PM Modi in Sarguja: पीएम मोदी ने बताया सरगुजा नाम का अर्थ.. फिर दोहराया 'कांग्रेस की नजर आपके मंगलसूत्र पर' – IBC24 News (हिंदी)

Spread the love

सवाल आपका है
Home » Chhattisgarh-lok-sabha-chunav-2024 » PM Modi told the meaning of the name Surguja.. then repeated ‘Congress’s eyes are on your Mangalsutra’

अंबिकापुर: आज छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास का दूसरा दिन हैं। (pm narendra modi live from sarguja) प्रधानमंत्री मोदी सरगुजा पहुँच गए हैं। यहाँ उनका सम्बोधन शुरू हो गया हैं। अपने भाषण की शुरुआत पीएम ने माँ महामाया के जयकारे के साथ शुरू की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में सभी को “जय जोहर” भी कहा।
Amethi Lok Sabha Elections 2024: राहुल की सीट से जीजा रॉबर्ट वाड्रा होंगे दावेदार!.. इलाके में लगे पोस्टर, की है मांग..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर पूर्ववर्ती सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और उनके न्याय पत्र की भी जमकर आलोचना की। पीएम ने कहा हमारा देश संस्कार और संस्कृति से उपभोक्तावादी नहीं है। हम संचय, संवर्धन और सुरक्षा में विश्वास करते हैं। हम अपने परिवार के बुजुर्गों के पास जो सोना होता है वह अपने नाती-पोतो को देते हैं। तीन-तीन पीढ़ी तक गहने चलते हैं। भारत कर्ज लेकर नहीं जीता, श्रम से जीता है, कांग्रेस इस पर कड़ा प्रहार करने जा रही है
पीएम आगे कहा कि कांग्रेस की पुरानी सोच है, फैक्ट चेक वाले मोदी की बाल की खाल निकालते हैं, जरा कांग्रेस का फैक्ट चेक करो। कल कांग्रेसियों में तूफान मच गया, क्योंकि मैं कहता हूं शहरी नक्सलियों ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस की नजर आपके मंगलसूत्र पर हैं। पीएम ने सरगुजा का अर्थ बताते हुए कहा सरगुजा स्वर्ग-अजा यानि स्वर्ग की बेटी है। वह इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, संकल्पित हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी में कहा कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, उनके पिताजी के भी सलाहकार ने कहा था ‘देश के मिडिल क्लास पर ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए।’ अब कांग्रेस कह रही है वह इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी कर लगाएगी। आपकी जो मेहनत से जुटाई संपत्ति आपके बच्चों को नहीं मिलेगी बल्कि कांग्रेस का पंजा उसे छीन लेगी। कांग्रेस का मंत्र है कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।
आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर पीएम ने कहा कर्नाटक सरकार ने एक और पाप किया। सभी मुस्लिम जातियों को ओबीसी बना दिया यानि जो लाभ ओबीसी को मिलता था वह मुस्लिमों को चला गया। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की, भारत के सेकुलरिज्म की हत्या की। कर्नाटक का यही मॉडल कांग्रेस देश में लागू करना चाहती है। कांग्रेस संविधान बदलकर एससी, एसटी, ओबीसी का हक अपने वोट बैंक को देना चाहती है।
PM Modi in Sarguja: पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे सरगुजा.. 2014 में बनाये लालकिले के स्ट्रक्चर को किया याद, कांग्रेस पर साधा निशाना..
पीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब 2014 में वह पहली बार पीएम पद के उम्मीदवार थे तब उन्होंने अम्बिकापुर में प्रचार किया था। तब अंबिकापुर में उनके लिए लालकिले का स्ट्रक्चर भी बनाया था। (pm narendra modi live from sarguja) इस पर भी कांग्रेस ने आपत्ति जाहिर की थी कि कोई कैसे लालकिले से भाषण दे सकता हैं। लेकिन जब परिणाम आया तो वह प्रधाममंत्री बने और फिर लालकिले से उन्होंने देश को सम्बोधित किया था।

Guna Lok Sabha Chunav: मोदी की गारंटी और सिंधिया की…
Satna Lok Sabha Chunav 2024: सतना लोकसभा में त्रिकोणीय मुकाबला,…
PM Modi in Harda: ‘जो काम हुआ है ये अभी…
Damoh Lok Sabha Seat: दमोह में 16 उम्मीदवारों के बीच…
मंगलसूत्र पर सियासी ‘महाभारत’ | PM Modi को Priyanka Gandhi…

source

Previous post Bihar's Kishanganj Lok Sabha elections 2024: Date of voting, result, candidates, main parties, schedule – The Times of India
Next post Lok Sabha Election 2024: हाथरस से BJP सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत, अचानक हो गए थे बेहोश – Times Now Navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *