भोपाल। मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में शामिल छह लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को कराया जाएगा। इसके लिए मतदान दल गुरुवार को सुबह से रवाना होने प्रारंभ हो गए हैं।
सुबह साढ़े पांच बजे से माकपोल कराया जाएगा
रात में ही मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर व्यवस्था बनाई जाएगी। शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे से माकपोल होगा, जिसमें 50-50 वोट डालकर देखे जाएंगे। मतदान के लिए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश
मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। वहीं, निर्वाचन क्षेत्रों में कड़े पुलिस बंदोबस्त किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा होटल, लाज और धर्मशालाओं की निगरानी की जाएगी।
प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्मेदारियों का …
