लोकसभा चुनाव-2024: छत्तीसगढ़ में मोदी बोले- कांग्रेस के नेता सिर्फ तिजोरी भरते हैं; प्रियंका बोलीं- मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश … – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सक्ती में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना लगाते हुए कहा कि 60 साल तक एक ही परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई। इस दौरान कांग्रेस के नेता सिर्फ अपना तिजोरी भरने का काम किया।
पीएम ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि, गरीब सेवा के प्रयासों पर यहां कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता है। ये माताएं-बहनें मेरी रक्षा कवच हैं। पढ़ें पूरी खबर…
वहीं बेंगलुरु में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 2 दिनों से यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपसे आपका मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहती है। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं और 55 साल कांग्रेस की सरकार रही। क्या किसी ने आपका सोना, मंगलसूत्र छीना? युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने देश को अपना सोना दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हो गया। सच्चाई यह है कि ये (भाजपा) लोग महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझ सकते।
उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने मेरठ में चुनावी रैली में ऐलान किया कि राज्य में बसपा की सरकार बनी तो वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनांएगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच लाने का पूरा प्रयास करेंगे। मायावती बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के लिए जनसभा करने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…
बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोट ने पाली में रोड शो किया। पुराना बस स्टैंड सुराणा धर्मशाला से शुरू हुए रोड शो के दौरान कंगना ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने चुनावी रथ पर डांस भी किया।
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस खुद को भगवान श्रीराम से बड़ा मानती है। धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी हुई है। ये कांग्रेस की डीएनए में हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक छीनना पड़े तो एक सेकेंड भी नहीं लगाएंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। पूरी खबर पढ़ें
त्रिपुरा कम्युनिस्ट पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर त्रिपुरा के तीन विधानसभा क्षेत्र में में 100 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग का दावा किया। उन्होंने चुनाव आयोग से इन क्षेत्रों में रीवोटिंग कराने की मांग की। जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि चुनाव अधिकारी के कार्यालय से हमने मतदान के आंकड़े लिए हैं। इसमें माजलिशपुर में 105.30%, खायेरपुर में 100.15%, मोहनपुर में 109.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो इन क्षेत्र की अधिकतम वोटिंग संख्या से ज्यादा है।
दार्जिलिंग में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा- राहुल गांधी को नहीं पता वह क्या कह रहे हैं। वह राजनीति के लिए तैयार नहीं हैं। बेहतर होगा कि वह पूरी तरह से राजनीति छोड़ दें। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक परिस्थितियां और जनता का मूड भाजपा के पक्ष में है। दार्जिलिंग में हमारे उम्मीदवार अच्छे वोटों से जीतेंगे। उत्तरी बंगाल में भी कई सीटों पर भाजपा जीतेगी।
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में चुनावी सभा के दौरान कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा की इस अमेठी सीट पर नजर है, अब साले साहब यानी राहुल गांधी क्या करेंगे।
स्मृति ने कहा- एक समय था, जब बसों में सफर करने वाले लोग अपनी सीट पर निशानी लगाने के लिए अपना रुमाल छोड़ दिया करते थे, ताकि उस पर कोई न बैठे। राहुल गांधी भी रुमाल से अपनी सीट पर निशान लगाने आएंगे, क्योंकि उनके जीजा जी की नजर इस सीट पर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान की रैली में मुसलमानों को ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले और घुसपैठिया बताया था। इसके जवाब में AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा- हम मुसलमान घुसपैठिए नहीं हैं। मोदी के भी 5 भाई-बहन हैं। योगी आदित्यनाथ, अटल बिहारी वाजपेयी और अमित शाह के भी 6-6 भाई बहन हैं।
ओवैसी ने कहा- हम वो हैं जिसने इस देश को ताज महल, कुतुब मीनार, लाल किला, जामा मस्जिद और चार मीनार दिया है। हमने इस राष्ट्र को सजाया है। हम इसी मुल्क के हैं। ये मुल्क हमारा है और हमेशा रहेगा।
भाजपा ने मंगलवार को लद्दाख से अपने लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने वर्तमान सांसद जामयांग नामग्याल का टिकट काट दिया है। उनकी जगह ताशी ग्यालशन को प्रत्याशी बनाया गया है। नामग्याल संसद में स्पीच देकर चर्चा में आए थे।
कांग्रेस ने पटना साहिब की सीट पर मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को उतारा है। पार्टी ने आज नौंवी सीट के लिए कैंडिडेट की घोषणा कर दी। उनका मुकाबला बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है।
इससे पहले तीन सीटों भागलपुर से अजीत शर्मा, कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मो. जावेद को टिकट दिया था। वहीं सोमवार को पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण में रोड शो किया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम में नागांव के जुरिया में एक चुनावी सभा के दौरान जनता और नेताओं के साथ डांस किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्हों कहा, एक समय था जब नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र था। लेकिन आज, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकारों के चलते नोएडा एक बिजनेस सेंटर बन गया है।
मेरी मूर्खता की वजह से लालू परिवार को 15 साल बिहार में राज करने का अवसर मिला।’ ये कहना है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। सीएम नीतीश सोमवार को अजय मंडल के पक्ष में भागलपुर में जनसभा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधा।पढ़ें पूरी खबर…
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के प्रदूषित होने का विरोध करते हुए कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार महेश परमार उज्जैन में नदी में जाते नालों के पानी में बैठ गए। उन्होंने डुबकी भी लगाई।
सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी के मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा- सूरत में जो हुआ है वे चंडीगढ़ पैटर्न है। जिस तरह से कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ, देश के इतिहास में ये कभी नहीं हुआ।
ये लोकतंत्र को लूट लिया है। वस्त्र हरण कर लिया गया है। इसलिए हम चाहते हैं देश से ये तानाशाही खत्म होनी चाहिए।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा ने केरल के एर्नाकुलम में कहा- कांग्रेस का घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया गया है कि वे पाकिस्तान में चुनाव जीत सकते हैं। घोषणापत्र पाकिस्तान के लोगों के लिए ज्यादा और भारत के लोगों के लिए कम है।
कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र संसाधनों को आम आदमी से छीनता है, कांग्रेस देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी। मैं उन्हें एक सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती देता हूं। ये घोषणापत्र सिर्फ तुष्टीकरण है
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा- राहुल गांधी ने घबराकर अमेठी सीट छोड़ी और वायनाड पहुंच गए हैं। वे उत्तर भारतीयों को अपशब्द कह रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश और बिहार से पलायन कर लिया और अब ऐसी स्थिति है कि इनके बड़े-बड़े नेता भी चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। इस बीच भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा की इस सीट पर नजर है, अब साले साहब यानी राहुल गांधी क्या करेंगे।
एक समय था, जब बसों में सफर करने वाले लोग अपनी सीट पर निशानी लगाने के लिए अपना रुमाल छोड़ दिया करते थे, ताकि उस पर कोई न बैठे। राहुल गांधी भी रुमाल से अपनी सीट पर निशान लगाने आएंगे, क्योंकि उनके जीजा जी की नज़र इस सीट पर है।
स्मृति ईरानी ने दावा किया कि राहुल गांधी ने 15 साल सांसद रहकर जितना काम करवाया था, उससे ज़्यादा वह सिर्फ़ पांच वर्ष में करवा चुकी हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- कांग्रेस पार्टी की नीति हमेशा से गरीबों की कमाई को बांटने की रही है। उन्होंने कहा है कि वे उसे मनुवादियों में बाटेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यक समाज का है, यह स्पष्ट दिखाता है कि इनकी मानसिकता ‘भारत तोड़ने’ वाली है।
केरल के पलक्कड़ में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा- केरल में इस बार UDF को 20 में से 20 सीटें मिलेंगी। हमने इस देश में भाजपा शासन के पिछले 10 साल देखे हैं। कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है।
अब वे(भाजपा) 2047 की बात कर रहे हैं। हमारा ध्यान लोगों के असली मुद्दों पर है। सभी धर्मों और जातियों के लोगों ने INDIA गठबंधन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।
26 अप्रैल को होने वाले दूसरे फेज के चुनाव में हीट वेव का खतरा नहीं होगा। ये जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को इलेक्शन कमीशन को दी है। मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि फेज 2 में जिन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होना है, वहां मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
कांग्रेस की हरियाणा यूनिट ने बताया कि राज्य की नौ लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की एक फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। पार्टी ने इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है।
हरियाणा कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भान ने कहा कि नॉमिनेशन प्रक्रिया एक हफ्ते बाद शुरू होनी है। उम्मीदवारों के नाम उसके पहले ही घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस ने सोमवार 22 अप्रैल को लोकसभा उम्मीदवारों की 18वीं लिस्ट जारी की। इसमें पंजाब और बिहार के 7 नाम हैं। बिहार में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश को टिकट दिया गया है। पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्परपुर से अजय निषाद, महाराजगंज आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सनी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को टिकट दिया गया है। वहीं, पंजाब में होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके को उतारा है।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post उत्तर प्रदेश में सपा को एक और झटका, विधायक अभय सिंह ने परिवार संग थामा बीजेपी का दामन – Oneindia Hindi
Next post Lok Sabha Elections 2024: 'पहले चरण के बाद रुझान आने शुरू हो गए' | Akhilesh Yadav | PM Modi | ABP – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *