Narendra Modi In Chhattisgarh: 'कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी', पीएम मोदी ने चुनावी सभा… – Lokmat Hindi

Spread the love

Latest News | Lokmat Hindi Newspaper | Live Hindi News | Latest News | Lokmatnews.in
By धीरज मिश्रा | Published: April 24, 2024 11:49 AM2024-04-24T11:49:42+5:302024-04-24T11:55:09+5:30
Narendra Modi In Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र बुधवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा में थे। यहां उन्होंने विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ महीने पहले मैंने आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को प्रदेश से साफ कर दिया।

#WATCH | Addressing the Vijay Sankalp Shankhnaad Maharally in Surguja, Chhattisgarh, Prime Minister Narendra Modi says, "…Congress bad governance & negligence is the reason for the country's destruction. Today, the BJP is taking strict action against terrorism & Naxalism.… pic.twitter.com/swsiEWOGER
आज आप सब के आशीर्वाद से सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के सपने को साकार कर रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।

#WATCH | Addressing the Vijay Sankalp Shankhnaad Maharally in Surguja, Chhattisgarh, Prime Minister Narendra Modi says, "…Congress bad governance & negligence is the reason for the country's destruction. Today, the BJP is taking strict action against terrorism & Naxalism.… pic.twitter.com/swsiEWOGER
पीएम ने कहा कि कांग्रेस, हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, उन्हें शहीद बता रही है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता, आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। ऐसी ही करतूतों के कारण कांग्रेस देश का भरोसा खो चुकी है। पीएम ने कहा कि जब संविधान बन रहा था, तब बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में तय किया गया था कि भारत में धर्म के अनुसार आरक्षण नहीं होगा।
लेकिन वोट बैंक की भू​खी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की बातों की परवाह नहीं की, संविधान ​की पवित्रता की परवाह नहीं की और न ही बाबा साहेब आंबेडकर के शब्दों की परवाह की। उन्होंने कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।
FOLLOW US :

Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase 2: 13 सीटों पर 152 प्रत्याशी मैदान में, इन बड़े नेताओं के बीच दंगल – मनी कंट्रोल
Next post PM Modi in Sarguja: 'कांग्रेस का मंत्र है कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी'.. देखें पीएम मोदी का Live भाषण.. – IBC24 News (हिंदी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *