लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में वोटिंग होने जा रही है। 29 सीटों वाले राज्य में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग होगी। 26 अप्रैल को 7 सीटों पर, 7 मई को 8 सीटों पर, 13 मई को 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वैसे पिछली बार भी चार चरणों में ही एमपी में मतदान संपन्न हुआ था।
पहले चरण में कहां वोटिंग– सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा
दूसरे चरण में कहां वोटिंग– टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल
तीसरे चरण में कहां वोटिंग– मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा और भोपाल</p>
चौथे चरण में कहां वोटिंग– वास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा
पिछले लोकसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो एमपी में बीजेपी ने 29 में से 28 सीटें जीत ली थीं। ऐसे में पार्टी की तरफ से क्लीन स्वीप किया गया था। एक बार फिर बीजेपी ने सबसे पहले अपने सारे उम्मीदवारों का ऐलान एमपी के लिए कर दिया है।
19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट पर
26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीट पर
7 मई को तीसरे चरण में 94 सीट पर
13 मई को चौथे चरण के चुनाव के लिए 96 सीट पर
20 मई को पांचवें चरण में 49 सीट
25 मई को छठे चरण में 57 सीट
एक जून को सातवें एवं अंतिम चरण में 57 सीट पर मतदान होगा
