Election 2024: तीसरे चरण की दस सीटों के लिए कल होगा मतदान, 1.89 करोड़ मतदाता करेंगे 100 प्रत्याशियों.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

लोकसभा के चुनाव में तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। सम्भल हाथरस आगरा फतेहपुर सीकरी फिरोजाबाद मैनपुरी एटा बदायूं आंवला और बरेली लोकसभा सीट के 1.89 करोड़ मतदाता 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। तीसरे चरण में सर्वाधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात उम्मीदवार फिरोजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा के चुनाव में तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा। सम्भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट के 1.89 करोड़ मतदाता 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। 

loksabha election banner

तीसरे चरण में सर्वाधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम सात उम्मीदवार फिरोजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन दस सीटों में से आठ भाजपा और दो सपा की झोली में गई थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि कि सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर सायं छह बजे तक चलेगा। जो भी मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वे मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए 20,415 पोलिंग बूथ व 12,339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 4390 संवेदनशील हैं। 
मतदाताओं की दृष्टि से सबसे अधिक वोटर आगरा (20,72,685) में और सबसे कम एटा (17,00,524) निर्वाचन क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 25,819 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 25,819 बैलेट यूनिट और 27,597 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 370 आदर्श पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 79 ऐसे बूथ हैं जिसका पूरा प्रबंधन महिलाएं करेंगी, जबकि 39 का युवा और 47 का दिव्यांग।

वेबकास्टिंग से भी होगी निगरानी

मतदान पर नजर रखने के लिए आयोग ने तीन विशेष प्रेक्षक, 10 सामान्य, छह पुलिस प्रेक्षक व 14 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 1887 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 241 जोनल मजिस्ट्रेट, 668 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2859 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 10,208 पोलिंग बूथ (50 प्रतिशत) पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिसकी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर की जाएगी। इसके अलावा 3503 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।

किस सीट पर कितने मतदाता-प्रत्याशी

लोकसभा क्षेत्र – पुरुष – महिला – थर्ड जेंडर – कुल – उम्मीदवारों की संख्या
सम्भल – 10,12,784 – 8,85,298 – 120 – 18,98,202 – 12
हाथरस – 10,38,667 – 8,99,365 – 48 – 19,38,080 – 10
आगरा – 11,19,014 – 9,53,566 – 105 – 20,72,685 – 11
फतेहपुर सीकरी – 9,72,319 – 8,26,453 – 51 – 17,98,823 – 9
फिरोजाबाद – 10,11,815 – 8,78,864 – 93 – 18,90,772 – 7
मैनपुरी – 9,62,968 – 8,27,790 – 39 – 17,90,797 – 8
एटा – 9,05,595 – 7,94,873 – 56 – 17,00,524 – 10
बदायूं – 10,75,150 – 9,33,496 – 112 – 20,08,758 – 11
आंवला – 10,16,922 – 8,74,744 – 47 – 18,91,713 – 9
बरेली – 10,29,111 – 8,95,247 – 76 – 19,24,434 – 13
कुल – 1,01,44,345 – 87,69,696 – 747 – 1,89,14,788 – 100

मुख्य बिंदु

  • तीसरे चरण में 1,87,08,616 मतदाताओं को वोटर स्लिप की गई वितरित।
  • मतदाताओं की सुविधा के लिए 37,34,852 वोटर गाइड का किया गया वितरण।
  • मतदान के दौरान बीएलओ एल्फाबेटिक रोल लोकेटर मतदाता सूची के साथ हेल्पडेस्क पर रहेंगे मौजूद।
  • दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोलिंग बूथ पर व्हील चेयर और वालटिंयर की भी होगी व्यवस्था।
  • वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की मिलेगी जानकारी।
  • मतदान से संबंधित शिकायत प्रदेश स्तर पर टोल फ्री नंबर – 18001801950 और जिला स्तर पर 1950 पर काल कर कराई जा सकेगी दर्ज।
  • तीसरे चरण में सी विजिल एप पर 794 शिकायतें हुईं दर्ज, 454 सही पाई गईं।
  • तीसरे चरण से जुड़े लोकसभा क्षेत्रों में 16 मार्च से छह मई तक 22.65 करोड़ रुपये की कीमत की शराब, नकदी व ड्रग की गई जब्त।

source

Previous post UP में अगले 6 दिन बारिश: 30 KM की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी; लोगों को गर्मी-उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी – Dainik Bhaskar
Next post कल खरगोन आएंगे PM नरेंद्र मोदी: चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, 1200 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात होंगे – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *