Lok Sabha Election 2024: हरियाणा और पंजाब में पीएम मोदी, दिल्ली में राहुल गांधी की जनसभा; यूपी में अ.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
Lok Sabha Election 2024 गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन जनसभा करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती मिर्जापुर और बिहार के बक्सर में रैलियों को संबोधित करेंगी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ओडिशा और बिहार में पार्टी के पक्ष में चार जनसभाएं करेंगे। यूपी के लालगंज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे। एमपी के सीएम मोहन यादव का आजमगढ़ में रोडशो है।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। छठे चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार यानी आज शाम थम जाएगा। यही वजह है कि आखिरी दिन सियासी पारा खूब चढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा और पंजाब में जनसभा करेंगे। अमित शाह यूपी और जेपी नड्डा ओडिशा में रैलियां करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: छठे चरण की 15 हाई- प्रोफाइल सीटें: तीन केंद्रीय मंत्री और तीन पूर्व सीएम मैदान में, फिल्मी सितारों समेत इन दिग्गजों की सीट पर सबकी निगाहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई यानी गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में दो रैलियां करेंगे। पहली रैली हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दोपहर दो बजे होगी। इसके बाद पीएम मोदी शाम साढ़े चार बजे पंजाब के पटियाला में जनसभा करेंगे। पटियाला से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

दिल्ली में राहुल गांधी की जनसभा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में दो चुनाव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे दिलशाद गार्डन में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मंगोलपुरी में महिला विचार विमर्श में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हरियाणा में रहेंगी। सुबह नौ बजे सिरसा में रोड शो करेंगी। दोपहर 12 बजे पानीपत में न्याय संकल्प सभा में हिस्सा लेंगी।

यूपी में अमित शाह की चार रैलियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश में मोर्चा संभालेंगे। यहां उनकी चार जनसभाएं होंगी। पहली रैली दोपहर 12:15 बजे सिद्धार्थनगर के नौगढ़ स्थित बीएसए ग्राउंड में होगी। दूसरी रैली डेढ़ बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में होगी। दोपहर तीन बजे अंबेडकरनगर के शिवबाबा मैदान में शाह तीसरी जनसभा में गरजेंगे। इसके बाद शाम 4:15 बजे प्रतापगढ़ में चौथी जनसभा करेंगे। 

ओडिशा में जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह 11:10 बजे पहली जनसभा मयूरभंज में होगी। नड्डा दोपहर एक बजे भद्रक में दूसरी रैली करेंगे। दोपहर 2:35 बजे जाजपुर में तीसरी और शाम 4:10 बजे जगतसिंहपुर में चौथी जनसभा करेंगे।

जौनपुर में अखिलेश और मिर्जापुर में मायावती की रैली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जौनपुर, प्रतापगढ़ और मछलीशहर में रैलियां करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आजमगढ़ में दोपहर तीन बजे से रोडशो करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और बिहार के बक्सर में रैलियां करेंगी।

ओडिशा और बिहार में सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओडिशा के पुरी और केंद्रपारा में जनसभा करेंगे। इसके बाद बिहार के पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में रैलियां करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लालगंज लोकसभा क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगे और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प है चुनाव चिह्नों की कहानी, जानिए कब मिला कांग्रेस को पंजा और बीजेपी को कमल? कितनी बार बदले इनके सिंबल?

Delhi Election Campaign: केजरीवाल की गिरफ्तारी और मालीवाल से मारपीट का मामला गर्माया, शोर में दब गए दिल्ली के मुद्दे
Lok Sabha Election 2024: छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, आठ राज्यों की 58 सीटों के लिए 25 मई को होगा मतदान
दिल्ली में थमा चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी दिन BJP-AAP-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत; सोनिया गांधी ने की खास अपील
UP Phase 6 Voting: छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, अंतिम दिन दलों ने झोंकी पूरी ताकत; 14 सीटों पर 162 उम्मीदवार मैदान में
Lok Sabha Election 2024: 2019 में विपक्ष का हो गया था सफाया, इस राज्य में बीजेपी ने 50 प्रतिशत से अधिक वोटों पर किया था कब्जा
Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग की अनोखी पहल, महिला कर्मचारियों को सौंपी 99 मतदान केंद्रों की कमान, दिव्यांग कर्मचारी निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

source

Previous post PM Modi Rally : दिल्ली में आज पीएम मोदी की रैली, यातायात रहेगा प्रभावित; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी – अमर उजाला
Next post महेंद्रगढ़ में PM मोदी ने कांग्रेस पर किए तीखे हमले: बोले-इंडी गठबंधन 5 साल में 5 PM बनाना चाहता है; पांच च… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *