PM Narendra Modi Visit in Raipur: कड़ी सुरक्षाः पीएम नरेंद्र मोदी के लिए रायपुर में सुरक्षा के तगड़े… – NPG

Spread the love

PM Narendra Modi Visit in Raipur: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड किया। उसके बाद वे एयरफोर्स के हेलिकाप्टर से सक्ती के लिए रवाना हो गए। पहली सभी उनकी सक्ती में है। उसके बाद शाम 4.30 बजे धमतरी में सभ होगी। उसके बाद वे शाम साढ़े छह बजे रायपुर आ जाएंगे। वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद वे पहली बार छत्तीसगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।

राजधानी पुलिस ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर खुफिया कैमरे लगाए हैं और जवानों को तैनात किया है। राजधानी में पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छह लेयरो पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गये हैं। शासन और प्रशासन ने इसको लेकर अपने अपने स्तर पर तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। वहीं, जिन जगहों पर पीएम मोदी रुकेंगे उन जगहों पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। रायपुर में अधिकांश हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ये पहला मौका होगा जब पीएम मोदी दो दिन छत्तीसगढ़ में बिताएंगे।
छह लेयरों पर सुरक्षा
रायपुर में प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा छह स्तरीय होगा। इसके लिए एसपीजी ने रायपुर में पिछले तीन दिन से डेरा डाले है। अलग-अलग स्तर में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य जवान भी चप्पे-चप्पे पर तैनात है। पीएम मोदी के रायपुर आने से पहले ही जवानों ने कई दफे इसको लेकर रिहर्सल भी किया।
बड़ी संख्या में फोर्स
रायपुर में पीएम मोदी के आगमन के दौरान संभाग आईजी अमरेश मिश्रा, एसएसपी रायपुर संतोष सिंह, डीआईजी सहित एडिशन एसपी, डीएसपी सहित अन्य जिलों से आए बड़ी संख्या में जवान तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं रायपुर के आसपास के जिलों से भी एसपी को बुलाया गया है। पुलिस के साथ साथ पैरा मिलिट्री फोर्स, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो भी रहेंगे।
नो फ्लाई जोन
राजधानी में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। राजभवन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई ड्रोन उड़ाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रास्ते बंद
पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में सभा करेंगे। शाम को धमतरी हैलीपैड से उड़ान भरकर रायपुर माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से माना सड़क मार्ग होते हुए राजभवन पहुंचेंगे। इस दौरान आधे घंटे के लिए रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। ये वही रास्ते होंगे, जहां से पीएम मोदी का कारकेट गुजरेगा। पीएम मोदी के जाने के 10 मिनट बाद इन रास्तों को फिर से खोल दिया जाएगा।
दरअसल, 23 व 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री 23 अप्रैल मंगलवार शाम 6ः08 बजे के मध्य माना विमानतल से फुण्डहर चौक एक्सप्रेस वे होकर शंकर नगर चौंक से भगत सिंह चौंक जीई रोड होकर राजभवन आयेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 8-10 बजे के मध्य इसी मार्ग से वापस माना विमानतल जायेंगे। इस दौरान टप्च् मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा साथ ही राम मंदिर से माना विमानतल तक व्हीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन बाधित रहेगा।
23 अप्रैल को फ्लाईट नंबर 6E801,6E885,6E2362, 6E979, UK798, 6E7216, 6E7249, 6E5049/47HN व 6E2794/287J से तथा 24 अप्रैल को फ्लाईट नंबर 6E669, 6E5073, UK794, 6E2191, 6E6219, 6E6521 व 6E6219 से प्रस्थान करने वाले यात्री रूट डायवर्सन का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले। निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते है…
1. माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक से धमतरी रोड होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।
2. जी.ई. रोड से सेरीखेड़ी होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।
राजभवन की व्यवस्थाः 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 23 अप्रैल को संध्या 4 बजे से 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारों ओर निम्नानुसार मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा…
01. कालीमाता मंदिर तिराहा से राजभवन की ओर
02. खजाना चौक से राजभवन की ओर
03. पुराना पीएचक्यू तिराहा से राजभवन की ओर
04. बिजली आफिस तिराहा से राजभवन की ओर
05. ⁠बंजारी चौक से राजभवन की ओर
पुलिस की अपील-प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं शहर के विभिन्न मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सुगम, सुरक्षित आवागमन करें।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

source

Previous post Bihar News LIVE : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में अब अंतिम ताकत झोंकी, जानें आज कौन दिग्गज जाएंगे कहां – अमर उजाला
Next post Lok Sabha elections 2024: 'ट्रेलर ऐसा है तो फिल्म कैसी होगी', उलगुलान रैली में मल्लिकार्जुन खरगे – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *