UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी का असर, चिलचिलाती धूप में घर से निकला मुश्‍किल, जानिए आज कैसा .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

UP Weather Today Update अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। नतीजा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
 डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। UP Weather Today अप्रैल के मौसम में गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बढ़ता गया, यूपी का तापमान भी ऊपर चढ़ने लगा। नतीजा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम….

loksabha election banner

आगरा: सूरज ने छुड़ाया पसीना, अब चलेगी लू

आगरा में सूरज ने मंगलवार को पसीना छुड़ाया। दोपहर में सूरज के तेवर तल्ख होने से शहरवासी परेशान रहे। आगरा प्रदेश के गर्म शहरों में पांचवें नंबर पर रहा। 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बलिया पहले स्थान पर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से शनिवार तक लू चलेगी।
अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। घर से बाहर निकलने पर धूप चुभती हुई नजर आई। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता गया। दोपहर 12 बजे के बाद तो घर से निकलना दूभर हो गया।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इस IAS अधिकारी ने सुबह साइकिल से देखा अतिक्रमण, दोपहर में चलवा दिया बुलडोजर
तेज धूप से त्वचा झुलस गई। जरूरी काम होने पर ही लोगों ने घर से बाहर निकलना पसंद किया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को न्यूनतम तापमान करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शाम को मौसम में बदलाव आया और हवा चलने लगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान यथावत रहेगा। गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दोपहर में लू चलेगी। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बरेली में भीषण गर्मी, शाम को आंधी ने दिलाई राहत
बरेली में मौसम का मिजाज मंगलवार को अचानक से बदल गया। शाम करीब पांच बजे तेज आंधी ने पूरे शहर को धूल की चादर से ढक दिया। कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिरे तो एक दो जगह बिजली के तार भी टूट गए। आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम पूरी तरह से साफ होगा। मंगलवार तड़के करीब चार बजे भी एक मौसम का मिजाज बदला था। काले घने बादल चमक और तेज गरज हो रही थी। मानों कोई तूफान का संकेत हो। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

गोरखपुर में लू ने बढ़ाई मुसीबत
गोरखपुर में गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। लू का साथ पाकर तेज धूप मौसम का पारा चढ़ा रही है। तापमान को गमै दिन के मानक पर खरा उतार रही है।
मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान एक बार फिर गर्म दिन के मानक पर रिकार्ड हुआ। इसके साथ ही अप्रैल में अबतक चार दिन ऐसे रह चुके हैं, जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकार्ड किया गया है। गोरखपुर में बुधवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। लू चलेगी। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। देवरिया और बस्ती में भी भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।
कानपुर में आज हल्के मध्यम बादल रहेंगे। हल्की तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं लखनऊ में मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह व रात में धीमी गति से हवाएं चलने के आसार हैं। मंगलवार को मौसम साफ रहा व दिनभर तेज धूप निकली रही।
इसे भी पढ़ें- कभी-कभी बिना बिजली छुए लगता है करंट का झटका? आपके साथ भी हुआ है ऐसा तो जान ले वजह
यमुनापार में बारिश, शहर में भीषण गर्मी
प्रयागराज में बादलों ने जहां सोमवार को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं मंगलवार को फिर से गर्मी ने अपना रंग दिखा दिया। हालांकि यमुनापार के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की छोड़ दें तो पूरा जिला भीषण गर्मी से तपता रहा। गर्म हवाओं की वजह से एक बार फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
मौसम विभाग की मानें तो 24 से 27 अप्रैल तक गर्म हवाएं पारे को 43 डिग्री सेल्सियस के पार ले जा सकती हैं। गर्मी के प्रकोप के असर से पिछले दो दिनों में रात दो डिग्री गर्म हुई है। मंगलवार का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामानय से ढ़ाई डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।सुबह सात बजे से ही धूप में तेवर दिखने लगा था।
आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, सब्जी और गेहूं की फसल को नुकसान
वाराणसी में आंधी-पानी के साथ ओले गिरने से सब्जी और गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्व हवा चली। अगले चार दिनों तक लू के चलते मुश्किल बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Phase 2: बंगाल में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 3 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, इन दिग्गजों की अग्निपरीक्षा – मनी कंट्रोल
Next post PM Modi in Sarguja: पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे सरगुजा.. 2014 में बनाये लालकिले के स्ट्रक्चर को किया याद, कांग्रेस पर साधा निशाना.. – IBC24 News (हिंदी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *