Lok Sabha Elections 2024: 'रेलवे का सफर बन गया सजा', ट्रेन में भीड़ का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी – ABP न्यूज़

Spread the love

Rahul Gandhi Attack On PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. इस वीडियो में ट्रेन के कोच में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. 
उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी के राज में ‘रेल का सफर’ सज़ा बन गया है! आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ ‘एलीट ट्रेनों’ का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है. लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे, आम आदमी ज़मीन पर और टॉयलेट में छिप कर यात्रा करने को मजबूर है.”
‘आम आदमी का सवारी को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना होगा’
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए आगे कहा, “मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमज़ोर कर ‘अयोग्य’ साबित करना चाहती है, ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके. आम आदमी की सवारी को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में जुटी मोदी सरकार को हटाना होगा.”
नरेंद्र मोदी के राज में ‘रेल का सफर’ सज़ा बन गया है!

आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ ‘एलीट ट्रेनों’ का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है।

लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे, आम आदमी ज़मीन पर और टॉयलेट में… pic.twitter.com/BYLWPB7j37

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें क्या?
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच में भारी भीड़ है और कुछ यात्री टॉयलेट में बैठकर सफर कर रहे हैं. जिस ट्रेन के कोच का वीडियो शेयर किया गया है वो केरल एक्सप्रेस का बताया गया है. वीडियो के मुताबिक, भयंकर भीड़ होने की वजह से यात्री जमीन पर बैठकर यात्रा करने पर मजबूर और एक दूसरे के ऊपर भी बैठे नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: ’26 अप्रैल को वायनाड में वोटिंग के बाद कांग्रेस के युवराज लिए होगी किसी और सीट की घोषणा,’ PM मोदी ने कसा तंज

source

Previous post 2024 Lok Sabha elections: 60.03% voting till 7 p.m., says Election Commission – BusinessLine
Next post Exclusive: 'राहुल गांधी यूपी से डरकर भाग गए', गुलाम नबी आजाद ने साधा निशाना, पीएम मोदी – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *