Lok Sabha Elections 2024: 'सत्ता में आए तो ही हटा पाएंगे CAA', अमित शाह ने चिदंबरम के दावे पर साधा निशाना – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान की निंदा की है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तभी तो वह (CAA), तीन नए आपराधिक कानून और अन्य कानून वापस ले पाएगी, जो होना ही नहीं है. 
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में अंधी कांग्रेस पहले चरण में अपना सूपड़ा साफ होते देख बौखला गई है. अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए प्रताड़ित हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई, सिख और पारसी समुदाय के लोगों का अहित करने पर कांग्रेस आमदा है.
गृह मंत्री शाह ने कहा, ”ये मोदी की गारंटी है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धर्मिक प्रताड़ना झेल कर भारत आए अल्पसंख्यक समुदायों के एक-एक व्यक्ति को CAA से नागरिकता मिलेगी, इसको कोई नहीं रोक सकता है. मोदी ने अंग्रेजों की गुलामी के कालखंड के अपराधिक कानूनों को बदल कर भारत को दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय व्यवस्था दी और कांग्रेस उसको बदलने की बात कर रही है. कांग्रेस को हिंदू, बौद्ध, जैन, ईसाई, सिख और पारसी भाइयों को नागरिकता मिलने से समस्या है.”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को नए कानूनों से तीन साल के अदर न्याय मिलने से समस्या है. देश की जनता 2014 और 2019 की ही तरह पहले से भी अधिक ताकत के साथ 2024 चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है. कानूनों को बदलने के लिए सरकार में आना होता है और कांग्रेस का तो मुख्य विपक्ष तक बन पाना भी मुमकिन नहीं है. भारत की मूल संस्कृति और विचार को दबाने वाले कांग्रेस के पंजे से देश ने अपने आप को मुक्त कर लिया है.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: एनडीए गठबंधन के ये प्रत्याशी हैं देश में सबसे अमीर, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

source

Previous post Salient points of speech : Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji while addressing "Vijay Sankalp Shankhnad … – BJP.org
Next post PM Modi Rally: बरेली में कल बदायूं रोड पर बंद रहेगा भारी वाहनों का आवागमन, लागू रहेगा रूट डायवर्जन – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *