पीएम मोदी के पास न कार, न खुद का घर: पांच साल में संपत्ति 87 लाख बढ़कर 3.02 करोड़ हुई, इकलौता प्लॉट दान कर द… – Dainik Bhaskar

Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी के पास न कोई घर है न जमीन और न ही कार। 2019 में उनके पास गांधीनगर में 1.10 करोड़ की प्रॉपर्टी थी, लेकिन इस बार उसका जिक्र नहीं है। पीएम ने 15 साल से
मोदी के पास 52 हजार 920 रुपए कैश है। उन्होंने कुल 3.02 करोड़ की संपत्ति बताई है। 5 साल में यह संपत्ति 87 लाख रुपए बढ़ी। वाराणसी से अपने पहले चुनाव (2014) में मोदी ने अपनी कुल संपत्ति 1.65 करोड़ रुपए बताई थी। दूसरे चुनाव (2019) में यह 2.15 करोड़ हो गई थी। पीएम ने मोबाइल नंबर भी बताया है।
पीएम ने अपना एड्रेस- सी/1, सोमेश्वर टेनमेंट्स, रानीप, अहमदाबाद बताया है। नामांकन पत्र में पत्नी जशोदाबेन का नाम लिखा है। हालांकि, पत्नी की आय की जानकारी नहीं दी। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब अक्टूबर 2002 में उन्होंने एक जमीन खरीदी थी। इसमें तीन हिस्सेदार थे। 2019 में इसकी मार्केट वैल्यू यानी कीमत 1.10 करोड़ रुपए थी।
मोदी ने यह जमीन मानमंदिर फाउंडेशन को दान कर दी, जिस पर नाद ब्रह्म कला केंद्र बनाया जाएगा। इसलिए, इस बार उनकी अचल संपत्ति शून्य हो गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के नाम किसी भी तरह की कृषि या गैर कृषि भूमि और कॉमर्शियल बिल्डिंग नहीं है।
मोदी के पास 4 अंगूठी हैं। 2014 और 2019 में भी 4 सोने की अंगूठी थीं। इनका वजन 45 ग्राम है। 2019 में इस गोल्ड की कीमत 1.13 लाख रुपए बताई थी। 5 साल में यह कीमत बढ़कर 2.67 लाख रुपए हो गई।
पीएम ने बॉन्ड, शेयर या फिर म्यूचुअल फंड (MF) में कोई निवेश नहीं किया है। पोस्ट ऑफिस में 9.12 लाख रुपए की NSC है। 2019 में NSC में 7.61 लाख रुपए और 1.90 लाख का जीवन बीमा था। हालांकि, इस बार जीवन बीमा नहीं बताया है।
2024 के हलफनामे के अनुसार…
पीएम के पास 52 हजार 920 रुपए कैश
प्रधानमंत्री मोदी के पास 2019 में 38 हजार 750 रुपए कैश था, जबकि अब उनके पास 52 हजार 920 रुपए कैश है। मोदी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गांधीनगर शाखा के बैंक अकाउंट में 73 हजार 304 रुपए कैश जमा है। वहीं वाराणसी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 7 हजार रुपए जमा है। साथ ही उसी बैंक में 2 करोड़ 85 लाख 60 हजार 338 रुपए का फिक्स डिपॉजिट भी है। 2019 में नरेंद्र मोदी के पास करीब 1.27 करोड़ रुपए का फिक्स डिपॉजिट था।
पीएम मोदी ने कुछ पैसा सेविंग, इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट स्कीम में भी लगा रखा है। हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में 9 लाख 12 हजार 398 रुपए जमा किए हैं। पहले उनके नाम करीब 2 लाख रुपए वैल्यू की एलआईसी पॉलिसी भी थी। इसके अलावा 2012 से 20 हजार रुपए का एल एंड टी इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड (टैक्स सेविंग) था, जो अब नहीं है।
इस लिंक को भी पढ़ें…
मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन किया, प्रस्तावकों के साथ खड़े रहे, डीएम ने बैठने के लिए कहा तब कुर्सी पर बैठे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है। 4 प्रस्तावक और सीएम योगी उनके साथ मौजूद रहे। प्रस्तावकों में गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल रहे। गणेश्वर शास्त्री ने ही राम मंदिर का मुहूर्त निकाला था, जबकि अन्य तीन स्थानीय भाजपा नेता हैं। पूरी खबर पढ़ें
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post वाराणसी सीट पर इस बार हैं सबसे कम प्रत्याशी, जानें कौन-कौन लड़ रहा काशी से चुनाव – ABP न्यूज़
Next post Srinagar Voter Turnout: NC, PDP term healthy Srinagar poll percentage ‘expression against Centre’s Aug. 5 moves’ – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *