Tejashwi Yadav : मंगलसूत्र किसने छीना? तेजस्वी ने डिंपल यादव से मिलाया सुर, PM Modi को बहुत कुछ कह ग.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Tejashwi Yadav Bihar Politics बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने महिलाओं से मंगलसूत्र छीनने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने इस मामले में सपा नेता डिंपल यादव (Dimple Yadav) से अपना सुर मिलाया है। बता दें कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने के आरोप लगाया था।
राज्य ब्यूरो, पटना। Tejashwi Yadav : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा कांग्रेस पर महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने के आरोप पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मंगलसूत्र छीनने की बात कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कह कि लेकिन सवाल यह है कि माताओं-बहनों का मंगलसूत्र किसने छीना? मोदी की महंगाई ने यह मंगलसूत्र छीना है। उन्होंने भाजपा पर चुनाव क्षेत्र में नोट बांटने के आरोप भी लगाया।

पटना लौटे तेजस्वी यादव

चुनावी सभाओं के बाद पटना लौटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एयरपोर्ट पर प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में महंगाई इतनी बढ़ी है कि जिसके भी पास पुश्तैनी संपत्ति थी, उसे वह बेचनी पड़ रही है।
रही सोने और मंगलसूत्र की बात तो बताइये, आज सोने की कीमत कितनी बढ़ गई। किसके शासन में बढ़ी, तो मोदी जी के शासन में। महंगाई की वजह से बहनें मंगलसूत्र भी नहीं खरीद पाती।
तेजस्वी ने हमलावर अंदाज में कहा कि पुलवामा में क्या हुआ, किसका सुहाग छीना गया। चीन बार-बार हमला करता है, हमारे जवान शहीद होते हैं। किसने सुहाग छीना? नोटबंदी में, कोरोना में हमारे लोग मर गए। जिनका सुहाग छिना, उसका दोषी कौन है?

तेजस्वी ने किसानों का मुद्दा भी छेड़ा

तेजस्वी ने कहा कि किसान आंदोलन में किसान शहीद हो गए, किसने उनका सुहाग छीना? तेजस्वी ने यह भी कहा कि इधर-उधर की बात करने की बजाय पीएम मोदी को मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। ये लोग संविधान बदलकर नगपुरिया संविधान लागू करना चाहते हैं।
जेपी नड्डा की बिहार यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमें तो खबर आ रही है कि बहुत सारा बैग उठाकर ला रहे हैं और चुनाव क्षेत्र में बांटा भी जा रहा है। पक्की खबर है। एजेंसियां इनकी खुलकर मदद कर रही हैं। आरोप सत्य है चाहें तो जांच करा लें।
यह भी पढ़ें
Bihar Politics: RJD को शराब कंपनियों से मिला करोड़ों का चंदा, JDU ने तेजस्वी यादव से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: नीतीश कुमार की ‘अपील’ पर भड़की RJD, कहा- तेजस्वी के कामों का JDU के पास कोई जवाब नहीं

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: ओपिनियन पोल पर ममता बनर्जी का हमला, कहा- BJP है इसकी स्पॉन्सर – Patrika News
Next post Lok Sabha Election 2024 Date : मध्यप्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रेल को, यहां देखें पूरा शेड्यूल – Patrika News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *