download app from
गया में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी।
PM Modi Rally updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सागर के बड़तूमा पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को संविधान विरोधी बताया। कहा, इसके नेता हमारी आस्था से खिलवाड़ करते हैं। विरासत टैक्स लगाकर हमारी आधी सम्पत्ति अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। ओबीसी से आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं।
मध्य प्रदेश के सागर की धरती पर जनसमर्थन के इस सागर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नैया डूबने वाली है। आशीर्वाद देने आए परिवारजनों का वंदन-अभिनंदन!https://t.co/Icg7TFzzfh
PM पीएम मोदी ने कहा
20 दिन में 5वां मध्य प्रदेश दौरा
चुनाव की तारीखें तय होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का 20 दिन में यह पांचवां मध्य प्रदेश दौरा है। पीएम मोदी हर उस सीट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां नए चेहरे उतारे गए हैं। पीएम मोदी ने 7 अप्रैल को जबलपुर में आशीष दुबे, 9 अप्रैल को बालाघाट में भारती पारदी, 14 अप्रैल को पिपरिया में चौधरी दर्शन सिंह और 19 अप्रैल को दमोह में राहुल लोधी के समर्थन में चुनावी सभाएं की।
PM का नए चेहरों पर फोकस
24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी सागर, हरदा और भोपाल में चुनावी सभाएं करेंगे। भोपाल और सागर में भी भाजपा ने नए चेहरे उतारे हैं। जबकि, बैतूल लोकसभा सीट से दुर्गदास उइके दूसरे बार मैदान में हैं, लेकिन हरदा में पीएम की सभा कराकर भाजपा होशंगाबाद, बैतूल और खंडवा के कुछ इलाकों को साधना चाहती है।
2019 में 10 लोकसभा सीटों तक पहुंचे थे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सात दौरे पर 10 लोकसभा सीटों पर चुनावी रैली की थी। छिंदवाड़ा छोड़कर भाजपा ने MP की सभी सीटें जीत ली थी। जबकि, पांच महीने पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। इस बार स्थतियां उलट हैं, पांच महीने पहले कांग्रेस विधानसभा का चुनाव बुरी तरह हारी है। उसके नेता और कार्यकर्ता निराश हैं। वहीं भाजपा दोगुने उत्साह से चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी भी अपेक्षाकृत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। दूसरे चरण के चुनाव से पहले ही उन्होंने 5 दौरे और सात सीटें कवर कर ली।
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.
