मेरठ. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी सियासी दलों के दिग्गजों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना हैं. उससे पहले बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की तरफ से तूफानी चुनाव प्रचार जारी है. मंगलवार को मेरठ में यूपी की सियासत के तीन बड़े चेहरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभा और रोड शो के जरिए समर्थन मांगेंगे.
मेरठ में आज बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह 11 बजे हापुड़ रोड पर जनसभा करेंगी. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोपहर 2 बजे सिवालखास विधानसभा के गांव हर्रा में बागपत लोकसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे. दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शाम 4 बजे शहर में रोड शो होगा. वे बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में रोड शो करेंगे. मुख्यमंत्री का रोड शो पुरानी दिल्ली चुंगी से शुरू होकर लाला बाजार में समाप्त होगा.
अलीगढ़ में भी अखिलेश और मायावती की रैली
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती अलीगढ़ में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. मायावती की माहेश्वरी इंटर कॉलेज में बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगी, वहीं अखिलेश यादव की नुमाइश मैदान में रैली होगी. अखिलेश यादव सपा और गठबंधन प्रत्याशी चौ बिजेंद्र सिंह के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे.
अमरोहा और बागपत में रहेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम यूपी की तीन लोकसभा सीटों पर ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे अमरोहा के हसनपुर में चुनावी जनसभा करेंगे. इसके बाद वे बागपत के बड़ौत में रैली करेंगे. यहां से वे मेरठ जाएंगे, जहां रोड शो में हिस्सा लेंगे.
.
Tags: 2024 Loksabha Election, Loksabha Election 2024
2014 की सुपरहिट फिल्म, 2 सुपरस्टार की 'ना' से खुल गई फ्लॉप एक्टर की किस्मत, अब 10 साल से कर रहे 1 हिट का इंतजार
मजार शरीफ में क्यों पहुंची पुलिस की पूरी टीम, मुजफ्फरपुर एसएएसपी-सिटी एसपी ने क्या देखा और क्या किया?
PHOTOS : रेगिस्तान के टीलों में छुपे होते हैं बेहद जहरीले सांप, काट लें तो पानी भी नहीं मांग पाता आदमी
इस जगह हनुमान जी ने तोड़ा था भीम का घमंड, पांडवों ने स्थापित की थी लेटी हुई प्रतिमा
कन्यादान की तरह मतदान का निमंत्रण, घर-घर पीले चावल भेज रहा चुनाव आयोग, 13 मई को पड़ेंगे वोट
हनीमून पर जब ऐश्वर्या राय के साथ हुई अनोखी घटना, बेचैन हो गई थीं पूर्व मिस वर्ल्ड, बोलीं- 'तभी एहसास हुआ कि मैं…'
पहाड़ों और झीलों के बीच बसा है ये खूबसूरत शहर, लगता है परियों का शहर, अगल ही दुनिया का देता है अहसास
नहीं देखा होगा ऐसा म्यूजियम, जहां मौजूद हैं हजारों साल पुराने टॉयलेट, गोल्ड का तक शौचालय है मौजूद
1 नहीं 6 बार निभाया छत्रपति शिवाजी का किरदार, बेटे का नाम जहांगीर रखने पर हुए ट्रोल, तो एक्टर ने लिया बड़ा फैसला
