अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: वेडिंग सीजन के धूम धड़ाके के बीच सोना खरीदारों के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर आई है.यूपी के वाराणसी में 23 अप्रैल (मंगलवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 500 रुपये की गिरावट आई है. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में मंगलवार को 1000 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 23 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 500 रुपये टूटकर 67700 रुपये हो गई. इसके पहले 22 अप्रैल को इसका भाव 68200 रुपये था. वहीं 21 अप्रैल को इसकी कीमत 68300 रुपये थी. 20 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. इससे पहले 19 अप्रैल को इसकी कीमत 67800 रुपये थी. वहीं 18 अप्रैल को इसका भाव 68100 रुपये था. 17 अप्रैल को भी इसकी यही कीमत थी.
550 रुपये टूटा 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत 550 रुपये टूटकर 73140 रुपये हो गई. इसके पहले 22 अप्रैल को इसका भाव 73690 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि अप्रैल महीने में सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव बना हुआ है. हालांकि दो दिनों से उसकी कीमत थोड़ी कम हुई है.
चांदी का भाव टूटा
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत में बड़ी कमी आई है. चांदी 1000 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ. जिसके बाद उसकी कीमत 85500 रुपये हो गई. वहीं 22 अप्रैल को इसका भाव 86500 रुपये था. 21 ,20, 19 और 18 अप्रैल को भी इसकी यही कीमत थी. इसके पहले 17 अप्रैल को इसका भाव 87000 रुपये था. वहीं 16 अप्रैल को इसकी कीमत 86000 रुपये थी.
.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18
टमाटर की फसल में दिखें ये लक्षण…तो हो जाएं सावधान, तेजी से फैल रहा खतरनाक रोग; जानें बचाव के उपाय
स्कूटी पर सवार हुईं कलेक्टर मैडम, हाथों में खुद पकड़े पोस्टर और लगाए नारे, Photos देख आप भी कह उठेंगे वाह
राजेश खन्ना- शर्मिला टैगोर की 5 क्लासिक फिल्में, आंखों में आंसू ले आएंगी 70 के दशक की कहानियां, OTT पर देखें
पंचमुखी हनुमान जी का ये मंदिर है चमत्कारी, दर्शन से मिलता है मृत्यु भय और चिंता से छुटकारा
अवार्ड देने कॉलेज पहुंचा एक्टर, स्टूडेंट को देखते ही हो गया प्यार, 25 साल में रचाई 3 बार शादी
बॉलीवुड की FLOP एक्ट्रेस, 200 करोड़ी Disaster से डेब्यू, 3 साल में कीं 4 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर सब हुईं धड़ाम
फैमिली का रखते हैं ख्याल, तो स्कूटी के जगह ये कार खरीदें, चलाने का खर्च Activa से भी कम!
राम-लक्ष्मण का अहिरावण ने किया था अपहरण, पवनपुत्र ने बचाई थी जान, आदिकाल से जुड़ा है इस मंदिर का इतिहास
Hanuman Jayanti 2024: ये हैं गोरखपुर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, जहां जाने से पूरी होती है मनोकामना
