'रायबरेली भी जीते तो वो हमें…', राहुल गांधी के दो सीट से चुनाव लड़ने पर क्या बोली वायनाड की जनता?.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर वायनाड के लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल के दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया। वहां के कुछ लोगों ने कहा कि राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ना गलत नहीं है वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उनका ये कदम गलत है।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर केरल के वायनाड की जनता की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। राहुल के दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर लोगों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया। 

loksabha election banner

रायबरेली से चुनाव लड़ना गलत नहीं…

बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव हुए था और अब वहां के लोगों ने कहा कि राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ना गलत नहीं है, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उनका ये कदम गलत है।

खाली कर सकते हैं वायनाड सीट

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, वायनाड में एक सड़क किनारे की दुकान पर एक व्यक्ति ने कहा कि राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है। वह इंडी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं और इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जबकि दूसरे ने कहा कि अगर वह दोनों सीटों से जीतते हैं, तो सबसे अधिक संभावना है कि वह वायनाड सीट खाली कर देंगे, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो यह हमें अच्छा नहीं लगेगा।

आईयूएमएल नेता बोले- हमने ही किया था अनुरोध

हालांकि, अनुभवी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) नेता पीके कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि रायबरेली से चुनाव लड़ने के उनके फैसले में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने भी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था कि राहुल को वायनाड के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भी पहले दो सीटों से चुनाव लड़ा था।
बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 का चुनाव वायनाड से जीता था, लेकिन उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट हार गए थे। इस बार वायनाड में उनका मुकाबला सीपीआई नेता एनी राजा और राज्य बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से था।

source

Previous post LIVE: PM मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, रोड शो जारी – Oneindia Hindi
Next post Lok Sabha Election Live: PM मोदी की आज आंध्र प्रदेश में रैली, भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *