Lok Sabha Election 2024: मेरठ, सहारनपुर व बिजनौर समेत आसपास की अन्य लोकसभा सीटों पर कब होगा मतदान? प.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

आखिरकार इंतजार की घड़ी समाप्त हो चुकी है। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) की तारीखों का एलान हो चुका है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार (16 मार्च) को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीट है जो देश की सबसे अधिक सीटों वाला राज्य है।
डिजिटल डेस्क, मेरठ। Meerut Lok Sabha Election 2024: इंतजार की घड़ी समाप्त हो चुकी है। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार (16 मार्च) को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है।

loksabha election banner

चुनावी तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है।19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान सात मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें का 20 मई और छठे चरण के लिए 25 मई को वोटिंग होगी। वहीं एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी। वोटों की गिनती चार जून को होगी। 

जानिए आपके शहर में कब होगी वोटिंग

अगर बात करें देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की तो यहां पर सातों चरणों में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं, जोकि देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं। वहीं अगर बात करें यूपी के मेरठ लोकसभा सीट की तो यहां और इसके आसपास के जिलों में पहले व दूसरे चरण में वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मेरठ लोकसभा सीट व इसके आसपास के क्षेत्र सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत और बुलंदशहर हैं।

कब कहां वोटिंग

लोकसभा क्षेत्र (सीट) चरण मतदान की तारीख मतगणना की तारीख
मेरठ दूसरा 26 अप्रैल चार जून
सहारनपुर पहला 19 अप्रैल चार जून
मुजफ्फरनगर पहला 19 अप्रैल चार जून
बिजनौर पहला 19 अप्रैल चार जून
बागपत दूसरा 26 अप्रैल चार जून
बुलंदशहर दूसरा 26 अप्रैल चार जून


यह भी पढ़ें:
UP Lok Sabha Chunav Date: आपके इलाके में कब है मतदान, ये है UP के सभी चरणों का पूरा चुनावी कार्यक्रम

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: यूपी की राजनीति पर धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का बड़ा बयान, खोला अपना – ABP न्यूज़
Next post Bihar Lok Sabha Elections 2024: Schedule, dates, phases, seats and all you need to know – WION

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *