Fact Check : पीएम मोदी की आलोचना करतीं उमा भारती का पुराना वीडियो वायरल – Vishvas News

Spread the love

Subscribe to our newsletter and get exclusive fact checking news everyweek
Thank you You are now subscribed to our newsletter
उमा भारती के बरसों पुराने वीडियो को अब चुनाव के बीच वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है।
नई दिल्‍ली (Vishvas News)। लोकसभा चुनाव 2024 के दरमियान मध्‍य प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में उमा भारती को पीएम मोदी की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। 
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस वीडियो को अभी का बताकर शेयर कर रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुई। उमा भारती के बरसों पुराने वीडियो को अब चुनाव के बीच वायरल करके भ्रम फैलाया जा रहा है। 
फेसबुक यूजर Uttam Hariom ने 18 अप्रैल को उमा भारती का एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा, “मोदी विनाश पुरूष श्री उमा भारती पूर्व मुख्यमंत्री!”
वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे अभी का समझकर दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। 
विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए सबसे पहले गूगल सर्च टूल का इस्‍तेमाल किया। इसके लिए वायरल वीडियो के आधार पर कुछ कीवर्ड बनाए गए। फिर इन्‍हें गूगल सर्च के जरिए खोजना शुरू किया। हमें एबीपी न्‍यूज के यूट्यूब  चैनल पर एक रिपोर्ट मिली। इसमें वायरल वीडियो का इस्‍तेमाल करते हुए बताया गया कि कांग्रेस ने उमा भारती का एक पुराना वीडियो रिलीज  किया। यह रिपोर्ट एबीपी न्‍यूज के यूट्यूब   चैनल पर 17 अप्रैल 2014 को अपलोड किया गया था। 
सर्च के दौरान आजतक की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 17 अप्रैल 2014 की इस खबर में बताया गया कि कांग्रेस ने एक पुरानी वीडियो क्लिप जारी की। इसमें बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने पार्टी के पीएम उम्‍मीदवार नरेन्द्र मोदी की आलोचना की थी। खबर में यह भी बताया गया कि भाषण के वक्‍त उमा ने भाजपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाई थीं। जिसका नाम भारतीय जनशक्ति पार्टी था। 
खबर के अंदर कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी का भी एक बयान है। जिसमें उन्‍होंने साफ कहा था कि यह वीडियो सीडी उस समय की है, जब उमा भाजपा में नहीं थीं। पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। 
विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए मध्‍य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता पंकज चतुर्वेदी से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्‍होंने जानकारी देते हुए कहा कि उमा भारती का यह वीडियो उस वक्‍त का है, जब उन्‍होंने अपनी नई पार्टी बनाई थीं। उस वक्‍त के बयान को अब वायरल करके कुछ लोग पीएम मोदी के खिलाफ दुष्‍प्रचार कर रहे हैं। 
मध्‍य प्रदेश से प्रकाशित नईदुनिया अखबार के राज्‍य ब्‍यूरो प्रमुख धनंजय प्रताप सिंह कहते हैं कि उमा भारती का वायरल वीडियो काफी पुराना है। वीडियो उस वक्‍त का है, जब उमा भारती ने भारतीय जनशक्ति पार्टी बनाई थी।
जांच के अंत में उमा भारती के बरसों पुराने बयान को अब वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि उत्‍तम हरिओम नाम के यूजर के फेसबुक पर करीब तीन हजार फ्रेंड हैं। 
निष्‍कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में पता चला कि उमा भारती के बरसों पुराने बयान को अब लोकसभा चुनाव के बीच में वायरल किया जा रहा है। उमा भारती ने जब पीएम मोदी को लेकर बयान दिया था, उस वक्‍त वह भाजपा में नहीं थीं।
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…
कॉरपोरेट और राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर सत्ता को हमेशा आइना दिखाने वाली फैक्ट चेक जर्नलिज्म सिर्फ और सिर्फ आपके सहयोग से संभव है। इस मुहिम में हमें आपके साथ और सहयोगी की जरूरत है। फर्जी और गुमराह करने वाली खबर के खिलाफ जारी इस लड़ाई में हमारी मदद करें और कृपया हमें आर्थिक सहयोग दें।


No more pages to load
Next pageNext pageNext page

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy

source

Previous post Gorakhpur: केमिस्ट की दुकानों पर बिक रही नशीली दवाएं, नेपाल तक हो रही सप्लाई | News Track in Hindi – Newstrack
Next post 'People identify Yogi ji only with bulldozer, but…': PM Modi hails UP CM, says 'he is my CM too' – The Economic Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *