अलीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ में विशाल रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिए. आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिली है. अच्छे भविष्य, विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है. अब देश को गरीबी से पूरी तरह मुक्त करने, देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का, देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है. इसके लिए जरूरी है – फिर एक बार मोदी सरकार.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश से बड़ा कुछ नहीं होता. देश का इतना महत्वपूर्ण चुनाव चल रहा है, हमें सारे काम छोड़कर वोट करना चाहिए. सुबह-सुबह धूप निकलने से पहले, जलपान से पहले आपको मतदान करना चाहिए.’ इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा, ‘दंगे, हत्या, गैंगवार, फिरौती आदि तो सपा सरकार का ट्रेडमार्क ही था, यही उनकी पहचान थी और उनकी राजनीति भी इसी से चलती थी. लेकिन अब योगी जी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन-चैन बिगाड़ें.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पहले आर्टिकल 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी शान से जीते थे और हमारे फौजियों पर पत्थर चलाते थे. अब इन सब पर फुल स्टॉप लग गया है. कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और मुसलमानों के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया. जब मैं पसमांदा मुसलमानों की मुसीबत की चर्चा करता हूं, तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं. क्योंकि ऊपर के लोगों ने मलाई खाई और पसमांदा मुसलमानों को उनके हालात पर जीने के लिए मजबूर कर दिया गया.’
.
Tags: Aligarh news, Loksabha Election 2024, PM Modi
आप भी हैं गोल्फ खेलने के शौकीन, तो दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर आएं, मिलेगी सभी सुविधाएं
सोने और चांदी से हुआ श्रीनाथ जी का भव्य शृंगार, वाराणसी से मंगाया चोला, देखें फोटो
सुपरस्टार की महाफ्लॉप बहन, 21 साल से नहीं दी 1 भी हिट, फिर भी मेकर्स मेहरबान, तुलना पर बोलीं- ‘मैं उनकी जैसी…’
शॉकिंग हैं इन 6 फिल्मों के क्लाइमैक्स, 1 की एंडिंग देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ
असली कश्मीर से रूबरू कराने आ रही फिल्म, पुराने से नए 'Kashmir' का खूबसूरत सफरनामा
पिता थे टीचर…बेटे ने सीख लिया ये ज्ञान, अनोखे अंदाज में करता है कलाकारी, दुनियाभर में बनाई पहचान
घंटेभर के लेता है 1.5 करोड़, मगर सादगी ऐसी…देशभर से टूरिस्ट देखने आते हैं घर, 655 गाने गाकर बना टॉप सिंगर
गर्मी को भगाना चाहते हैं दूर…तो करिए इस 5 जूस का सेवन, शरीर को मिलेगी ठंडक, दिमाग रहेगा तरोताजा
यूपी के इस जिले में है देश की बेस्ट सड़क…स्मार्ट सिटी मिशन भी देख कर हो गई दंग, देखें तस्वीरें
