Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024: टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग? पढ़ें पूरी.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024 निर्वाचन आयोग (ईसी) ने दोपहर बाद लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। राज्‍य में पांच लोकसभा सीटें हैं। इन पांच सीटों में हरिद्वार संसदीय सीट टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट अल्मोड़ा संसदीय सीट और नैनीताल संसदीय सीट शामिल हैं। वहीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही राज्‍य में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Lok Sabha Chunav 2024: आज शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने दोपहर बाद लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। पूरे देश में लोकसभा चुनाव में मतदान सात चरणों में होगा। उत्‍तराखंड में सभी पांच संसदीय सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी।

loksabha election banner

आचार संहिता लागू

वहीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही राज्‍य में आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्‍य में पांच लोकसभा सीटें हैं। जिनमें से तीन सीट गढ़वाल और दो सीट कुमाऊं मंडल में शामिल हैं।

इन पांच सीटों में हरिद्वार संसदीय सीट, टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट, पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट, अल्मोड़ा संसदीय सीट और नैनीताल संसदीय सीट शामिल हैं। आइए जानते हैं कि गढ़वाल मंडल की इन तीन संसदीय सीटों में कौन-कौन से जिले शामिल हैं।

टिहरी संसदीय सीट

  • टिहरी जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • उत्तरकाशी जिला
  • देहरादून जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र

हरिद्वार संसदीय सीट

  • देहरादून जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • हरिद्वार जिला

पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट

  • चमोली जिला
  • रुद्रप्रयाग जिला
  • टिहरी जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र
  • पौड़ी जिला
  • नैनीताल जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र

source

Previous post UP बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट दोपहर 2 बजे: 17 दिन एग्जाम, 12 वर्किंग-डे में 3 करोड़ कॉपियां चेक; 52 लाख स्ट… – Dainik Bhaskar
Next post पीएम मोदी की मुसलमानों, कांग्रेस पर टिप्पणी और चुनाव आयोग पर उठते सवाल – BBC News हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *