Lok Sabha Election 2024: लद्दाख सीट पर कुल कितने प्रत्याशी मैदान में? आज होगी स्थिति साफ.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

लद्दाख लोकसभा सीट से कुल कितने उम्मीदवार मैदान में होंगे?यह आज पता चल जाएगा। क्योंकि आज नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख है। बता दें भाजपा कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत कुल पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट के लिए मतदान 20 मई को है। जहां एक ओर बीजेपी से ताशी ग्यालसान तो वहीं कांग्रेस से सेरिंग नामग्याल मैदान में हैं।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। (Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024 Hindi News) लद्दाख संसदीय सीट पर सोमवार को तस्वीर साफ हो जाएगी कि चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार रहते हैं। आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। कांग्रेस (Ladakh Congress) और भाजपा (Ladakh BJP) प्रत्याशी समेत अभी पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 20 मई को है।

loksabha election banner

पांच उम्मीदवारों में भाजपा के ग्यालसान और कांग्रेस के नामग्याल

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो कवरिंग और एक निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन रद कर दिया गया था। पांच उम्मीदवारों में भाजपा के ताशी ग्यालसान (Tashi Gyalsan) और कांग्रेस के सेरिंग नामग्याल (Jamyang Tsering Namgyal) हैं। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों में मोहम्मद हनीफा जान, सज्जाद हुसैन और काची मोहम्मद फिरोज शामिल हैं।

कांग्रेस के कारगिल के कार्यकर्ताओं का भी समर्थन

बताया जाता है कि हनीफा जान को नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) व कांग्रेस के कारगिल के कार्यकर्ताओं का भी समर्थन है। भले ही नेशनल कॉन्फ्रेंस व कांग्रेस के बीच सीटों पर समझौता हो गया था, लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस संयुक्त उम्मीदवार कारगिल (Kargil News) से मैदान में उतराना चाहती थी।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: 37 साल बाद NC को कश्मीर में विपक्ष से कड़ी चुनौती, अब्दुल्ला के लिए बनी करो या मरो जैसी स्थिति

कांग्रेस के किसी स्टार प्रचारक के आने की संभावना नहीं

इस मुद्दे पर कांग्रेस के बीच कुछ कार्यकर्ता भी उसके साथ थे। अब देखना यह है कि हनीफा नाम वापस लेते हैं या नहीं। इस पर कांग्रेस ही नहीं, सभी की नजर है। कांग्रेस के किसी स्टार प्रचारक के आने की संभावना नहीं है। उधर, भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और किरण रिजिजू लेह आएंगे।
यह भी पढ़ें: Jammu News: छह से आठ मई तक कई इलाकों में सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक इस कारण से बिजली रहेगी गुल

source

Previous post अयोध्या में PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन, रोडशो में उमड़ा समर्थकों का हुजूम – Aaj Tak
Next post विदिशा सीट, मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट – Times Now Navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *