती है यानी…।

कितने हैं वोटर्स?

– यह सीट जनरल कैटेगरी में आती है। 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार, अलीगढ़ लोकसभा सीट के कुल मतदाताओं की संख्या 18,82,047 है। जिले में अनुमानित मुस्लिम मतदाताओं की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक है।

– अलीगढ़ संसद सीट पर SC मतदाता लगभग 380,173 हैं, जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 20.2% हैं। जबकि ST मतदाता 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0% है।

– इस सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,097,233 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 58.3% है।

– वहीं, संसदीय सीट पर शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 784,814 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 41.7% है।

2019 में कितना हुआ था मतदान?

– 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार अलीगढ़ लोकसभा सीट के मतदान केंद्रों की संख्या 2,136 थी।

– 2019 के संसदीय चुनाव में अलीगढ़ संसदीय सीट पर 61.3% मतदान हुआ था।

– 2017 विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ संसदीय सीट पर 63.6% वोटिंग हुई थी।

7 विधानसभा सीटों पर है BJP का कब्जा

अलीगढ़ में कुल मिलाकर 7 विधानसभा सीट हैं। इनमें अलीगढ़, अतरौली, बरौली, छर्रा, इगलास, खैर, कोल शामिल हैं। इन सभी सातों सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ सीट पर बीजेपी के सतीश कुमार गौतम ने जीत दर्ज की थी।

मतदान की तारीख

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च को घोषित शेड्यूल के अनुसार, अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2024 के लिए मतPOदान की तारीख 26 अप्रैल (चरण 2) है। जबकि परिणामों की घोषणा की तारीख 4 जून है।

प्रमुख प्रत्याशी

1- चौधरी बिजेंद्र सिंह (समाजवादी पार्टी)

2- सतीश कुमार गौतम (बीजेपी)

3- हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय (बहुजन समाज पार्टी)

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: दूसरे चरण में 89 सीटों पर होगी वोटिंग, राहुल गांधी और हेमा मालिनी सहित इन दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, जानें कहां-कहां होगा मतदान
Tags: #elections #India Elections #Indian general election #Loksabha elections 2024
First Published: Apr 21, 2024 5:35 PM
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source

Previous post 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया: फतेहपुर की दीपिका सेकेंड; टॉप-10 में 159 बच्चे, इनमें सीतापुर… – Dainik Bhaskar
Next post सिर्फ 3 फीसदी राजनीतिक मामले… विपक्ष पर हो रही ईडी कार्रवाई पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *