Narendra Modi In Madhya Pradesh: 'विकास तब आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई', चुनावी सभा में बोले मोदी – Lokmat Hindi

Spread the love

Latest News | Lokmat Hindi Newspaper | Live Hindi News | Latest News | Lokmatnews.in
By धीरज मिश्रा | Published: April 24, 2024 03:37 PM2024-04-24T15:37:19+5:302024-04-24T15:40:02+5:30
Narendra Modi In Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के सागर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकॉर्ड वोटों से जिताया था। सागर ने फिर मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि विकास तब होता है, जब सही नीतियां हों, सही विजन हो।

LIVE: Prime Minister Narendra Modi attends Public meeting in Sagar, Madhya Pradesh https://t.co/pWZGq5xs6o
इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। कांग्रेस के समय में मध्य प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही एमपी भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। पीएम ने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है।

Sagar, Madhya Pradesh: PM Narendra Modi says, "Congress had taken a dangerous resolution of reservation on the basis of religion years ago and year after year they are adopting various methods to fulfill this resolution" pic.twitter.com/YNlcYizpwK
मोदी ने कहा कि कोरोना का संकट आया, मोदी ने ये सुनिश्चित किया कि आपकी रसोई में कभी राशन की कमी न होने पाए। आज भी देश की करोड़ों रसोइयों में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज पकता है। मैं अपनी माताओं और बहनों को ये गारंटी देता हूं कि आपको अगले पांच वर्ष तक राशन की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Sagar, Madhya Pradesh: PM Narendra Modi says, "The historic work of Ken Betwa Link Project has started in Madhya Pradesh. The work for irrigation has also been done by the BJP government" pic.twitter.com/dd636QENwS
पीएम ने आगे कहा कि 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था।आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।
FOLLOW US :

Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: सैम पित्रोदा के बचाव में कांग्रेस ले लाई जयंत सिन्हा का VIDEO, जानें विरासत – ABP न्यूज़
Next post MP Lok Sabha Election 2024: इंदौर से BJP के शंकर लालवानी सहित अब तक 9 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *