PM Modi Road Show LIVE Update: रथ पर सवार हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मालवीय नगर से न्यू मार्केट चौराहे तक करेंगे रोड शो – IBC24 News (हिंदी)

Spread the love

सवाल आपका है
Home » Lok-sabha-chunav » PM Modi Road Show LIVE Update

Today Live News & Updates 24th April 2024: बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस का खतरनाक हिडेन एजेंडा अब खुलकर सामने आ चुका है। सेक्युलरिज्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की मूलभूत भावना की भी हत्या कर दी है। अब ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से कितनी नफरत करती है।”
#WATCH बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस का खतरनाक हिडेन एजेंडा अब खुलकर सामने आ चुका है। सेक्युलरिज्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की मूलभूत भावना की भी हत्या कर दी है। अब ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस… pic.twitter.com/EScAcg4ir9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

Today Live News & Updates 24th April 2024: पीएम मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी वायुसेना के हैलीकॉप्टर से सागर पहुंचे और यहां जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के हरदा में को संबोधित कर रहे हैं और उसके बाद शाम को भोपाल में मेगा रोड शो करेंगे।

MPBSE MP Board Result 2024 live Updates : भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने रिजल्ट जारी की है। स्टूडेंट्स दिए गए इस लिंक https://mpresults.nic.in,https://mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  बता दें कि इस बार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 16 लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा 2024 में 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हो गई थी। 10 वीं में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
 
पीएम मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी वायुसेना के हैलीकॉप्टर से सागर पहुंचे और यहां जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में दो जंभाओं को संबोधित करेंगे और उसके बाद शाम को भोपाल में मेगा रोड शो करेंगे।

PM Modi Live News & Updates 24th April 2024: आज पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ के दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान पीएम मोदी अंबिकापुर पहुंचे जहां वे पीजी कॉलेज के सभास्थल पहुंचे। यहां वे विजय विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ एम विष्णुदेव साय भी मंच पर मौजूद रहे।
 

PM Modi Live News & Updates 24th April 2024: सरगुजा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अंबिकापुर के कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अंबिकापुर की सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरगुजा के साथ ही कोरबा और रायगढ़ संसदीय सीट के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सभा के लिए कॉलेज मैदान में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस आमसभा के बाद पीएम हेलीकॉप्टर से वापस रायगढ़ लौटेंगे और करीब साढ़े 12 बजे रायगढ़ से जबलपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
एक दिन बाद यानी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ की तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में वोट डाले जायेंगे, लिहाजा इन लोकसभा क्षेत्रों के लिए आज से चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा।
दरअसल देशभर में सात जबकि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हुआ था। तब छग के एकमात्र सीट बस्तर में मतदान हुआ था। इसी तरह 26 अप्रैल को होने वाले देश के तीसरे और प्रदेश के दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद जबकि तीसरे और अंतिम फेज में शेष सात सीटों पर वोटिंग होगी। बता दें कि तीसरे चरण में कुल 168 प्रत्याशी मैदान पर होंगे, जिसमें 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

हरदा, मध्य प्रदेश: सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “…ये भारत है, अमेरिका नहीं है। यहां माता-पिता और दादा-दादी अपनी मेहनत की कमाई अपने बच्चों के लिए बचाकर रखते हैं। कांग्रेस उस संपत्ति को छीनकर बांटना चाहती है। भारत की संस्कृति, जीवन मूल्य अलग-अलग हैं, भारत की परंपराएं अलग हैं…ये कांग्रेस के खतरनाक इरादे हैं और इन्हीं इरादों ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया। देश की जनता इसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी…”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “ये चुनाव महत्वपूर्ण है। हम सब मजबूती के साथ दूसरे चरण में पांचो सीट जीत रहे हैं…सोना इतना क्यों महंगा हो गया है? आज मोदी जी के वजह से हमारी गरीब बहनें मंगलसूत्र भी नहीं खरीद पाती हैं…नोटबंदी की लाईन में कई लोग मर गए किसने उनका सुहाग छीना?…किसान आंदोलन में 800 लोग शहीद हुए किसने सुहाग छीना? कोरोना में कितने लोग मर गए किसने सुहाग छीना? पीएम को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उन्होंने पिछले 10 साल में क्या किया?”

नक्सलबाड़ी, दार्जिलिंग: केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा, “बंगाल में जिस तरह से टीएमसी ने महिलाओं का अपमान किया है, जिस तरह से शिक्षित युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है, इसके खिलाफ बंगाल की माताएं, बहनें और युवा इस रैली में आए हैं…हम कह सकते हैं कि बंगाल की जनता प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए बेचैन है…”

बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडी गठबंधन में चर्चा चल रही है कि इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं। यानी एक साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम… ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं।”

बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अपने घोषणापत्र में कांग्रेस लगातार धर्म आधारित आरक्षण की बात कर रही है। तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने अभी नाम लेकर कहा है कि वह मुस्लिमों को आरक्षण दिलवा कर रहेंगे। कांग्रेस अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अब कांग्रेस ने देश के लोगों की संपत्ति छीन कर उसे भी अपने वोट बैंक को मजबूत करने की तैयारी शुरु की है। अगर किसी के पास एक से ज्यादा गाड़ी, मोटर साइकिल, घर होगा तो उसे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सरकार द्वारा जब्त कर लिया जाएगा।”

बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस का खतरनाक हिडेन एजेंडा अब खुलकर सामने आ चुका है। सेक्युलरिज्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की मूलभूत भावना की भी हत्या कर दी है। अब ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से कितनी नफरत करती है।”

बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बैतूल देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले वीरों की धरती है…कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज के योगदान को स्वीकार ही नहीं किया। ये बीजपी है जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया।”

बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” ये जो काम हुआ है ये अभी टेलर है अभी तो मुझे देश और मध्य प्रदेश को बहुत आगे लेकर जाना है।”

बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आपके एक वोट ने विदेशों में भारत का डंका बजा दिया। आपके एक वोट ने सीमा पर से हमें आंख दिखाने वाले दुश्मन के होश ठिकाने लगा दिए। आपके एक वोट ने 500 साल के इंतजार के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया।”

सोलापुर, महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “ये साधारण चुनाव नहीं है क्योंकि इस चुनाव में आजादी के बाद पहली बार ऐसी पार्टी है जो संविधान को खत्म करना चाहती है…भाजपा और उनके नेताओं ने साफ कहा है कि चुनाव जीतने के बाद वे संविधान बदल देंगे। लेकिन मैं आप सभी से कह रहा हूं कि दुनिया में ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो भारत के संविधान को बदल सके।”

बैतूल (मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये आपका ही वोट है जिसने पिछले 10 वर्षों में देश को तेज विकास की गारंटी दी है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।’

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता और बरहामपुर से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बरहामपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

केरल: वायनाड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “इस तरह के चुनावों के दौरान वह (पीएम मोदी) आपसे आपके धर्म के बारे में बात करते हैं या आपको धर्म के आधार पर वोट देने के लिए प्रेरित करते हैं या आपको डराते हैं। इसके अलावा वह ऐसे मुद्दे भी उठाते हैं जो आपके दैनिक जीवन से प्रासंगिक नहीं हैं। उन्होंने इस देश में ऐसा माहौल बनाया है जहां चुनाव के दौरान बेरोजगारी पर एक भी चर्चा नहीं होती…”

पटना, बिहार: राजद नेता मीसा भारती ने कहा, “… आप(जे.पी. नड्डा) बेरोजगारी और किसानो के मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं करते। बिहार में आपने 10 साल में कहां-कहां फैक्ट्री लगाई उसकी चर्चा क्यों नहीं करते? आप लोग 2014 और 2019 में भाषण देते थे कि जो बंद पड़ी चीनी मिल है उसी की चीनी से चाय पिएंगे तो उसकी चर्चा आप लोग क्यों नहीं करते हैं? इधर-उधर की बात कर लोगों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश ना करें…”

दंतेवाड़ा। 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर। अलग-अलग इलाक़ों में नक्सली सक्रिय थे। लोन वर्राटू अभियान के तहत सफलता मिली। SP गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: कलकत्ता HC के फैसले पर कि ‘2016 SSC भर्ती का पूरा पैनल अमान्य है’ पर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “ममता बनर्जी और उनकी सरकार उन लोगों की सुरक्षा के लिए इतनी चिंतित क्यों हैं जिन्होंने रिश्वत देकर नौकरियां हासिल कीं? इससे पहले कोर्ट ने एसएससी में रिश्वत देकर नौकरी पाने वालों और रिश्वत न देकर नौकरी पाने वालों को अलग करने का निर्देश दिया था…ममता बनर्जी को पूरी जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट जाने का कोई मतलब नहीं है…यह सरकार पूरी तरह से असहयोगी है। यह बिल्कुल स्पष्ट है, ममता बनर्जी की सरकार अपराधियों के साथ है…”

अमरावती (महाराष्ट्र): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…राहुल गांधी कहते थे कि अनुच्छेद-370 हटी, तो देश में खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून की नदियां तो छोड़ों आज तक किसी की एक कंकड़ तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई। पीएम मोदी ने अनुच्छेद-370 हटाकर इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का बनाने काम किया है।”

मधुबनी, बिहार: राजनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “INDI गठबंधन परिवार वाली पार्टियों का जमावड़ा है और भ्रष्टाचारी पार्टियों का जमावड़ा है। ये हर तरीके से भ्रष्टाचार करने वाले लोग हैं। आज राहुल गांधी, सोनिया गांधी, चिदंबरम, संजय सिंह, लालू यादव, इनके परिवार के लोग, TMC के नेता, DMK के नेता ये सब लोग बेल पर हैं। सबने भ्रष्टाचार किया है।”

छतरपुर-
कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी
निकिता चौरसिया ने हासिल किया प्रदेश में 5वां स्थान
500 में से 490 अंक किये हासिल
शासकीय उत्कृष्ट स्कूल की छात्रा है निकिता

दंतेवाड़ा- 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर
अलग-अलग इलाक़ों में सक्रिय थे नक्सली
लोन वर्राटू अभियान के तहत मिली सफलता
SP गौरव रॉय के समक्ष किया आत्मसमर्पण

MP बोर्ड के रिजल्ट जारी
12वी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में प्रशांत राजपूत ने 8वी रैंक हासिल की
प्रशान्त के पिता चाय का ठेला लगाते हैं
12वी बोर्ड के PCM में प्रशांत ने मारी बाजी

भोपाल
स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी का बयान..
10th का रिजल्ट का प्रतिशत कम, इस पर मंथन किया जाएगा, आखिर वजह क्या है..
खुशी की बात की इस बार मेरिट में फिर शासकीय स्कूल के बच्चो ने बनाई जगह…
बच्चो से अपील, जिनका रिजल्ट उम्मीद के अनुरूप नहीं, उन्हें फिर मौका मिलेगा, वह निराश न हो

भोपाल
हायर सेकंडरी स्कूल की पूरक परीक्षा 08 जून से
हाईस्कूल की पूरक परीक्षा 10 जून से

जबलपुर- 12वीं की स्टेट मेरिट लिस्ट में जबलपुर की 4 छात्राएं
जानवी पटेल ने स्टेट मैरिट में हासिल किया 4था स्थान, प्रज्ञा शुक्ला 5वें, श्रुति दहिया 7वें, बांसुरी अग्रवाल 8वें नम्बर पर

जबलपुर- हायर सेकेंडरी परीक्षा में जानवी पटेल ने मारी बाजी
97.60% अंक के साथ डिस्ट्रिक्ट मैरिट में आईं फर्स्ट
स्टेट मेरिट लिस्ट में हासिल किया 4था स्थान
मैथ्स साइंस सब्जेक्ट से नचिकेता स्कूल की छात्रा है जानवी

कालाबुरागी (कर्नाटक): कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “पहले आप घोषणापत्र तो पढ़िए फिर मैं जवाब देता हूं। अगर आप उस पर चर्चा करना चाहते हैं तो हम करेंगे।”
#WATCH कालाबुरागी (कर्नाटक): कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "पहले आप घोषणापत्र तो पढ़िए फिर मैं जवाब देता हूं। अगर आप उस पर चर्चा करना चाहते हैं तो हम करेंगे।" pic.twitter.com/oNwDLEtbMg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

भोपाल
अब से कुछ देर में होगा रिजल्ट घोषित
माध्यमिक शिक्षा मंडल का जारी होगा रिजल्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होगा
आज शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट

सागर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था। 2009 के चुनाव में और 2014 के चुनाव में दोनों बार अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण का वादा किया।”

सागर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज कांग्रेस की एक ऐसी सच्चाई देश के सामने आई है, जिसे सुनकर हर देशवासी सन्न हो गया है। हमारा संविधान साफ-साफ मना करता है कि किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। खुद बाबा साहेब अंबेडकर भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस ने वर्षों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए भांति भांति के हथकंडे अपना रही है।”

सागर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।”

सागर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस के समय में MP की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही MP भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।”

अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: DPAP के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने NC नेता उमर अब्दुल्ला के बयान पर कहा, “उमर अब्दुल्ला भाजपा की सरकार में मंत्री रहे, महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री रही हैं मैं दोनों का सम्मान करता हूं, मैंने उन्हें कभी A टीम, B टीम नहीं कहा… गुलाम नबी आज़ाद, आज़ाद था, है और रहेगा। गुलाम नबी आज़ाद किसी का गुलाम नहीं है…”
#WATCH अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: DPAP के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने NC नेता उमर अब्दुल्ला के बयान पर कहा, "उमर अब्दुल्ला भाजपा की सरकार में मंत्री रहे, महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री रही हैं मैं दोनों का सम्मान करता हूं, मैंने उन्हें कभी A टीम, B टीम नहीं कहा… गुलाम नबी आज़ाद, आज़ाद था,… pic.twitter.com/eMW2WUGHPY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

विदिशा-
नरवाई में लगी आग
खेत में रखा भूसा और कृषि उपकरण जले
आग तेजी से फैलती जा रही
जीबाजीपुर गांव की तरफ तेजी से बड़ रही आग
किसान मौके पर कर रहे दमकल का इंतजा

सागर-
PM मोदी पहुंचे सागर
हेलीकाफ्टर कर रहा है लेंड
सभा को संबोधित करेंगे PM

भोपाल
पीएम मोदी का भोपाल में रोड शो की तैयारी का फाइनल जायज़ा लेने पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग….
मंत्री सारंग का बयान-पीएम मोदी का बेसब्री से इंतज़ार, तैयारियां पूरी….
रोड शो के लिए खास तौर से फूलों से सजाया जा रहा है पीएम मोदी का रथ
करीबन 2 हजार से ज्यादा का पुलिस बल मौके पर तैनात…
रोड शो स्थल पर बेरिकेड्स लगा कर आवागमन रोका गया….

पखांजूर –
पति ने की पत्नी की हत्या
खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद
पति काम के सिलसिले कांकेर गया था
रात को घर लौटा तो पत्नी शराब के नशे में थी
शराब के नशे में पत्नी खाना नहीं बनाई
गुस्से में पति ने पत्नी को डंडे से की पिटाई
डंडे से पीटने से आया गंभीर चोट, हुई मौत
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पखांजूर थाना के बड़ेकापसी का मामला

छग कांग्रेस के प्रत्याशियों को INDIA गठबंधन ने दिया समर्थन
रायपुर में विकास उपाध्याय को जिताने की अपील की
AAP, CPI-M, CPI-ML, सपा,शिवसेना UBT, NCP-SP आए साथ
अन्य दलों ने भी कांग्रेस को छग में अपना समर्थन दिया
छग में इंडिया गठबंधन के दलों की संयुक्त PC में ऐलान
CPI के राज्य सचिव धर्मराज महापात्र ने PC में दी जानकारी

PM के रात रुकने पर CM विष्णु देव साय ने कहा
कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है
कांग्रेस अपनी हार देख कुछ भी बोल रहे है

राजिम
डिप्टी सीएम अरुण साव का राहुल गांधी पर निशाना
कहा जितना दौरा करते है उतना कांग्रेस को नुकसान होता है
पहले दौर के न्याय यात्रा निकाले तो छत्तीसगढ़ ,राजस्थान हाथ से चला गया
दूसरे चरण के न्याय यात्रा में कांग्रेस लोकसभा
नेता प्रतिपक्ष बनाने के स्तिथि में नही रहने वाली
राजिम में चुनावी दौरे पर है डिप्टी सीएम

दुर्ग-
युवक पर जानलेवा हमला
धारदार हथियार से किया हमला
पुरानी विवाद के चलते किया हमला
युवक की हालत गंभीर, इलाज जारी
पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
नेवई थाना क्षेत्र की घटना

प्रियंका गांधी के बयान पर वीडी शर्मा का पलटवार….
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान…
प्रियंका गांधी क्या बताएगी उनकी पार्टी ने देश को भ्रष्टाचार में डूबो दिया था….
प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था मेरी मां ने मंगल सूत्र देश के लिए कुर्बान कर दिया….

पत्थलगांव
लोकसभा निर्वाचन कार्य में लापरवाही
पत्थलगांव शिक्षा अधिकारी डाल आर भगत निलंबित
जिला निर्वाचन अधिकारी डा.रवि मित्तल ने की कार्रवाई

गोंडल: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “प्रियंका गांधी से कहो कि कहीं जाकर चेकअप करा लें। पहले संपत्ति के पुनर्वितरण की बात करते हैं, फिर कहते हैं हमने कहा नहीं…6 अप्रैल को राहुल गांधी ने एक बैठक में कहा कि जैसे ही हम सरकार में आएंगे हम राष्ट्रीय सर्वे कराएंगे, उसके बाद पुनर्वितरण करेंगे…इनका दिमाग वेल्थ क्रिएशन में नहीं पुनर्वितरण में चलता है।”

जबलपुर@ट्रांजिट विजिट पर पीएम मोदी पहुंचे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से पहुंचे पीएम मोदी डुमना एयरपोर्ट
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी बीजेपी नेताओं से करेंगें मुलाकात
पीएम मोदी कुछ देर में हैलीकॉप्टर से सागर जिले के लिए होगें रवा

पूर्णिया, बिहार: राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, “…लड़ाई तो सीधे INDIA(गठबंधन) और NDA के बीच में है…आज बिहार में कोने-कोने में अगर आप बच्चों से पूछेंगे कि नौकरी मतलब तो वो बोलेंगे तेजस्वी यादव। यह हासिल कैसे हुआ है, यह समर्पण से हासिल हुआ है। उनको अपनी जिम्मेदारी पता है…प्रधानमंत्री मोदी रोजगार, महंगाई की बात करें…देश के दिल को जोड़ने वाली बात करें…”

हटा-
करंट लगने से किसान की मौत
खेत मे मोटर पम्प चालू करते समय लगा करंट
मगरोंन थाना क्षेत्र के हरदुआ जामसा गांव की घटना

अमेठी- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान
स्मृति ईरानी ने अमेठी में रॉबर्ट वाड्रा पर कटाक्ष किया
“जगदीशपुर वालों, अब सावधान हो जाओ: स्मृति ईरानी
अपनी संपत्ति के कागजात छिपाओ”: स्मृति ईरानी
‘चिंता की बात है कि राहुल गांधी को कुछ पता हो या नहीं
उनके जीजाजी को जगदीशपुर का पता है: स्मृति ईरानी
जगदीशपुर के लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है
उनके जीजाजी को पता है तो जगदीशपुर: स्मृति ईरानी
हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति को अब अपनी संपत्ति के कागजात छुपाने होंगे

रायगढ़ ब्रेक
अंबिकापुर में आमसभा को संबोधित करने के बाद रायगढ़ जिंदल एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ से कुछ ही देर में एमपी जबलपुर के लिए होंगे रवाना जिला भाजपा के तमाम बड़े नेता है मोदी के स्वागत के लिए मौजूद

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘स्त्री धन’ पर जो हमला है वह सीधे-सीधे देश के बहुसंख्यक समाज पर हमला है… मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि वे अगर सत्ता में आए तो देश का आर्थिक सर्वे कराएंगे। वे इस संपत्ति को किसे बांटना चाहते हैं?… इस देश में हिंदू होना क्या गुनाह है? इनके मंगलसूत्र और गहने छीनकर कांग्रेस किसे देना चाहती है, राहुल गांधी इसका जवाब दें।”
 
#WATCH दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “कांग्रेस के घोषणापत्र में ‘स्त्री धन’ पर जो हमला है वह सीधे-सीधे देश के बहुसंख्यक समाज पर हमला है… मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि वे अगर सत्ता में आए तो देश का आर्थिक सर्वे कराएंगे। वे इस… pic.twitter.com/kib8mdfi5B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

दिल्ली: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “कांग्रेस की नीति निर्धारण करने वाले और राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस के घोषणापत्र की पुनरावृत्ति है… कांग्रेस का घोषणापत्र यह स्पष्ट करता है कि भारतीयों की संपत्ति को छीनकर मुसलमानों में बांट दिया जाएगा। ऐसा ही बयान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिया था। कांग्रेस को तुरंत इस घोषणापत्र को वापस लेना चाहिए और इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए…”
 
#WATCH दिल्ली: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “कांग्रेस की नीति निर्धारण करने वाले और राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस के घोषणापत्र की पुनरावृत्ति है… कांग्रेस का घोषणापत्र यह स्पष्ट करता है कि भारतीयों… pic.twitter.com/29Ubdue2Gy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

टीकमगढ़
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत
बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

झाबुआ
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया आज जमा नामांकन करेंगे
कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी नामांकन रैली में होंगे शामिल
राज्यसभा सांसद विवेक तंखा समेत कई नेता होंगे शामिल

छत्तीसगढ़: सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस संविधान बदलकर SC, ST, OBC का हक अपने वट बैंक को देना चाहती है…कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं हैं…अगर आपके आरक्षण की कोई रक्षा कर सकता है, तो​ सिर्फ और सिर्फ भाजपा कर सकती है…”
 
 
#WATCH छत्तीसगढ़: सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस संविधान बदलकर SC, ST, OBC का हक अपने वट बैंक को देना चाहती है…कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। इनके इरादे संविधान के अनुरूप नहीं हैं, सामाजिक न्याय के अनुरूप नहीं… pic.twitter.com/w0PIHBKecx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

खंडवा
ढाबे पर मारपीट का मामला
मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैद
ढाबा कर्मचारियों से मारपीट करते दिखे बदमाश
भोजाखेड़ी के राजस्थानी ढाबे का मामला
पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी
दिव्यांग कर्मचारी गंभीर, इलाज जारी

मुरैना –
प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या
लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप
लड़की ने मोबाइल पर मैसेज कर के मिलने के लिए बुलाया था
युवक का शव क्वारी नदी के जंगलों में मिला
पड़ोस में रहने वाली लड़की से युवक का था प्रेम प्रसंग

अंबिकापुर- सैम पित्रोदा के बयान पर PM मोदी का पलटवार
कांग्रेस विरासत पर भी टैक्स लगाएगी: PM मोदी
वे आपकी संपत्ति लूटना चाहते हैं: PM मोदी
जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी: PM मोदी

PCC चीफ दीपक बैज का बयान
ट्रेनें नहीं चला पा रही है केंद्र सरकार
BJP सरकार से ट्रेनें नहीं चल रही तो देश क्या चलाएंगे
यात्री लगातार परेशान हो रहे पर सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा
यात्रियों से अपील ट्रेन रद्द करने वालो को वोट नहीं दे
ट्रेन रद्द करने वालो को वोट देना मतलब ट्रेन के रद्द होने में अपने सहभागिता देना है
हम मांग करते हैं कि ट्रेनें समय से चलें और रद्द ट्रेनें बहाल हो

छत्तीसगढ़: सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कुछ महीने पहले मैंने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने मेरी बात का मान रखा और इस भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। आज सरगुजा की संतान, आदिवासी समाज की संतान छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में छ्त्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है…”
 
 
#WATCH छत्तीसगढ़: सरगुजा में विजय संकल्प शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कुछ महीने पहले मैंने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने मेरी बात का मान रखा और इस भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। आज सरगुजा की… pic.twitter.com/IxjV7Za9Vp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे से पहले NSUI नेताओं को किया गया डिटेन
NSUI नेता रवि परमार को पुलिस ने किया नजरबंद
NSUI नेता रवि परमार को अस्पताल पर पुलिस ने हिरासत में लिया
कल रवि परमार ने पुलिस कमिश्नर को दिया था ज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर दिया था ज्ञापन
मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालय के भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देने के लिए मुलाकात का मांगा था समय

कोटा, राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, “उनकी सरकार नहीं बनने वाली, सरकार फिर से PM मोदी की बनने वाली है… लोगों का PM मोदी पर भरोसा है… हमारा लक्ष्य(400 पार) 100% पूरा होगा।”
 
#WATCH कोटा, राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, “उनकी सरकार नहीं बनने वाली, सरकार फिर से PM मोदी की बनने वाली है… लोगों का PM मोदी पर भरोसा है… हमारा लक्ष्य(400 पार) 100% पूरा होगा।” pic.twitter.com/ck2oVy9WVi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

भिलाई-
महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटी
बिहान की महिलाएं थी पिकअप में थी सवार
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी मर्रा
10 महिलाओं को आई चोट
नजदीकी स्वास्थ केंद्र में किया रेफर
घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र का मामला

दिल्ली-
सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह ने कहा
सैम पित्रोदा अमेरिका हवाला दिया: अमित शाह
सैम के बयान से कांग्रेस का मकसद सामने: अमित शाह
कांग्रेस घोषणा पत्र से सर्वे की बात हटाए: अमित शाह
सैम पित्रोदा की बात जनता गंभीरता से लेगी: अमित शाह

कोटा, राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, “कांग्रेस ध्रुवीकरण में लगी हुई है… वोट कभी भी धर्म के आधार पर नहीं मांगे जाते। धर्मगुरु लोगों से 100% वोटिंग के लिए कह रहे हैं…क्या आप जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगना चाहते हैं? उन्होंने जाति और धर्म की राजनीति की है। जाति और धर्म के आधार पर चुनाव नहीं जीते जाते…”
 
#WATCH कोटा, राजस्थान: लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने कहा, “कांग्रेस ध्रुवीकरण में लगी हुई है… वोट कभी भी धर्म के आधार पर नहीं मांगे जाते। धर्मगुरु लोगों से 100% वोटिंग के लिए कह रहे हैं…क्या आप जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगना चाहते हैं?… pic.twitter.com/uxDlI7Y1jg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2024

खरगोन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहुंचे
भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल के साथ नामांकन फार्म किया दाखिल
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद
सीएम मोहन यादव जवाहर मार्ग पर आमसभा को भी करेंगे समोंधित

अम्बिकापुर,,,
पीएम नरेंद्र मोदी पीजी कालेज के सभास्थल पहुचे,
विजय संकल्प शंखनाद महारैली को करेंगे संबोधित,
सीएम विष्णुदेव साय भी है मंच पर मौजूद,

अमरोहा
सपा और आप के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली की सभा में हुई मारपीट
मंच पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
मारपीट का वीडियो वायरल

कांग्रेस मंगलसूत्र छिनने की बात करती है: मोदी
मोदी के बयान पर मंत्री अरुण साव ने कहा
PM मोदी ने यह बात गंभीरता से रखी है
यह बात कांग्रेस के घोषणा पत्र से निकली है
देश में कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है
कांग्रेस फूट डालो और राजनीति करो पर चलती है
अब मोदी के कारण कांग्रेस का यह काम नहीं चलेगा

रायपुर ब्रेकिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर आएंगे छत्तीसगढ़ ,
26 अप्रैल को बेमेतरा में लेंगे चुनावी सभा ,
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में लेंगे चुनावी सभा ,
उसी दिन है राजनंदगांव, कांकेर और महासमुंद की वोटिंग,
बेमेतरा में सभा की तैयारी शुरू ,

अमरोहा
सपा और आप के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट
कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली की सभा में हुई मारपीट
मंच पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
मारपीट का वीडियो वायरल

दिल्ली-
सैम पित्रोदा ने टैक्स विरासत को लेकर दिया बयान
आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए
पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगता है: सैम पित्रोदा
बतौर उदाहरण US के टैक्स विरासत का जिक्र
विरासत टैक्स वाले बयान पर सैम पित्रोदा की सफाई
मेरे बयान को कांग्रेस मेनिफेस्टो से जोड़ा गया: सैम पित्रोदा
मेरे बयान को तोड़ मरोड़ के पेश किया गया: सैम पित्रोदा
मेरे बयान से कांग्रेस की नीति का कोई लेना देना नहीं: सैम
सैम पित्रोदा का बयान पार्टी का बयान नहीं: कांग्रेस
सबको अपनी बात रखने का अधिकार: कांग्रेस
कांग्रेस ने क्रांतिकारी घोषणा पत्र जारी की: राहुल
कांग्रेस की घोषणा पत्र से पीएम परेशान है:राहुल

ग्वालियर
कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक का बीजेपी पर आरोप,
भाई की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद लगाए आरोप,
मैं किसी से डरने वाला नही हूं, मेरे भाई के मामले में झूठी एफआईआर की गई,
पुलिस खुद गवाह बनी है, थाने में डकैती का आरोप है,
ये सब इसलिए क्योंकि बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है – प्रवीण पाठक
भाई प्रशांत पाठक पर विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज है केस,
माधवगंज थाने में डकैती लूट का मुकदमा है दर्ज।

अम्बिकापुर,,,,
पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में पहुचेंगे सरगुजा,
गांधी स्टेडियम में उतरेगा हेलीकाप्टर,
पीजी कालेज ग्रांउड में विजय शंकल्प शंखनाद रैली को करेंगे संबोधित,
कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद,
सरगुजा भाजपा लोकसभा प्रत्यासी चिन्तामणि महराज भी है मौजूद,

पत्थलगांव
तेज आंधी तूफान का कहर
पत्थलगांव, सुखरापारा करमीटिकरा में कई घरों के छप्पर उड़े
दो मतदान केंद्र क्रमांक 146 -147 हुऐ तहस नहस
तूफान से किसानों को हुआ भारी नुकसान

भोपाल
पीएम मोदी का भोपाल दौरा आज, पुलिस की एडवाइजरी जारी
रोड शो क्षेत्र नो फलाईंग जोन, क्षेत्र में ड्रोन कैमरा इत्यादि उड़ाना प्रतिबंधित
रोड शो में अपने साथ पानी की बोतल,बैग, थैला तथा पाॅउच लाना मना
रोड शो में मोबाईल भी लाने की मनाही…
माॅचिस, लाईटर इत्यादि ज्वलनशील वस्तु लाना प्रतिबंधित
पार्टी के झण्डे के साथ डंडा व राॅड इत्यादि लाना प्रतिबंधित
छोटे बच्चों को लाना मना
शाम 05 बजे तक ही जनता को प्रवेश

पीएम मोदी एयरपोर्ट के लिए रवाना
शंकर नगर बैरिकेड पर लोगों को किया अभिवादन
गाड़ी में बैठे-बैठे हाथ हिलाकर किया अभिवादन
मोड पर कुछ देर के लिए स्लो हो गई थी पीएम मोदी की गाड़ी

ग्वालियर
झांसी-इटावा एक्सप्रेस के आगे कूदा युवक,
युवक के दोनों पैर कटे,
एम्बुलेंस नहीं आने से 1.20 घंटे तक इलाज के लिए स्टेशन पर तड़पता रहा घायल,
भिंड का रहने वाला है राकेश शाक्यवार,
इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका,
प्लेटफार्म नम्बर 3 की घटना,
परिवारिक कारणों के चलते उठाया कदम।

ग्वालियर
मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी,
ग्वालियर से जौरा के बीच चलती है मेमू ट्रैन,
ट्रेन के इंजन का कांच टूटा,
शताब्दी और वंदे भारत के बाद मेमू ट्रैन पर है पथराव,
घटना के बाद RPF एक्टिव धरपकड़ में जुटी,
इससे पहले भी इसी क्षेत्र में कई ट्रेनों पर पथराव हुआ है।

सीएम विष्णु देव साय आज अंबिकापुर दौरे पर
अंबिकापुर में।विजय संकल्प शंखनाद महारैली में होंगे शामिल
सरगुजा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगेंगे वोट

इंदौर : आईबीसी 24 की ख़बर का बड़ा असर
ऊट के मूंह में सिगरेट डाल कर वीडियो बनाने पर केस दर्ज़
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत राऊ थाने में दर्ज़ किया गया केस
राऊ थाना क्षेत्र के नखराली ढाणी में बनाया गया था वीडियो
पीपुल्स फॉर एनिमल ने दर्ज करवाई शिकायत
आईबीसी 24 ने प्रमुखता से दिखाई थी ऊट के मूंह में सिगरेट डालने की ख़बर

छत्तीसगढ़ में मौसम आज से फिर बदलेगा
तापमान में 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिलेगी
प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है
रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना भी है
अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है
Satna Lok Sabha Chunav 2024: सतना लोकसभा में त्रिकोणीय मुकाबला,…
PM Modi in Harda: ‘जो काम हुआ है ये अभी…
Damoh Lok Sabha Seat: दमोह में 16 उम्मीदवारों के बीच…
मंगलसूत्र पर सियासी ‘महाभारत’ | PM Modi को Priyanka Gandhi…
Rewa Lok Sabha Election 2024 : 14 उम्मीदवारों के बीच…

source

Previous post Liquor Shop Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके, नहीं मि.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Social Media Corner 21st April 2024 – Narendra Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *