UP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: यूपी में दूसरे चरण के लिए 8 सीटों पर मतदान आज, 1.67 करोड़ मत.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

UP Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Live: अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के दूसरा चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान शुूरू हो गया है। पश्चिमी यूपी की इन आठ सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। UP Lok Sabha Election 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

UP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE Update Here:
बुलंदशहर के डिबाई जे गांव हीरापुर कला के प्राथमिक विद्यालय में ईवीएम में खराबी आने से 25 मिनट के लिए मतदान रुका रहा। पीठासीन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि ईवीएम बदलने के बाद मतदान शुरू कराया गया।
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर भारी उत्साह है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है। मेरठ शहर, दक्षिण व किठौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर कतार लगी हुई है। खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में विशेष उत्साह है। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा अपने कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 अलीगढ़ के डी एस कालेज पर बने मतदान केंद्र पर तीन पीढ़ियों ने डाला एक साथ वोट
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठों सीटों पर मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह द‍िख रहा है। प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 11.67 फीसदी मतदान हुआ। 

 अमरोहा में वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाते भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर।
UP Lok Sabha Election 2024 LIVE Voting: सुबह नौ बजे तक अलीगढ़ में 12.20 फीसदी, बागपत में 11.00 फीसदी, बुलंदशहर में 11.99 फीसदी, मेरठ में 12.28 फीसदी मतदान हुआ।
यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक अमरोहा में सबसे अधि‍क, जबक‍ि मथुरा में सबसे कम वोट‍िंग हुई। अमरोहा में सुबह नौ बजे तक 14.32 फीसदी मतदान हुआ, जबक‍ि मथुरा में 10.09 फीसदी वोट‍िंग हुई।

बुलंदशहर के बीबी नगर क्षेत्र के गांव परतापुर स्थित प्राथमिक पाठशाला में सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। धूप से बचाव के लिए टेंट लगाए गए हैं।
/
बुलंदशहर के गांव मदनगढ़ में विकास कार्य न होने और मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। यहां के मतदान केंद्र पर सन्नाटा है। मतदान केंद्र पर किसी भी पार्टी का कोई एजेंट अभी तक नहीं बना है, जबकि मतदान शुरू हुए डेढ़ घंटा बीत चुका है। ग्रामीणों को मनाने के लिए अभी तक कोई अधिकारी भी नहीं आया है।
/
UP Lok Sabha Election Phase 2 LIVE Voting: मथुरा में पैतृक गांव गंठोली में पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वोट डाला। मेरठ के गन्ना भवन में 90 वर्षीय रामदेवी ने भी अपने मताधि‍कार का इस्‍तेमाल क‍िया।
/
अमरोहा में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। डीएम आरके त्यागी व एसपी अनुपम सिंह मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
/
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज मेरठ, बागपत और बुलंदशहर लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ ही पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं।
/

Amroha Seat Equation 
/ 
अलीगढ़ की पांच विधानसभा क्षेत्रों के 19.97 लाख मतदाता आज नया सांसद चुनेंगे। इस बार यहां से कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश में मतदान में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की 299 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 46831 निरीक्षक, उप निरीक्षक व मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। मथुरा, अलीगढ़, बागपत, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद की अंतरराज्जीय सीमाओं पर 79 नाके लगाए गए हैं।
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा, “हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं… मतदाताओं के लिए पेयजल, पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं को बाहर निकल कर मतदान करने की जरूरत है… सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है… कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी।
#WATCH | #LokSabhaElections2024 | CEC Rajiv Kumar says, “…We have been preparing for the last 2 years. The arrangements are in place at all the booths…All arrangements have been made for the voters including drinking water, fans…The voters need to come out and… pic.twitter.com/8tE9yqTnZq
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने मतदान के दौरान अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से शिकायत प्राप्त करने के लिए 10 मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इनमें 9151030151, 9151030152, 9151030153, 9151030154, 9151030156, 9151030159, 7311155740, 7311155741, 7311155742 व 7311155744 नंबर हैं। इन मोबाइल नंबरों पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता दूसरे चरण के मतदान के दौरान किसी भी गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं। पार्टी मुख्यालय पर उपस्थित टीम तत्काल इन शिकायतों काे इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करेगी साथ ही चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएगी।
Lok sabha Election 2024: गाजियाबाद लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कुल 29,41,624 मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा के अतुल गर्ग, कांग्रेस की डाली शर्मा और बसपा के नंद किशोर पुण्डीर के बीच है।
Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मेरठ-हापुड़ लोकसभा के अलावा जोन के सभी जनपदों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। मतदाताओं की सुरक्षा के लिए मेरठ-हापुड़ लोकसभा में अर्धसैनिक बलों की 42 कंपनी को तैनात किया गया है।
 किस सीट पर कितने मतदाता-प्रत्याशी
 Monitoring through webcasting: वेबकास्टिंग से भी होगी निगरानी
मतदान पर नजर रखने को आयोग ने तीन विशेष प्रेक्षक, आठ सामान्य, पांच पुलिस प्रेक्षक व 12 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 1599 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 8852 पोलिंग बूथ (50 प्रतिशत) पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिसकी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर की जाएगी। 967 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था है।
 UP Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE:53 ऐसे बूथ हैं जिसका पूरा प्रबंधन महिलाएं करेंगी, जबकि 35 का युवा और 32 का दिव्यांग।
 Emergency Arrangement in UP For Second Phase Voting: आकस्मिक स्थिति में मेडिकल सहायता के लिए एयर एंबुलेंस और हेलीकाप्टर की भी व्यवस्था है। हेलीकाप्टर की लोकेशन अलीगढ़ और एयर एंबुलेंस की मेरठ में होगी। दूसरे चरण में 148 आदर्श पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
Security Arrangement in UP For Second Phase Voting : चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बल को दी गई है।

UP Second Phase Voting EVM And VVPAT Unit : मतदान के लिए 17,230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17,331 बैलेट यूनिट और 17,443 वीवी पैट तैयार किए गए हैं। 
 UP Second Phase Voters Count: मतदाताओं की दृष्टि से सबसे अधिक वोटर गाजियाबाद (29,45,487) में और सबसे कम बागपत (16,53,146) निर्वाचन क्षेत्र में हैं।
 मतदान के लिए 17,704 पोलिंग बूथ व 7797 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 3472 संवेदनशील हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिक से अधिक संख्या में घर से निकलकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जो भी मतदाता शाम छह बजे मतदान केंद्र पहुंच जाएंगे वे मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
 दूसरे चरण के चुनाव को अमरोहा लोकसभा सीट पर मतदान को रवाना हुईं 1486 पार्टियां। शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। लोकसभा क्षेत्र में अमरोहा, नौगावाँ, धनौरा, हसनपुर व गढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। कुल मतदाता 1713151 हैं।
अमरोहा में 12, मेरठ में आठ, बागपत में सात, गाजियाबाद व अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण के आठ लोकसभा क्षेत्रों के तहत 40 विधानसभा आती है, जोकि अमरोहा, हापुड़, मरेठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ एवं मथुरा जिले में स्थित हैं।
पश्चिमी यूपी की इन आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: PM मोदी और राहुल गांधी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, ECI ने लिया संज्ञान, – ABP न्यूज़
Next post PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों के मामले पर EC ने कांग्रेस-बीजेपी को भेजा नोटिस, मांगा जवाब – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *