Lok Sabha Election 2024 राजस्थान के बाड़मेर प्रचार करने पहुंचे द ग्रेट खली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। खली ने राहुल गांधी को जुमला बताया और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोच से हटकर काम किया है। उन्होंने जन धन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं की जमकर तारीफ भी की।
एजेंसी, बाड़मेर। पहलवान दिलीप सिंह राणा को दुनिया द ग्रेट खली के नाम से जानती है। रविवार को वे राजस्थान के बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। खली ने राहुल गांधी को जुमला बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद ही जुमला बन गए हैं। उनको यह ही नहीं पता है कि करुं क्या? कितनी बार फेल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान, यहां देखें- किस राज्य में कहां-कहां होगी वोटिंग
खली ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने शौचालय की व्यवस्था की। पहले माताएं-बहनें सूरज ढलने का इंतजार करती थीं। सरकार ने हर घर में शौचालय की व्यवस्था की। यह कांग्रेस नेताओं की समझ से बाहर है।
मोदी ने सोच से हटकर काम किया
खली ने कहा कि गरीब आदमी कभी सोच नहीं पाता था कि उसके पास भी गैस सिलिंडर होगा। मोदी सरकार ने सिलिंडर घर-घर पहुंचाया है। मोदी ने सोच से हटकर काम किया है। लोगों के बैंक खाते खुलवाए। जन धन योजना की वजह से अब पैसा सीधे गरीब के खाते पर आता है।
अब योजना पर लगता है पूरा पैसा
बातचीत में खली ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने रोड बहुत ही शानदार बनाई है। पहले 100 रुपये ऊपर से आने पर सिर्फ 20 रुपये योजनाओं पर लगते थे लेकिन अब केंद्र से आने वाला 100 का 100 रुपये योजना पर लगता है। गरीब घर से आने वाला और मुश्किलों को देखने वाला ही ये काम कर सकता है। अमीर घर से आने वालों को पता ही नहीं होता है कि गरीब की क्या योजना होनी चाहिए। मोदी सरकार ने किसानों के लिए भी अच्छा काम किया है।
यह भी पढ़ें: दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटें: वायनाड में राहुल गांधी की अग्निपरीक्षा, 3 केंद्रीय मंत्री और 2 पूर्व CM की प्रतिष्ठा दांव पर, लोकसभा अध्यक्ष भी मैदान में

