माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाएगी कांग्रेस, PM मोदी का बड़ा हमला – Jansatta

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला बोल दिया है। सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर पीएम ने एक जनसभा में कहा है कि कांग्रेस अब माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाने का काम करने वाली है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने खुद एक परिवार से दूसरे परिवार को सत्ता ट्रांसफर की है, लेकिन देश के लोगों को ऐसा करने से रोका जा रहा है।
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे छीन लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।
जानकारी के लिए बता दें कि सैम पित्रोदा ने एक बयान में विरासत टैक्स की बात कर दी थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में तो विरासत टैक्स चलता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की भी संपत्ति है, तो उसके मरने के बाद 45 फीसदी अगर बच्चों के पास जाती है तो 55 फीसदी सरकार ले लेती है। ये काफी दिलचस्प कानून है। कानून कहता है कि आपको अपनी सारी संपत्ति बच्चे के लिए नहीं छोड़नी है, लेकिन आधी पब्लिक लिए छोड़ देनी चाहिए। भारत में तो ऐसा कोई कानून नहीं है। अगर 10 मिलियन भी कमा रहा है, मरने के बाद वो सारा पैसा बच्चों को मिलता है, पब्लिक के पास कुछ नहीं जाता। लोगों को इस पर डिबेट करनी चाहिए। अब मुझे नहीं पता कि निष्कर्ष क्या निकलेगा, लेकिन जब कांग्रेस संपत्ति बांटने की बात करती है, बात नए कानूनों की है। ये कानून आम आदमी के हित के होते हैं, सिर्फ अमीरों के हित के नहीं।
अब बीजेपी ने इस बयान को ही बड़ा मुद्दा बना लिया है। पार्टी की तरफ से अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को बर्बाद करने की ठान ली है। अब सैम पित्रोदा 50 फीसदी विरासत टैक्स की वकालत कर रहे हैं। इसका मतलब है कि जो भी आप अपनी मेहनत से कमा रहे हैं, उसका 50 फीसदी हिस्सा आपके ले लिया जाएगा, ये उस टैक्स से अलग होगा जो आप समय पर देते हैं।

source

Previous post How can India hold elections when it's too hot to vote? – Deccan Herald
Next post Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी कर सकते हैं बड़ा खेल, जानें – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *