Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates: तीसरे चरण से पहले चुनाव प्रचार की रफ्तार और तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्षी नेता भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव का हर लेटेस्ट अपडेट यहां जानें.
Trending Photos
Lok Sabha Election Latest News in Hindi Live: लोकसभा चुनाव के लिए आज कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन किया. उत्तर प्रदेश और बिहार में आज नामांकन को लेकर काफी हलचल रही. उत्तर प्रदेश में 5वें चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है वहां नामांकन को लेकर गहमागहमी बढ़ी. लखनऊ लोकसभा सीट से आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पर्चा दाखिल किया. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी आज नामांकन किया. अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं. 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को मात दी थी. नामांकन से पहले रविवार को स्मृति ईरानी अमेठी में स्कूटी पर घूमती नजर आईं. इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद किया.
PM मोदी की रैली
वहीं, बिहार की सारण लोकसभा सीट से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने भी आज नामांकन दाखिल किया. इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया ने भी आज पर्चा भरा. तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज कौन सा नेता कहां जनसभा करेगा, ये भी जान लेते हैं. पीएम मोदी ने रविवार को कर्नाटक में ताबड़तोड़ रैलियां कीं तो आज वे महाराष्ट्र में जनसभाएं करेंगे. प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे सतारा में रैली करेंगे और शाम 7 बजे पुणे में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार और असम के दौरे पर रहेंगे.
ये भी पढ़ें- मुस्लिम, मंगलसूत्र के बाद अब तीसरे चरण में आरक्षण पर लड़ाई, इस पर क्या कहता है RSS
राहुल गांधी की जनसभा
पहले बिहार के झंझारपुर और बेगूसराय में रैली करेंगे. इसके बाद असम के गुवाहाटी में रोड शो होगा. वहीं, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तेलंगाना में चुनावी ताल ठोकेंगे. वे कोठागुडेम, महबूबाबाद और कुथबुल्लापुर में एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे. वहीं, विपक्षी दलों की बात करें तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. जहां वो शाम 4 बजे बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के लिए प्रचार करेंगे.
तेजस्वी यादव की रैली
राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी जोर-शोर से प्रचार में जुटीं हैं वो आज कर्नाटक में जनसभा करेंगी. प्रियंका गांधी दोपहर साढ़े 3 बजे गुलबर्ग में रैली को संबोधित करेंगी. वहीं, RJD नेता तेजस्वी यादव आज बिहार में कई जनसभाएं करेंगे. पूर्व डिप्टी सीएम की सारण, छपरा, खगड़िया और हाजीपुर में रैली होगी.
(लोकसभा चुनाव का हर लेटेस्ट अपडेट यहां जानें)
यूपी के एटा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- ‘मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार बनेगी तो यह अग्निवीर जैसी नौकरी समाप्त करके पहले जैसी भर्ती शुरू कराने का काम करेंगे’ #SamajwadiParty #UttarPradesh #Etah #IndiaAllaince #AkhileshYadav… pic.twitter.com/ofDn3DVap3
— Zee News (@ZeeNews) April 29, 2024
UP Lok Sabha Election Live: बीजेपी ने किसानों के साथ धोखा किया- अखिलेश यादव
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि हर चीज की कीमत बढ़ा दी है. बीजेपी ने किसान आंदोलन को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें ठोक दीं. सरकार को तीन काले कानून वापस लेने पड़े तब जाकर किसान वापस अपने घर गए. बीजेपी की सरकार में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है. किसानों को धोखा दिया. इन्होंने नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया. उत्तर प्रदेश में पेपर लीक हुए. पहली सरकार है जिसका लीकेज नहीं रुक पा रहा है.
UP Lok Sabha Election Live: स्मृति ईरानी के रोड शो में झड़प
अमेठी में स्मृति ईरानी के रोड शो के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है. स्मृति ईरानी के रोड शो की ओर जाते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा. बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में पुलिस ने हस्तक्षेप करके स्थिति को संभाला.
Punjab Lok Sabha Chunav Live: कांग्रेस ने जारी की पंजाब के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट
कांग्रेस ने पंजाब के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. गुरुदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, खदुर साहब से कुलबीर सिंह जीरा, आनंदपुर साहिब से विजय सिंघला और लुधियाना से अमरिंदर सिंह बरार को कांग्रेस ने टिकट दिया है. पंजाब में कांग्रेस और आप का गठबंधन नहीं है. दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.
MP Lok Sabha Chunav Live: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन
मध्य प्रदेश के इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षत कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया है. वे बीजेपी में शामिल होंगे. कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी जानकारी दी है. कुछ देर पहले कलेक्टर कार्यालय में जाकर उन्होंने नामांकन वापस लिया. शंकर लालवानी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी ने मैदान छोड़ा. अक्षत कांति बम, रमेश मंडोला के साथ नामांकन वापस लेने पहुंचे थे.
UP Lok Sabha Chunav Live: राजनाथ सिंह ने किया नामांकन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है. इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम पुष्कर सिंह धामी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहे. राजनाथ सिंह को लखनऊ में सपा के उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा चुनौती दे रहे हैं.
Bihar Lok Sabha Chunav Live: बिहार में लालटेन को बुझाना है- विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जनता मन बना चुकी है कि लालटेन को बुझाना है और कमल को खिलाना है. लालू यादव को वोट देने का मतलब है कि एक परिवार को आगे बढ़ाना और पीएम मोदी को वोट देने का मतलब है कि बिहार और देश को आगे बढ़ाना.
Lok Sabha Chunav Live: देश ने 3 दशक तक अस्थिरता की कीमत चुकाई- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस देश ने 3 दशक तक अस्थिरता की कीमत चुकाई है. 3 दशक तक अस्थिर सरकार चली, निर्बल प्रधानमंत्री चले. 10 साल से देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, स्थिरता मिली है. INDIA गठबंधन अगर ये कहता है कि एक साल शरद पवार, एक साल ममता बनर्जी, एक साल एम के स्टालिन और कुछ बचेगा तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएंगे. इस तरह से देश नहीं चलता है. मैं देश की जनता को मनपूर्वक अपील करना चाहता हूं कि कोई संभावना है ही नहीं लेकिन अगर INDIA गठबंधन को बहुमत मिलता है तो देश की जनता जरूर सोचे इसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा?
West Bengal Lok Sabha Election Live: नामांकन रद्द होने पर SC में अपील
पश्चिम बंगाल की बीरभूम लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष धर ने अपना नामांकन रद्द करने के चुनाव अधिकारी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. वकील ने CJI की अध्यक्षता वाली बेंच को बताया कि आज नामांकन दाखिल होने का आखिरी दिन है. इसलिए कोर्ट आज ही सुनवाई कर ले. CJI ने कहा कि आप ईमेल भेजिए. हम विचार करेंगे.
आरक्षण वाला रण बदलेगा समीकरण ?#PMModi #BJP #Congress #LokSabhaElections |@ramm_sharma pic.twitter.com/FTXXLYk8LP
— Zee News (@ZeeNews) April 29, 2024
Lok Sabha Chunav Live: मंदिर में पूजा करके पर्चा भरने निकले राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ से सांसद उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगे. आज सुबह सबसे पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की. इसके बाद वह रोड शो करेंगे. जिसमें बीजेपी के कई दिग्गज शामिल होंगे. और करीब 12 बजे लखनऊ में सांसद चुनाव के लिए नॉमिनेशन करेंगे.
Lok Sabha Election Live: तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी का निशाना
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वे अपने उम्मीदवारों की जमानत तो बचाएं. आरजेडी के लोग जमानत बचाने काम करें. पूरा देश जानता है कि खाता खुलेगा या नहीं खुलेगा. प्रधानमंत्री बिहार के मूड को समझते हैं. जनता के भी मूड को समझते हैं. बिहार की जनता को तनिक भी भनक लग जाए कि लालू प्रसाद आ रहे हैं तो सूपड़ा साफ ही नहीं, सभी सीटों पर जमानत समाप्त हो जाएगी.
#BreakingNews : कई दिग्गजों का आज नामांकन, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी का नामांकन#RajnathSingh #BJP #Nomination #SmritiIrani #LokSabhaElections2024 @supreetanchor pic.twitter.com/78qpfiyEJA
— Zee News (@ZeeNews) April 29, 2024
V Srinivasa Prasad Demise: चामराजनगर से BJP सांसद का निधन
लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के लिए बुरी खबर आई है. कर्नाटक के चामराजनगर से बीजेपी सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का निधन हो गया है. बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में देर रात उनका निधन हो गया. वह पिछले 4 दिन से आईसीयू में भर्ती थे. बीते 26 अप्रैल को ही चामराजनगर में वोटिंग हुई है.
Lok Sabha Chunav Latest News: रायबरेली के लिए कांग्रेस की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन
कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली से प्रियंका गांधी के नाम की घोषणा किसी भी पल हो सकती है. चुनाव प्रबंधन के लिए राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने जिले में 24 सदस्यों की समन्वय समिति का गठन कर दिया है, जिसमें हर विधानसभा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को शामिल किया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस के पांच बड़े चेहरे बैकअप में रहेंगे. इनमें खास नाम सुनील कानूगोलू का है, जो आईटी वॉर रूम के साथ रायबरेली के चुनावी समीकरणों के मद्देनजर चाणक्य की भूमिका निभाएंगे.
Lok Sabha Election Live: चुनाव की लड़ाई आरक्षण तक आई
लोकसभा चुनाव में अब आरक्षण पर आर-पार की जंग शुरू हो गई है. BJP कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगा रही है तो राहुल गांधी ने BJP को ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा बता दिया. लोकसभा चुनाव के 5 चरणों की वोटिंग अभी बाकी है. इस बीच आरक्षण के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. विपक्षी दल जहां आरोप लगा रहे हैं कि NDA की सरकार बनने पर आरक्षण खत्म हो जाएगा. वहीं, अब पीएम मोदी ने OBC आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला.
Loksabha Chunav Live: राहुल गांधी पर अमित शाह का निशाना
कांग्रेस आरक्षण को लेकर BJP पर हमलावर है तो वहीं BJP, कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को लेकर जुबानी हमले कर रही है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी निराधार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. जब तक बीजेपी राजनीति में है SC-ST और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को कुछ नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है.
Lok Sabha Chunav Live: चुनाव आयोग के नोटिस को जवाब देंगे BJP-कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषणों को लेकर जारी नोटिस का जवाब दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है. चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं की पार्टियों को नोटिस जारी कर जवाबा मांगा था. चुनावी सभाओं में अलग-अलग भाषणों को लेकर चुनाव आयोग ने 25 अप्रैल को नोटिस जारी किया था. पीएम मोदी और राहुल गांधी के भाषणों को आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर लोक प्रतिनिधित्व कानून 1951 के सेक्शन 77 के तहत नोटिस भेजा गया था. ये पहली बार है जब आयोग ने स्टार प्रचारक की जगह पार्टी अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है. EC के नोटिस का जवाब दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को सुबह 11 बजे तक दाखिल करना होगा.
Lok Sabha chunav 2024 live: लखनऊ में राजनाथ सिंह का नामांकन
लखनऊ लोकसभा सीट से रक्षा मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह आज नॉमिनेशन करेंगे. इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे. नामांकन से पहले बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी. सुबह 10 बजे लखनऊ में बीजेपी ऑफिस से रोड शो शुरू होगा. दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में राजनाथ सिंह नामांकन करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our and . You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.
Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.
