अंजलि सिंह राजपूत / लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन कहीं बारिश होगी, तो कहीं ताप लहर कहर टूटेगा. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक 26 और 27 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ यहां से होकर गुजरेगा, जिस वजह से उत्तर प्रदेश का पूर्वी भाग और मध्य प्रदेश से जो जिले सटे हुए हैं, वहां पर तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर देखने को नहीं मिलेगा.
इसके अलावा आज यानी गुरुवार से लेकर अगले 4 दिनों के लिए ताप लहर यानी हीटवेव का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जो जिले सबसे गर्म दर्ज किए गए उनमें बाराबंकी में 40 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 41 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 43 डिग्री सेल्सियस जबकि बुलंदशहर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
इस कुत्ते वाला मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से नहीं लगवाने पड़ते रेबीज के टीके, जानें कैसे बना यह मंदिर
ब्रेकअप से टूटे एजाज खान! दवा-दुआ पर चल रहे एक्टर को आई Ex गर्लफ्रेंड की याद- 'मैंने किसी बहुत खूबसूरत को जीता'
'मुझे इतना बदसूरत कहा..' मैं खुद को आइने में देखने की हिम्मत नहीं जुटा सकी, शर्मसार हुई 45 साल की ये टॉप हीरोइन
शादी के फंक्शन के लिए आरती सिंह ने खाट पर बैठे शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट, गोविंदा की भांजी ने जमकर दिए पोज
1st फ्लोर पर लगी आग…2nd पर चल रही थी IAS की कोचिंग, बच्चों ने सीढ़ियों से भागकर बचाई जान
दूल्हे को वरमाला डालने जा रही थी दुल्हन, अचानक हुआ शोर, घुमाई नजर, और तोड़ दी शादी
MP Board Results: रिक्शा चालक और सड़क पर सब्जी बैचने वालों की बेटियों ने किया कमाल, देखें उनके संघर्ष की कहानी
सावधान! ये फौजियों का इलाका है…देश की दूसरी सबसे पुरानी छावनी है दानापुर कैंट, ये हैं सुविधाएं
नर्क का द्वार कहते हैं इस थोर के कुएं को, लगता है कि पानी खींच रही है धरती, पर गहराई करती है हैरान!
