यूपी की 14 सीटों पर वोटिंग शुरू: राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में, बृजभूषण के बेटे… – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 14 सीटों पर वोटिंग चल रही है। सुबह 9 बजे तक यानी 2 घंटे में 12.89% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा बांदा में 14.57% और सबसे कम गोंडा में 9.55% वोटिंग हुई।
महोबा में देर रात ड्यूटी के दौरान CRPF जवान की मौत हो गई है। महोबा और गोंडा में कई पोलिंग बूथों पर EVM खराब हो गई है। कौशांबी में एक पोलिंग बूथ पर सड़क को लेकर लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। अभी तक एक भी वोट नहीं पड़े हैं।
यूपी में आज मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग हो रही है। 144 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं।
14 में 13 सीटों पर भाजपा और 1 (रायबरेली) कांग्रेस के पास है। 14 में से चार सीटें रिजर्व हैं। इन सीटों पर कुल 2.71 करोड़ वोटर्स हैं।
4 केंद्रीय और एक प्रदेश के मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर
इस फेज में चार केंद्रीय मंत्री- अमेठी से स्मृति ईरानी, फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, लखनऊ से राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से कौशल किशोर की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं, रायबरेली से भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
राहुल गांधी और करण भूषण सिंह पर सबकी नजरें
रायबरेली से इस बार सोनिया गांधी की जगह उनके बेटे राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ, कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह चुनावी मैदान में हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post PM Modi आज घाटशिला में, मऊभंडार के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में भाजपा की जनसभा – प्रभात खबर – Prabhat Khabar
Next post वाराणसी सीट पर इस बार हैं सबसे कम प्रत्याशी, जानें कौन-कौन लड़ रहा काशी से चुनाव – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *