मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर कुछ देर में मतदान होगा शुरू, शिवराज, दिग्विजय और सिंधिया समेत दांव पर इनकी प्रतिष्ठा – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 LIVE: मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर आज यानी सात मई को मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री की साख दांव पर लगी है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। पहले और दूसरे चरण में प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। बाकी बची आठ सीटों पर चौथे चरण में मतदान होगा।
यह भी पढ़ें: अगर आप हैं जिम्‍मेदार मतदाता तो भूल कर न करें ये काम; वोट डालने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्‍यान
इन सीटों पर वोटिंग

  • मुरैना
  • भिंड
  • ग्वालियर
  • गुना
  • सागर
  • विदिशा
  • भोपाल
  • राजगढ़
  • बैतूल

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी ने यहां से आलोक शर्मा को तो कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को मैदान में उतारा है। भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां से मौजूदा सांसद हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी वीडी शर्मा ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे लोगों को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें…हर वोट मायने रखता है।
मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के जैत गांव में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।
 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महोत्सव है। मतदान लोकतंत्र के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है… मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मतदान करें।
राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 33 साल बाद चुनाव में उतरे हैं। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर को उतारा है। बसपा ने डॉ. राजेंद्र सूर्यवंशी को टिकट दिया है।
विदिशा से पांच बार सांसद रह चुके पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान छठी बार मैदान में हैं। यहां कांग्रेस ने प्रतापभानु शर्मा और बसपा ने किशन लाल को उतारा है। चार निर्दलीय समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।
मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल गुना लोकसभा सीट पर सबकी नजरे हैं। यहां से पहली बार भाजपा की टिकट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने बसपा ने धनीराम चौधरी और कांग्रेस ने यादवेंद्र राव देशराज सिंह को उतारा है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने सिंधिया को इसी सीट पर शिकस्त दी थी।
ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के सामने कांग्रेस ने प्रवीण पाठक को उतारा है। निर्वाचन क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से भाजपा और कांग्रेस का चार-चार पर कब्जा है।

source

Previous post Odisha: 'चार जून बीजद की एक्सपायरी डेट', गंजम में गरजे पीएम मोदी; 10 जून को ओडिशा में BJP सरकार बनाने का दावा – अमर उजाला
Next post आज की ताजा खबर LIVE: हम भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना चाहते हैं: राजनाथ सिंह – TV9 Bharatvarsh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *