‘इंदिरा का गरीबी हटाओ का नारा फाइलों में, कांग्रेस का घोषणापत्र पिक एंड चूज…’ मीडिया सेंटर उद्धाटन पर… – Newstrack

Spread the love

CM Yogi   (PHOTO: Newstrack.com)
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के दस साल के कार्यकाल की सराहना की। साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का शंखनाद 19 अप्रैल को हो चुका है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होना है। पूरे देश से मिल रहे रुझान के अनुसार आम जनता के मन में फिर एक बार मोदी सरकार का भाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में मोदी जी ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है।
सरकार के काम से जनता खुश

सीएम ने कहा कि गुजरात की सूरत की सीट पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव होने से पहले ही जीत चुके हैं। यह इतिहास का पहला चुनाव है जिसके नतीजों को लेकर देश पहले से ही आश्वस्त है। सरकार के काम से जनता खुश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस से हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने परफॉर्मेंस के आधार पर काम किया है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा की बात हो या इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो, सरकार ने कभी समझौता नहीं किया।
कांग्रेस ने अपनाई पिक एंड चूज की नीति

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का गरीबी हटाओ का नारा सिर्फ फाइलों तक कैद होकर रह गया था। यूपीए कार्यकाल में भी वही देखने को मिला। कांग्रेस ने हमेशा से पिक एंड चूज की नीति अपनाई है। कांग्रेस का घोषणा पत्र भी इसका प्रतीक है। सीएम योगी ने कहा कांग्रेस किसी हाल में सत्ता हासिल करना चाहती है। गलत दिशा में दिया गया एक वोट जनता के लिए असुरक्षा पैदा कर सकता है। भाजपा को दिया गया हर वोट देश को प्रगति की राह पर ले जाएगा।
Content Writer
पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

source

Previous post UP Police Paper Leak: 20 लाख रुपये में बुक हुआ रिसॉर्ट, 800 लोगों को पढ़वाई आंसर सीट, दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल अरेस्ट – Aaj Tak
Next post EC ने पीएम की स्पीच के खिलाफ जांच शुरू की: बांसवाड़ा में कहा था- कांग्रेस आई तो आपकी संपत्ति ज्यादा बच्चे व… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *