Lok Sabha Chunav: गडबड़ी हुई तो काउंटिंग सेंटर से बाहर आएगी लाश, सपा कैंडिडेट की धमकी का वीडियो वायरल – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav 2024: चुनावी दौर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे धमकी भरे अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं कि इस बार अगर चुनाव में कोई गड़बड़ हुई, तो या तो मतगणना केंद्र से उनकी लाश बाहर आएगी या कलेक्टर की। वायरल वीडियो के चलते सपा की फजीहत हो रही है। बता दें कि सपा नेता सनातन पांडे का है, जो कि बलिया लोकसभा से प्रत्याशी हैं।
बलिया से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जब पहली बार बलिया पहुंचे तो उन्होंने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में जो बयान दिया उसे हेट स्पीच के माना गया है। ऐसे में नगर कोतवाली पुलिस ने इसे आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए धमकी देने के साथ ही लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी पर यह कार्रवाई सिविल लाइंस चौंकी इंचार्ज माखन सिंह की तहरीर पर हुई है। अपने बयान में सनातन पांडे ने कहा था कि वह 2019 में लोकसभा चुनाव जीत चुके थे लेकिन जिला प्रशासन ने सत्ता के दबाव में आकर जानबूझकर साजिश के तहत हारा हुआ घोषित किया था।
गौरतलब है कि शनिवार को प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार बलिया पहुंचे सनातन पांडे ने कहा कि पिछली बार तो हम आपके जीते हुए प्रत्याशी थे लेकिन उस समय भी बीजेपी की ही सरकार थी। तब यहां के कलेक्टर सरकार के दबाव में आ गए थे और उसने हमारे रिजल्ट बदलवाने का काम किया था।
सनातन पांडे ने आरोप लगाया कि मतगणनास्थल से बाहर आने के वक्त उन पर बीजेपी के लोगों द्वारा लाठियों से हमला भी करवाया गया था, और इसके चलते उनकी गाड़ी के शीशे भी टूटे थे।
सपा कार्यालय में बाचतीच के दौरान सनातन पांडेय ने कहा था कि अब हमारे ऊपर हुकूमत का डंडा नहीं चलेगा, अब हमारे ऊपर आयोग का डंडा चलेगा। चुनाव पहले आयोग के देखरेख में होता था, लेकिन बीजेपी की सरकार के दबाव में यहां प्रशासन आ गया और हमारे रिजल्ट को बदलवाने का काम किया। हम उस व्यवस्था को अपमानित नहीं करना चाहते हैं।
इसी दौरान उन्होंने मतगणना में धांधली होने की बात कहते हुए कलेक्टर की लाश निकलने की धमकी दे दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

source

Previous post Lok Sabha Chunav 2024 Live: राजनाथ सिंह ने लखनऊ से भरा पर्चा, सपा के रविदास मेहरोत्रा को देंगे चुनौती – Zee News Hindi
Next post 'माफिया की मौत पर आंसू बहाते हैं सपा के लोग…', विरोधियों पर हमलावर हुए सीएम योगी – Oneindia Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *