'मुस्लिम भाई-बहन देख रहे हैं…' INDI गठबंधन पर PM मोदी का तंज, उन्हें मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे – News18 हिंदी

Spread the love

धौरहरा (उप्र). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि मुसलमान अब समझ गए हैं कि कांग्रेस और विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ उन्हें मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है और भाजपा द्वारा किए गए विकास को देखकर समुदाय उसकी ओर आ रहा है. धौरहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेखा वर्मा और लखीमपुर खीरी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि गरीब और एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय भाजपा के साथ आ गए हैं.
पीएम ने कहा, ‘मुस्लिम भाई बहन देख रहे हैं कि ‘पीएम’ आवास (के तहत घर) मिला तो सभी जरूरतमंदों को मिला. नल से जल कनेक्शन, उज्ज्वला योजना की गैस, हर योजना का लाभ उन्हें भी मिल रहा है. बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब मुस्लिम समाज को भी समझ आ रहा है कि कांग्रेस और ‘इंडी’ (विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया) वालों ने उन्हें मोहरा बनाया है.’ उन्होंने कहा, ‘इसीलिए मुस्लिम समुदाय भी वोट बैंक की राजनीति के इन ठेकेदारों से खुद को दूर कर रहा है.’
ये भी पढ़ें- ‘चुनाव से ठीक पहले उन्हें…’ जनता के बीच भावुक हुई अरविंद केजरीवाल की पत्नी, कहा- आवाज दबाने के लिए किया ऐसा!
मोदी ने कहा कि अब मुस्लिम वोट बैंक को बचाने के लिए ये लोग (विपक्ष) नया खेल खेल रहे हैं और खुलेआम तुष्टिकरण कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष का घोषणापत्र मुस्लिम लीग की सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि बीआर आम्बेडकर और यहां तक कि जवाहरलाल नेहरू ने भी स्पष्ट रूप से कहा था कि धर्म के आधार पर कोई आरक्षण नहीं होगा. मोदी ने आरोप लगाया कि लेकिन कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन ‘धर्म के आधार पर आरक्षण देने पर अड़े हुए हैं.’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि वे एक बार फिर धर्म के आधार पर देश को तोड़ने की जमीन तैयार कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों को रातोंरात ‘ओबीसी बना दिया गया’ और उन्हें ओबीसी कोटा से आरक्षण दे दिया गया. मोदी ने दावा किया, ‘वे (कांग्रेस) अब पूरे देश में वही करना चाहते हैं जो उन्होंने कर्नाटक में किया. वे धर्म के आधार पर एससी/एसटी और ओबीसी का आरक्षण लूटना चाहते हैं.’
पीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा, ‘सपा और कांग्रेस के शहजादों के अस्तित्व के लिए तुष्टिकरण की राजनीति अनिवार्य हो गई है.’ प्रधानमंत्री ने लोगों से यह भी कहा कि जनता ही उनका परिवार और उनकी ‘वारिस’ है. मोदी ने कहा, ‘लखीमपुर खीरी, सीतापुर इलाके को उत्तर प्रदेश का चीनी का कटोरा कहा जाता है। लेकिन सपा सरकार ने मेरे गन्ना किसानों की जिंदगी में कड़वाहट जोड़ दी.’
पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए मोदी ने कहा, ‘गन्ना चला जाता था लेकिन वर्षों तक किसान का भुगतान नहीं आता था. भुगतान होता भी था तो किस्तों में पैसे दिये जाते थे. ये सारी कमियां योगी (आदित्यनाथ) जी की सरकार ने, भाजपा सरकार ने दूर कर दी हैं. हमने सपा-बसपा के समय का करीब करीब सारा बकाया गन्ना किसानों को चुका दिया है. गन्‍ना किसानों को जितना पैसा सपा-बसपा ने अपने दस साल में दिया था, उससे ज्‍यादा पैसा योगी जी पिछले सात साल में दे चुके हैं. आज गन्‍ने का मूल्य बढ़कर 370 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है.’
मोदी ने कहा, ‘किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के सैकड़ों करोड़ रुपये मिले हैं.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह इलाका केले की खेती का केंद्र बने, इस पर तेजी से काम कर रहे हैं. मोदी किसानों के लिए कैसे काम कर रहा है, उसका एक उदाहरण है इथेनॉल. आपलोग सुनते होंगे कि मोदी इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने में जुटा है. मोदी सिर्फ इथेनॉल का उत्पादन ही नहीं बल्कि आपकी आय भी बढ़ा रहा है. गन्‍ने की खोई जिसका कोई उपयोग नहीं होता, उससे इथेनॉल बनाने में उत्तर प्रदेश नंबर वन हैं.’
मोदी ने कहा, ’10 वर्षों में करीब 80 हजार करोड़ रुपये इथेनॉल के माध्यम से किसान को मिले हैं.’
Tags: INDIA Alliance, PM Modi, UP Muslim Voters

वकालत छोड़ बने थे एक्टर, राजेश खन्ना संग दी 12 हिट फिल्में, शर्मिला टैगोर के साथ दी थी इतिहास रचने वाली मूवी
उज्जैन के महाकाल मंदिर में महारुद्र अभिषेक का पाठ: 6 दिन चलेगा अनुष्ठान, 22 पुरोहित हुए शामिल
1 मर्डर और 6 सस्पेक्ट… साल 2022 की Mystery सीरीज हिला डालेगी आपका दिमाग, सोचते रह जाएंगे कौन है कातिल
इस मंदिर में महिलाओं का जाना वर्जित, देवता के दर्शन पर होता है भारी अनर्थ! प्रसाद में चढ़ता है नमक
उदयपुर की इस खिलाड़ी का ओलंपिक गेम्स में चयन, स्पेन में भारत का बढ़ाएंगी मान, जीत चुकी हैं कई पदक
देश सेवा का अनोखा जज्बा! पहले दरोगा…अब फ्लाइंग ऑफिसर, सीवान के लाल ने पहले प्रयास में पाई सफलता
PHOTOS: MP की बेटी बुलबुल तुलसीराम जाट ने बढ़ाया मान, 14 हजार फीट की उंचाई पर लहराया तिरंगा
Amazing places: लाखों लोग देखने आते हैं ये गांव, नमक की खदान और खोपड़ियों के घर के लिए भी है मशहूर!
गोविंदा ही नहीं, शाहरुख-अमिताभ ने भी किया था रिजेक्ट, फिल्म ने जीते 8 ऑस्कर, मूवी पर हुई थी 3000 Cr की बारिश

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: Cong MLA in MP joins BJP; 3rd oppn leader to cross over since poll announcement – Deccan Herald
Next post LS polls 2024: PM Modi to address two poll rallies in Andhra Pradesh today – Business Standard

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *