लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस की 18वीं लिस्ट, पंजाब-बिहार के 7 नाम, महाराजगंज से बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश … – Dainik Bhaskar

Spread the love

कांग्रेस ने सोमवार 22 अप्रैल को लोकसभा उम्मीदवारों की 18वीं लिस्ट जारी की। इसमें पंजाब और बिहार के 7 नाम हैं। बिहार में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश को टिकट दिया गया है। पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्परपुर से अजय निषाद, महाराजगंज आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सनी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को टिकट दिया गया है। वहीं, पंजाब में होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके को उतारा है।
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा कि देश के मठ मंदिरों पर कांग्रेस की नजर है। यहां का पैसा कहां जाने वाला है? मनमोहन सिंह की बात याद करो, उन्होंने कहा था कि संसाधन, रिसोर्सेस पर पहला अधिकार माइनॉरिटी का है। हम कहते हैं कि पहला हक गरीबों, दलितों और आदिवासियों का है।
शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस को मिर्ची लगी है।कांग्रेस के घोषणा पत्र में सबकी संपत्ति का सर्वे कराने की बात है। मोदीजी ने जब यह बात बताई तो कांग्रेस ​​​​प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी इसे स्पष्ट करें। क्यों करना है इस सर्वे को? पढ़ें पूरी खबर…
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…
कांग्रेस की हरियाणा यूनिट ने बताया कि राज्य की नौ लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की एक फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। पार्टी ने इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है।
हरियाणा कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भान ने कहा कि नॉमिनेशन प्रक्रिया एक हफ्ते बाद शुरू होनी है। उम्मीदवारों के नाम उसके पहले ही घोषित किए जाएंगे।
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्‌डी ने पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की संपत्ति का बंटवारा करेगी। रेवंत रेड्‌डी ने कहा कि पीएम ऐसी बातें हार के डर से कर रहे हैं।
रेड्‌डी निजामाबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई है तो दलितों, आदिवासियों और OBCs को उनका अधिकार दिया है, और ऐसा करने के लिए किसी और का हिस्सा नहीं छीना है।
केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देशभर में हो रहे एंटी-CAA प्रोटेस्ट से कांग्रेस गायब है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने केरल कांग्रेस को इन रैलियों में भाग लेने से मना किया है।
विजयन ने कहा कि ये मेरा अनुमान है, ये सही या गलत हो सकता है। अगर हम गलत हैं, तो कांग्रेस हमें बताए। राहुल गांधी केरल की यात्रा कर रहे हैं, वे बता सकते हैं कि मैं जो कह रहा हूं वो सही है कि नहीं। राहुल CAA के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं, ये तो सच है। विजयन ने कहा कि गांधी इस मामले में अपनी आवाज इसलिए नहीं उठा रहे हैं क्योंकि उनके आस-पास संघ परिवार की मानसिकता रखने वाले लोग हैं। केरल में 26 अप्रैल को चुनाव होना है।
26 अप्रैल को होने वाले दूसरे फेज के चुनाव में हीट वेव का खतरा नहीं होगा। ये जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को इलेक्शन कमीशन को दी है। मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि फेज 2 में जिन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होना है, वहां मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
दिल्ली में कांग्रेस के लोकसभा कैंडिडेट्स का विरोध हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के बाहर ‘बाहरी उम्मीदवार नहीं चलेगा’ के नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज और उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को कैंडिडेट बनाया है।
कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर लगातार विवाद हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेता कांग्रेस मैनिफेस्टो को मुस्लिम लीग का मैनिफेस्टो बता रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा है, ताकि उन्हें मैनिफेस्टो को लेकर जानकारी दे सकें। वहीं, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मैनिफेस्टो की प्रतियां हमारे पार्टी नेताओं और लोकसभा उम्मीदवारों की तरफ से प्रधानमंत्री को भेजी जाएंगी।
कांग्रेस ने ये भी कहा कि पार्टी चुनाव आयोग में एक लाख लोगों के दस्तखत कराकर एक याचिका भी दायर करेगी।
असल में मोदी ने 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हरेक की प्रॉपर्टी का सर्वे किया जाएगा।
​​​​​​​ हमारी बहनों के पास कितना सोना-चांदी है, इसकी जांच की जाएंगी। ये संपत्ति सबको समान रूप से बांट दी जाएगी। क्या आपकी संपत्ति को सरकार को हैक करने का अधिकार है क्या। पढ़ें पूरी खबर…
​​​​​​​
गुजरात में सूरत लोकसभा सीट से BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए हैं। दरअसल यहां से कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था। उनके पर्चे में गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी। इसके बाद 7 निर्दलीय कैंडिडेट ने कल अपना नामांकन वापस ले लिया था। बीएसपी कैंडिडेट प्यारे लाल भारती ही बचे थे, जिन्होंने सोमवार को पर्चा वापस लिया। इस तरह मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। पूरी खबर पढ़ें…
चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश के 4 विधानसभा क्षेत्रों के 8 मतदान केंद्रों पर 19 अप्रैल को हुई वोटिंग को चुनाव आयोग ने शून्य घोषित कर दिया है। आयोग ने सोमवार (22 अप्रैल) को आदेश दिया कि इन बूथों पर 24 अप्रैल को दोबारा नए सिरे से वोटिंग होगी।
हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन नाम है। पार्टी ने फरीदाबाद से अनूप सिंह दहिया, सिरसा से संदीप लोट और सोनीपत से सुनील तेवतिया को मैदान में उतारा है। पढ़ें पूरी खबर…
समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए दो और कैंडिडेट्स तय कर दिए। कन्नौज से तेजप्रताप यादव को और बलिया से सनातन पांडेय को कैंडिडेट बनाया गया है। तेज प्रताप लालू यादव के दामाद और अखिलेश के भतीजे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
कर्नाटक में दक्षिण बेंगलुरु संसदीय क्षेत्र से भाजपा कैंडिडेट तेजस्वी सूर्या ने कहा, “तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की कीमत देश को चुकानी पड़ी है। इसलिए अब समय आ गया है कि कांग्रेस सबक सीखे, नहीं तो लोग उन्हें सबक सिखा देंगे।
कांग्रेस सांसद और तिरुवनंतपुरम से कैंडिडिट शशि थरूर ने सोमवार को प्रचार के दौरान डांस किया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस 40 पार करने की लड़ाई कर रही है और भाजपा 400 का इतिहास रचने जा रही है। लोकसभा का पहला चरण पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में गया है। कुछ लोग गुमराह जरूर करेंगे जैसे पिछले चुनावों में किए थे।
जालंधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डेहरा जाते वक्त गाय को रोटी खिलाई।
ओडिशा के संबलपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- ये इलाका ओडिशा के बीड़ी निर्माताओं का है। मैं बिड़ी श्रमिकों के क्षेत्र में आया हूं। मैंने विशेषकर यहां की माताओं से मुलाकात की। अनेक समस्याएं हैं, लेकिन इन सभी समस्याओं के समाधान का रास्ता ‘मोदी की गारंटी’ के साथ है।
उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा- इस सीट पर भाजपा की जीत होगी। यह चुनाव विकसित भारत के लिए है। जनता को भी पता है कि कौन देश के बारे में बात कर रहा है और कौन नहीं। मुझे जीत को लेकर कोई संशय नहीं है, निश्चित तौर पर जीत होगी।
मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी है। उसने राज्य की लोकल पार्टियों- नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के साथ अलायंस किया है। BJP ने सिर्फ इनर मणिपुर पर कैंडिडेट उतारा है। आउटर मणिपुर में वह NPF को सपोर्ट कर रही है।
2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने दोनों सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे। पार्टी को सिर्फ इनर मणिपुर सीट पर जीत मिली थी। आउटर मणिपुर में NPF ने BJP को हरा दिया था।
इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग जारी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा कि भाजपा जो वादे करती है, वो पूरे करती है। बंगाल में सिटिजनशिप अमेंडमेंट कानून (CAA) लागू करने से कोई रोक नहीं सकता। इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी, बल्कि उन लोगों को नागरिकता मिलेगी, जो धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से विस्थापित होकर आए हैं।
कांग्रेस ने रविवार 21 अप्रैल को लोकसभा उम्मीदवारों की 17वीं लिस्ट जारी कर दी। इसमें आंध्र प्रदेश के 9 और झारखंड के 2 नाम हैं। इसमें झारखंड के गोड्डा से कैंडिडेट बदला गया है। अब प्रदीप यादव को टिकट दिया गया है। पहले दीपिका पांडे सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post लोकसभा चुनाव 2024: वोटिंग प्रतिशत और बिहार का सच – अमर उजाला
Next post अल्पसंख्यकों पर मनमोहन सिंह का वो बयान, जिसे 18 साल बाद PM मोदी ने चुनावी मुद्दा बना दिया – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *